---
title: अस्थिर बाज़ार, आक्रामक फेड, और यूरोप में युद्ध के चलते निवेशक रिस्क-ऑफ की ओर बढ़ रहे हैं – 28.03.2022 – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग
description: जबकि प्रतिबंध रूसी अर्थव्यवस्था को अशक्त बना रहे हैं, इसके प्रभाव विश्व स्तर पर नज़र आने की संभावना है। ऊर्जा और खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी के साथ, दुनिया की अर्थव्यवस्था बदतर होती जा रही है। समीक्षा में और जानें।
image: https://blog.olymptrade.com/hubfs/ER%2028.03%20for%20FB-1.png
---

[Skip to content](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022#main-content)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

<https://ul.olymptrade.com/>

<https://blog.olymptrade.com/hi>

खोजें

- [हिन्दी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022)
- [English](https://blog.olymptrade.com/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022-official-olymp-trade-blog)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

1. [घर](https://blog.olymptrade.com/hi/)
2. [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics)
3. [अस्थिर बाज़ार, आक्रामक फेड, और यूरोप में युद्ध के चलते निवेशक रिस्क-ऑफ की ओर बढ़ रहे हैं 28.03.2022](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022)

 28.03.2022

# अस्थिर बाज़ार, आक्रामक फेड, और यूरोप में युद्ध के चलते निवेशक रिस्क-ऑफ की ओर बढ़ रहे हैं 28.03.2022

![अस्थिर बाज़ार, आक्रामक फेड, और यूरोप में युद्ध के चलते निवेशक रिस्क-ऑफ की ओर बढ़ रहे हैं 28.03.2022 – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/expert-review-cover-28.03-2022050509263724.png)

सत्र के दौरान S&P 500 1.3% अतिरिक्त बढ़ा। पिछले दो हफ्तों के दौरान, यह छठी बार है जब सूचकांक एक दिन में 1% से अधिक बढ़ा है। इस प्रकार का बाजार आशावाद अल्पकालिक हो सकता है। यूक्रेन से सम्बंधित परिस्थिति और मुद्रास्फीति की चिंता इन पहले से ही आक्रामक मौद्रिक नीति उपायों को और भी बदतर बना रही है। यह जानने के लिए पढ़ें कि आप आज की बाजार स्थितियों में खुद को कैसे बेहतर तरीके से अनुकूल बना सकते हैं।

![Olymp Trade लोगो](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Mails/Common/Logo/logo-short-white.png?width=64&height=64&name=logo-short-white.png)

[Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/author/olymp-trade)

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु  के साथ अंतर्क्रिया करें।

 

 

दृश्य सामग्री पर अधिक विवरण यहां होंगे।

 

शब्द की परिभाषा या स्पष्टीकरण यहां उपलब्ध होगा।

विषय-वस्तु:

- मुद्रा बाजार
- शेयर बाजार
- कमोडिटी बाजार
- क्रिप्टोकरेंसी बाजार

---

साप्ताहिक ट्रेंड

**Nvidia** ↑+6.42%

$100 और X20 मल्टीप्लायर के साथ अप ट्रेड करके $128.40 बन सकते थे।

**CAD/JP**Y ↑+2.72%

इस मुद्रा जोड़ी को $100 और एक X500 मल्टीप्लायर के साथ खरीदने पर आप $1360 कमा सकते हैं।

**BTC/USD** ↑+6.55%

Bitcoin को $100 और X10 मल्टीप्लायर के साथ खरीदकर आप $65.50 अर्जित कर पाएंगे।

---

## मुद्रा बाजार

### JPY जोड़ी ट्रेड के अवसर दे सकती है

पिछले हफ्ते, अमेरिकी डॉलर अपेक्षाकृत सपाट रहा। जबकि प्रमुख मुद्राएं अमरीकी डालर के मुकाबले बढ़ीं, जापानी येन का मामला उल्लेखनीय है।

![मुद्रा मानचित्र - Olymp Trade -  विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/1-currency-map-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509263762.png)

चित्र 1. मुद्रा हीट-मैप

लंबी अवधि में, अधिकांश मुद्राओं के मुकाबले JPY में मूल्यह्रास (डेप्रिशिएट) हो रहा है। आंशिक रूप से, यह जापानी वित्तीय अधिकारियों की गतिविधियों का परिणाम था। इसका एक कारण यह है कि जापान वस्तुओं और सेवाओं का प्रमुख निर्यातक है, और जब घरेलू मुद्रा का कम मूल्य आमतौर पर निर्यातकों के लिए फाइदाजनक (प्रीमियम) रूप में देखा जाता है। इससे पहले, जापानी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा करने की कोशिश की थी। बाद में जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे उनके समक्ष इस तथ्य को उठाया तो उन्होंने इसका खंडन किया। अब, वे एक बार फिर इस मौद्रिक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के लिए लड़ रहे होंगे।

यह JPY ट्रेडर के लिए पर्याप्त अवसर का निर्माण करता है। उदाहरण के लिए, CAD/JPY काफी हद तक बढ़ा हुआ हो सकता है, और यह हमेशा निरंतर बढ़ता नहीं रह सकता है। इसलिए, हमें विश्वास है कि आने वाला समय में एक बड़ा सुधार होने की संभावना है। साथ ही, इस जोड़ी का बाजार उतार-चढ़ाव आमतौर पर नियमित और मूलभूत ढंग से परिचालित होता है। हालाँकि, यह अब अधिक चक्रीय या गति-चालित प्रतीत हो रहा है। इसलिए जब CAD/JPY रिवर्सल के संकेत दिखाता है, तो इसे बेचना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

![CAD/JPY - Olymp Trade -  विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/2-cad_jpy-chart-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509263788.png)

 

सुधार का अपेक्षित स्तर

चित्र 2. CAD/JPY, दैनिक चार्ट

### मुद्रास्फीति पर अमेरिकी फेड की योजना

वर्ष की शुरुआत में, फेडरल रिजर्व आक्रामक था। अब तो यह और भी ज्यादा बन गया है। CME FedWatch टूल इंगित करता है कि वे 4 मई की बैठक के दौरान 70.5% संभाव्यता के साथ 50 आधार अंक और जून में अतिरिक्त 50 आधार अंक के साथ दरों में वृद्धि कर सकते हैं। यह एक आक्रामक कदम होगा। इसके अलावा, इवांस और काशकारी, जो पहले इसके विरुद्ध थे, उन्होंने अपने विचार बदल दिए हैं। इसका मतलब है कि निकट भविष्य में USD में बढ़त की संभावना है और अमेरिकी शेयर बाजार अधिक दबाव में होगा।

![FedWatch ब्याज दर की संभावना - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/3-fedwatch-interest-rate-probability-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509263818.png)

चित्र 3. FedWatch ब्याज दर की संभावना

अकेला फेड ही आक्रामक नहीं है। अन्य केंद्रीय बैंक भी अपनी मुद्रा आपूर्ति को मजबूत करने और ब्याज दरें बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। 24 मार्च को, बैंक ऑफ मैक्सिको ने 25 बी.पी. के पूर्वानुमान के मुकाबले आश्चर्यजनक रूप से 50 आधार अंकों की वृद्धि की। सतर्क ट्रेडरों को आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि घोषणा पहले राष्ट्रपति लोपेज़ ओब्रेडोर की ओर से हुई, और बाद में बैंक की ओर से। सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, मैक्सिकन राष्ट्रपति ने कहा कि बैंक दरों में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। उस बयान ने आधिकारिक घोषणा और केंद्रीय बैंक की स्वतंत्र हैसियत को प्रभावी ढंग से कमजोर बनाया है।

![USD/MXN - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/4-olymp-trade-usd_mxn-chart-expert-review-28.03.2022-2022050509263848.png)

 

19.83-19.85 लक्ष

चित्र 4. USD/MXN, दैनिक चार्ट

अगले हफ्ते महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े जारी होंगे। प्रमुख रिपोर्टों में, गैर-कृषि पेरोल, कॉन्फिडेंस के आंकड़े, मुद्रास्फीति के आंकड़े और UK खुदरा बिक्री सम्मिलित हैं। हालांकि यह आंकड़े संभावित रूप से प्रभावशाली होंगे, बाजारों के लिए प्रमुख प्रेरक जोखिम के ट्रेंड्स (रिस्क ट्रेंड) होंगे। S&P 500 और अन्य स्टॉक इंडेक्स निवेशक की भावना की गतिशीलता को अच्छी तरह से दर्शाते हैं।

---

## शेयर बाजार

### Nifty50 इंडेक्स ने मजबूत (कंसोलिडेट) होना शुरू किया है

हम मानते हैं कि जिस परिदृश्य को हमने पिछली बार चिन्हांकित किया था (ज़िगज़ैग करेक्शन) वह साकार हो जाएगा। इस मामले में बुल्स (तेज़ी) और बेयर (मंदी) 16730 अंक (200-EMA) के स्तर पर लड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

![Nifty50 चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/fig-5-nifty50-1-2022050510023311.png)

 

ट्रेंड रेखा

 

फ्लैग

चित्र 5. Nifty50. 1D TF.

"ऊर्जा खनिज पदार्थ" क्षेत्र से संबंधित भारतीय कंपनियां ऊर्जा कीमतों के कारण अधिक स्थिर महसूस कर रही हैं। ONGC, Coalindia, Chennpetro के पूंजीकरण में पिछले एक महीने में 10% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही साथ, P/E अनुपात वास्तव में उच्च है और 20 से ऊपर है, जो एक निश्चित अधिमूल्यन (ओवरवैल्यूएशन) को इंगित करता है। साथ ही हमें कंपनियों के बीटा अनुपात पर भी ध्यान देना चाहिए। अधिकांश मामलों में यह 1 से अधिक है। इस प्रकार, पूंजीकरण में वृद्धि के बावजूद, हमारा मानना ​​है कि इन कंपनियों में निवेश के जोखिम काफी अधिक हैं। आप खरीदारी के विकल्प पर तभी विचार कर सकते हैं जब ज़िगज़ैग परिदृश्य गलत हो और शेयर बाज़ार में वृद्धि फिर से शुरू हो जाए।

---

## कमोडिटी बाजार

### ऊर्जा आपूर्ति को एक हथियार के रूप में उपयोग से तेल और गैस की कीमतों में उछाल

कमोडिटी बाजारों में संग्राम जारी है क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई का कोई अंत नज़र नहीं आ रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन मुख्य देश हैं जो रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने और यूरोपीय संघ को इसे पालन करने के लिए दबाव डालने के लिए उपयुक्त कदम उठा रहे हैं। यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री ऊर्जा प्रतिबंध व्यवस्था में शामिल होने के लिए सहमत नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि यूरोपीय संघ रूसी ऊर्जा स्रोतों पर अत्यधिक निर्भर है। जर्मनी, हंगरी और नीदरलैंड रूसी तेल और गैस आयात पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं। 24.03-25.03 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित पश्चिमी नेताओं ने ट्रिपल NATO, G7 और ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ सम्मलेन में रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबन्ध (सेंक्शन) पैकेज पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने स्वयं की जवाबी कार्रवाई की घोषणा की। रूस अब "अमैत्री देशों" को रूसी रूबल में गैस बेचेगा जिसमें यूक्रेन, यूरोपीय संघ के सभी देश, अमेरिका, यूके और जापान शामिल हैं। इसका क्या तात्पर्य होगा और यह कैसे काम करेगा? एक बात के लिए, रूबल में भुगतान लेने से इस राष्ट्रीय मुद्रा को समर्थन मिलेगा और इस अनुरूप कुछ प्रतिबंधों को न्यून करेगा, क्योंकि सरकारों को बैंक मुद्रा विनिमय के लिए सहयोग करने की आवश्यकता होगी, यह ध्यान में रखते हुए कि कई रूसी बैंकों को पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधों और परिचालन प्रतिबंधों के साथ दण्डित किया गया है। यदि भुगतान पहले की तरह संसाधित किया जाता है, बिना रूबल के, तो आपूर्ति में व्यवधान आने की संभावना है, जो ऊर्जा बाजारों को और ऊंचाई पर ले जाएगा।

रूस से आई खबर के बाद प्राकृतिक गैस की कीमत आसमान छू गई है। दैनिक चार्ट पर, प्राकृतिक गैस ने 5.315 पर रेज़िस्टेंस का एक मजबूत स्तर को तोड़ दिया है और रेज़िस्टेंस के अगले स्तर 5.470 पर पहुंच गया है। इसके अलावा अपसाइड संभावना बनी हुई है क्योंकि 5.685 पर अगले लक्ष्य के साथ तनाव बरकरार है।

![प्राकृतिक गैस चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/8-natural-gas-chart-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509263965.png)

 

प्रमुख रेज़िस्टेंस टूट गया

 

रूस से समाचार

 

अगला संभावित रेज़िस्टेंस लक्ष्य

चित्र 6. Natural Gas, दैनिक चार्ट

### Brent ऑयल की कीमत $100 से नीचे की हालिया गिरावट से तेजी से बहाली कर रही है

तेल और गैस उथल-पुथल की एक ही नाव में सवार हैं और अस्थिरता का कारण रूस और यूक्रेन संघर्ष और प्रतिबंध है। ट्रेंड लाइन सपोर्ट पर अप्रत्याशित गिरावट के बाद काला सोना की कीमत बढ़ती जा रही है। कीमत 61.8% फाइबो स्तर से ऊपर पहुँच गई है लेकिन बने रहने में विफल रही है। सबसे आम परिदृश्य यह है कि Brent की कीमत ऊंची बनी रहेगी।

![Brent Oil चार्ट - Olymp Trade -  विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/9-brent-chart-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509263995.png)

 

ट्रेंड लाइन सपोर्ट

 

61.8% फाइबो स्तर

चित्र 7. Brent Oil, दैनिक चार्ट

पिछले सप्ताह, सुरक्षित आश्रय (सेफ हेवन) सोने का कारोबार रेंज ट्रेंड लाइन सपोर्ट को अनुसरण करते हुए हो रहा था। पीली कीमती धातु में बढ़ती हुई बाजार अनिश्चितता के दौरान अपसाइड संभावना है। कीमत $1950 प्रति ट्रॉय आउंस रेज़िस्टेंस के ऊपर की सीमा से पार चली गई है। सोने के लिए संभावना बुलिश (तेज़ी) है।

![गोल्ड चार्ट - Olymp Trade -  विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/10-gold-chart-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509264019.png)

 

Trend Line Support.

 

Broken resistance at $1,950.

चित्र 8. Gold, दैनिक चार्ट

---

## क्रिप्टोकरेंसी बाजार

### क्रिप्टो स्टॉक्स Bitcoin से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं – एक बुलिश मोड़?

पिछले एक हफ्ते में, शीर्ष की दो क्रिप्टो-मुद्राओं, Bitcoin और Ethereum ने थोड़ा बुलिश कारोबार किया, लेकिन पिछले सप्ताह के अंत में रेज़िस्टेंस को पार कर गया। शीर्ष समाचार के अनुसार, Ethereum ने burn (बर्न), नष्ट किया, और पिछले साल से $6 बिलियन मूल्य में अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राचलन से बाहर कर दिया है। Goldman Sachs, एक प्रमुख बैंक, ने पहला ओवर-द-काउंटर क्रिप्टो लेनदेन करके संस्थागत निवेशकों के लिए क्रिप्टो बाजारों के विकास में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त, Bitwise क्रिप्टो इंडस्ट्री इनोवेटर्स एक्सचेंज-ट्रेडेड फ़ंड, BITQ, जो उन कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है जो अपनी क्रिप्टो कारोबारी गतिविधियों से अपनी आय का अधिकांश हिस्सा उत्पन्न करती हैं, ने Bitcoin से बेहतर प्रदर्शन किया है जो आमतौर पर क्रिप्टोकरेंसी बाजारों में तेजी की ओर इशारा करती है।

![BITQ बनाम Bitcoin - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/11-bitq-vs-bitcoin-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509264047.png)

चित्र 9. BITQ बनाम Bitcoin

फियर एंड ग्रीड (भय और लालच) इंडेक्स 47 पर चढ़ गया है और अब तटस्थ अवस्था में है।

![Bitcoin Metrics - Olymp Trade -  Expert Review - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/12-bitcoin-metrics-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509264071.png)

चित्र 10. Bitcoin मेट्रिक्स

वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण $2.00T का है और क्रिप्टो बाजार की मात्रा $105.78B है।

### Ethereum $3,000 के ऊपर चला गया। क्या डिप में खरीदने में बहुत देरी हो चुकी है?

पिछले हफ्ते Ethereum ने ऊपर की ओर बढ़ते हुए 1 दिसंबर, 2021 की डाउन ट्रेंड लाइन को तोड़ दिया है। गुरुवार, 24 मार्च को, मध्य-फरवरी के बाद से पहली बार कीमत 3,000 डॉलर से ऊपर बढ़ गई है। टूटे हुए स्तर के पुन: परखने के बाद, बुलिश (तेज़ी) गति कीमत को $3,285 और उसके बाद $3,400 तक पहुंचा सकती है। Bitcoin भी ऊपर की ओर धीमी लेकिन स्थिर प्रगति कर रहा है। लेकिन लॉन्ग पोजीशन पर तभी विचार किया जाना चाहिए जब यह क्रिप्टोकरेंसी $45,000 के प्रमुख रेज़िस्टेंस स्तर से ऊपर पहुँच जाए।

![Ethereum चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 28.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/13-ethereum-shart-olymp-trade-expert-review-28.03.2022-2022050509264104.png)

 

01.12.21 से डाउन ट्रेंड लाइन

 

टूटा हुआ ट्रेंड लाइन रेज़िस्टेंस

 

$3,000 रेज़िस्टेंस से ऊपर पहुंचना

चित्र 11. Ethereum, दैनिक चार्ट

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।

 

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन, जिसे उत्तरी अटलांटिक गठबंधन भी कहा जाता है, एक 28 यूरोपीय देशों और 2 उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापित, यह संगठन 4 अप्रैल 1949 को हस्ताक्षरित उत्तरी अटलांटिक संधि को लागू करता है।

 

ग्रुप ऑफ़ सेवन कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका मिलकर बना एक अंतर-सरकारी राजनीतिक मंच है।

 

आर्थिक प्रतिबंध एक या एक से अधिक देशों द्वारा लक्षित स्व-शासित राज्य, समूह या व्यक्ति के खिलाफ लागू वाणिज्यिक और वित्तीय दंड है। आर्थिक प्रतिबंध विशेषत आर्थिक परिस्थितियों के कारण नहीं लगाए जाते हैं—वे विभिन्न प्रकार के राजनीतिक, सैन्य और सामाजिक मुद्दों के लिए भी लगाए जा सकते हैं।

 

अपसाइड से तात्पर्य किसी निवेश के मौद्रिक या प्रतिशत के संदर्भ में मूल्य में संभावित वृद्धि से है।

 

अस्थिरता अक्सर सिक्योरिटी के मूल्य में परिवर्तन के परिमाण से संबंधित अनिश्चितता या जोखिम की मात्रा को संदर्भित करती है। उच्च अस्थिरता का मतलब है कि सिक्योरिटी का मूल्य संभावित रूप से मूल्यों की एक बड़ी सीमा में विस्तारित किया जा सकता है।

 

काला सोना तेल या पेट्रोलियम का एक अनौपचारिक शब्द है।

 

फाइबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर हॉरिजॉन्टल रेखाएं हैं जो इंगित करती हैं कि सपोर्ट और रेज़िस्टेंस कहाँ घटित होने की संभावना है।

 

एक सुरक्षित आश्रय एक ऐसा निवेश होता है जिसमें बाजार में उथल-पुथल और अनिश्चितता के समय में अपने मूल्य को बरकरार रखने या मूल्य में वृद्धि करने की अपेक्षा होती है। सेफ-हेवन असेट बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

 

रेंज-सीमित ट्रेडिंग में समय के साथ एक निश्चित सीमा में निर्धारित कीमतों में अवस्थित रहने की विशेषता होती है।

 

सोने के लिए एक अनौपचारिक शब्द

 

किसी निश्चित बाजार की भविष्य की दिशा के बारे में ज्ञान न होना या पर्याप्त ज्ञान न होना।

 

Burning क्रिप्टो का अर्थ है मुद्राचलन से कई टोकन को स्थायी रूप से हटाना होता है। यह आम तौर पर एक बर्न (burn) पते पर टोकन को स्थानांतरित करके किया जाता है, यानी एक वॉलेट जिससे उन्हें कभी भी पुनर्प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसे अक्सर टोकन को नष्ट करने के रूप में वर्णित किया जाता है। एक परियोजना समग्र आपूर्ति को कम करने के लिए अपने टोकन को बर्न (burn) करती है।

 

ओवर-द-काउंटर (OTC) प्रतिभूतियों (सिक्योरिटी) को एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए बिना सीधे प्रतिपक्षों के बीच कारोबार किया जाता है।

 

संस्थागत निवेशक एक कंपनी या संगठन है जो ग्राहकों या सदस्यों की ओर से पैसा निवेश करता है।

 

BITQ, Bitwise की उद्योग विशेषज्ञता द्वारा डिज़ाइन किए गए इंडेक्स को ट्रैक करता है ताकि उन अग्रणी कंपनियों की पहचान की जा सके जो अपनी क्रिप्टो कारोबारी गतिविधियों से अधिकांश आय उत्पन्न करती हैं।

Tags: [Expert Review](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)

<http://www.facebook.com/share.php?u=https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022> <https://t.me/share/url?url=https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022&text=अस्थिर%20बाज़ार,%20आक्रामक%20फेड,%20और%20यूरोप%20में%20युद्ध%20के%20चलते%20निवेशक%20रिस्क-ऑफ%20की%20ओर%20बढ़%20रहे%20हैं%20–%2028.03.2022%20–%20आधिकारिक%20Olymp%20Trade%20ब्लॉग> [whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022](whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022) <https://twitter.com/intent/tweet?original_referer=https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022&url=https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/choppy-markets-hawkish-fed-and-investors-going-risk-off-on-war-in-europe-28.03.2022&source=tweetbutton&text=>

[![Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hubfs/Mails/Common/Logo/logo-short-white.png) Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/author/olymp-trade)

टीम में पेशेवर लेखक, विश्लेषक और विशेषज्ञ ट्रेडर शामिल हैं जो ट्रेडिंग और जानकारी साझा करने की विशेषज्ञता दोनों का जुनून रखते हैं।

[![Ethereum Merge (विलय) से सम्बंधित ट्रेडर्स गाइड](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/The%20Ethereum%20Merge%20%E2%80%93%20Olymp%20Trade%20%E2%80%93%2013.09.2022-2.jpg?width=240&name=The%20Ethereum%20Merge%20%E2%80%93%20Olymp%20Trade%20%E2%80%93%2013.09.2022-2.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/traders-guide-to-the-ethereum-merge)

[Ethereum Merge (विलय) से सम्बंधित ट्रेडर्स गाइड](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/traders-guide-to-the-ethereum-merge)

[![बाजारों के लिए मुद्रास्फीति समस्याजनक है और तेल की कीमतें गिरने की संभावना नहीं है](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB-May-24-2022-05-27-05-79-PM.png?width=240&name=for%20FB-May-24-2022-05-27-05-79-PM.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/inflation-remains-troubling-but-bitcoin-is-stable-24.05.2022-official-olymp-trade-blog)

[बाजारों के लिए मुद्रास्फीति समस्याजनक है और तेल की कीमतें गिरने की संभावना नहीं है](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/inflation-remains-troubling-but-bitcoin-is-stable-24.05.2022-official-olymp-trade-blog)

[![विशेषज्ञ की समीक्षा: भू-राजनीति बाजारों को प्रभावित कर रही है 28.02.2022](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/28.02%20for%20FB-1.png?width=240&name=28.02%20for%20FB-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/geopolitics-drive-the-markets)

[विशेषज्ञ की समीक्षा: भू-राजनीति बाजारों को प्रभावित कर रही है 28.02.2022](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/geopolitics-drive-the-markets)

[![मुद्राएं और स्टॉक मिलेजुले हैं, कमोडिटी उच्च बनी हुई है, क्रिप्टो का अपट्रेंड विफल रहा है 07.06.2022](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB-Jun-10-2022-11-31-28-59-AM.png?width=240&name=for%20FB-Jun-10-2022-11-31-28-59-AM.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/currencies-and-stocks-mixed-commodities-stay-high-cryptos-uptrend-fails-07.06.2022-official-olymp-trade-blog)

[मुद्राएं और स्टॉक मिलेजुले हैं, कमोडिटी उच्च बनी हुई है, क्रिप्टो का अपट्रेंड विफल रहा है 07.06.2022](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/currencies-and-stocks-mixed-commodities-stay-high-cryptos-uptrend-fails-07.06.2022-official-olymp-trade-blog)

[![वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता मुख्य चालक बनी हुई है 13.06.2022](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB-Jun-17-2022-05-02-46-72-PM.png?width=240&name=for%20FB-Jun-17-2022-05-02-46-72-PM.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/uncertainty-in-the-financial-markets-remain-the-main-driver)

[वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता मुख्य चालक बनी हुई है 13.06.2022](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/uncertainty-in-the-financial-markets-remain-the-main-driver)

[![अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर में 75bp की वृद्धि, मुद्राएं, स्टॉक, कमोडिटी और क्रिप्टो की प्रतिक्रिया 20.06.2022](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB-Jun-30-2022-09-53-18-95-AM.png?width=240&name=for%20FB-Jun-30-2022-09-53-18-95-AM.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/impact-of-us-fed-interest-rate-hike-on-market-assets)

[अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर में 75bp की वृद्धि, मुद्राएं, स्टॉक, कमोडिटी और क्रिप्टो की प्रतिक्रिया 20.06.2022](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/impact-of-us-fed-interest-rate-hike-on-market-assets)

[![USD मजबूत हो रहा है, Euro में गिरावट है, और ऊर्जा की कीमत बढ़ रही है](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/ER%2007.03%20for%20FB.png?width=240&name=ER%2007.03%20for%20FB.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/usd-and-energy-prices-are-rising-eur-is-falling)

[USD मजबूत हो रहा है, Euro में गिरावट है, और ऊर्जा की कीमत बढ़ रही है](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/usd-and-energy-prices-are-rising-eur-is-falling)

[![फुटबॉल विश्व चैंपियनशिप के दौरान ट्रेडिंग के अवसर](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/football_festival_02_preview-2.png?width=240&name=football_festival_02_preview-2.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/football-and-the-market-trading-opportunities)

[फुटबॉल विश्व चैंपियनशिप के दौरान ट्रेडिंग के अवसर](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/football-and-the-market-trading-opportunities)

[![बढ़ती मुद्रास्फीति, तेल में बढ़त, सोने में गिरावट, और क्रिप्टो बाजार में उथल-पुथल 17.05.2022](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB-May-25-2022-03-30-42-35-PM.png?width=240&name=for%20FB-May-25-2022-03-30-42-35-PM.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/growing-inflation-rebounding-oil-declining-gold-and-crypto-market-in-turmoil-17.05.2022-official-olymp-trade-blog)

[बढ़ती मुद्रास्फीति, तेल में बढ़त, सोने में गिरावट, और क्रिप्टो बाजार में उथल-पुथल 17.05.2022](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/growing-inflation-rebounding-oil-declining-gold-and-crypto-market-in-turmoil-17.05.2022-official-olymp-trade-blog)

[![कमोडिटी बाजारों का विस्तार मुद्रास्फीति को बढ़ा रहा है](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB%20Bulls%20Inflation.png?width=240&name=for%20FB%20Bulls%20Inflation.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/expanding-commodity-markets-spark-inflation)

[कमोडिटी बाजारों का विस्तार मुद्रास्फीति को बढ़ा रहा है](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/expanding-commodity-markets-spark-inflation)

- [Olymp Trade का परिचय](https://olymptrade.com/hi-in/pages/about/)
- [प्लैटफॉर्म](https://olymptrade.com/platform)
- [लेखकों](https://blog.olymptrade.com/hi/authors)
- [मद्दत केंद्र](https://plus.olymptrade.com/hi/help)
- [सहायता](https://olymptrade.com/hi-in/support)

[1 362 887](https://facebook.com/372634879599800/) [113 000](https://www.instagram.com/olympglobal) [1000](https://www.youtube.com/channel/UCkVNjo4Oi4tGDltvttzlI_Q) [31 100](https://twitter.com/OlympTrade/) [4 728](https://t.me/olymptrade_english) [15 000](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMOXenAsw8ei0Aw)

<https://blog.olymptrade.com/hi>

© 2014 - 2026 Olymptrade ब्लॉग। सर्वाधिकार सुरक्षित।