---
title: अभी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना शुरू करें – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग।
description: इस गाइड में Olymp Trade जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करके क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने और इसका अधिकतम फायदा उठाने के बारे जो जानकारी आपको ज़रूरी है, उसे जानें – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग।
image: https://blog.olymptrade.com/hubfs/for%20FB-Jun-22-2022-04-37-52-90-PM-1.png
---

[Skip to content](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners#main-content)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

<https://ul.olymptrade.com/>

<https://blog.olymptrade.com/hi>

खोजें

- [हिन्दी](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners)
- [English](https://blog.olymptrade.com/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

1. [घर](https://blog.olymptrade.com/hi/)
2. [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto)
3. [कैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करें: नौसिखियों के लिए एक गाइड](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners)

 16.09.2022

# कैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करें: नौसिखियों के लिए एक गाइड

![कैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करें: नौसिखियों के लिए एक गाइड – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/article-covers-2022090716250662.png)

जैसे-जैसे क्रिप्टोकरेंसी निवेश तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, आप सोच रहे होंगे कि क्रिप्टो में निवेश कहां से और कैसे शुरू किया जाए और क्या यह एक अच्छा विचार भी होगा। यह गाइड आपको इस बारे में शिक्षित करेगा कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कैसे शुरू किया जाए और यह कैसे काम करता है।

![Olymp Trade Official Blog Author Image – Official Olymp Trade Blog](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Mails/Common/Logo/logo-short-white.png?width=64&height=64&name=logo-short-white.png)

[Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/author/olymp-trade)

विषय-वस्तु:

- [क्रिप्टोकरेंसी क्या है?](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners#stk-1)
- [क्रिप्टोकरेंसी कैसे काम करती है?](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners#stk-2)
- [नौसिखिए लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners#stk-3)
- [क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कहां करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners#stk-4)

## क्रिप्टोकरेंसी क्या है?

क्रिप्टोकरेंसी (क्रिप्टो) एक डिजिटल असेट है जिसे सरकार या बैंक जैसे केंद्रीय मौद्रिक प्राधिकरण का उपयोग किए बिना आदान-प्रदान किया जा सकता है। दूसरी ओर, क्रिप्टोग्राफ़िक प्रक्रियाओं का उपयोग करके क्रिप्टोकरेंसी बनाई जाती है जो उपयोगकर्ताओं को उन्हें सुरक्षित रूप से खरीदने, बेचने और ट्रेड करने में सक्षम बनाती है।

क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है, जो इस बात पर नज़र रखता है कि असेट का मालिक कौन है और लेनदेन का छेड़छाड़-रहित रिकॉर्ड रखता है।

क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग के तरीकों के आधार पर इसकी एकल इकाइयों को टोकन या कॉइन के रूप में संदर्भित किया जाता है। कुछ का उपयोग वस्तुओं और सेवाओं के ट्रेड इकाइयों के रूप में किया जाता है, जबकि अन्य का उपयोग मूल्य (वैल्यू) के संचय के रूप में होता है, और फिर कुछ का उपयोग विशिष्ट सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम जैसे गेम और वित्तीय उत्पादों में सहभागिता के लिए किया जा सकता है। Bitcoin, Ethereum, Litecoin और Ripple कुछ सबसे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी हैं।

## क्रिप्टोकरेंसी कैसे काम करती है?

ब्लॉकचेन लेज़र (खाता-बही) तकनीक का उपयोग क्रिप्टोकरेंसी में अंतर्निहित बुनियादी तकनीकों में से एक है। ये सार्वजनिक डेटाबेस लेन-देन का अभिलेख रखते हैं और मौजूदा चेन (श्रृंखला) में ताजा डेटा (एक ब्लॉक) जोड़े जाने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकता है। यह पारदर्शिता और स्थायित्व सुनिश्चित करता है कि क्रिप्टोकरेंसी डुप्लिकेट नहीं है, दो बार खर्च नहीं किया गया है, या हेरफेर नहीं किया गया है। क्रिप्टोकरेंसी के अपने विशिष्ट ब्लॉकचेन हो सकते हैं। Bitcoin, Ethereum और Binance विभिन्न ब्लॉकचेन युक्त क्रिप्टोकरेंसी के उदाहरण हैं।

क्रिप्टोकरेंसी एक विकेन्द्रीकृत विधि से काम करती है जिसमें दुनिया भर के लोग और व्यवसाय मौद्रिक पारितोषिक के एवज़ में ब्लॉकचेन संचालन में सहायता के लिए अपने कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। चूंकि डेटाबेस और कंप्यूटर क्षमता अनेक जगह फैली होती है, इसलिए जो कुछ भी होता है, उस पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है, जैसे कि कोई संस्था या सरकार।

## नौसिखिए लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कैसे करें

जब क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की बात आती है, तो कई विकल्प उपलब्ध हैं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करने के लिए, सर्वप्रथम इस विषय की पूरी समझ होनी ज़रूरी है। जोखिम और कानून को समझना भी महत्वपूर्ण है जो किसी के अधिकार क्षेत्र के आधार पर उसके निर्णय को प्रभावित कर सकता है।

### कैसे क्रिप्टो में निवेश शुरू करें

- क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर साइन अप करें। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए, आपको क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में एक खाता खोलना होगा। एक क्रिप्टो ब्रोकरेज के साथ एक खाता खोलने के लिए, आपको अपना पता, जन्म तिथि, आधिकारिक राज्य द्वारा जारी पहचान, और ईमेल पता, साथ ही अन्य अपने ग्राहक को जानिए (KYC) आवश्यकताओं जैसी व्यक्तिगत पहचान की जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होगी।
- अपने खाते में फंड डालें। एक बार एक्सचेंज के साथ साइन अप करने के बाद, आपको अपने बैंक खाते को जोड़कर अपने खाते में धनराशि जमा करनी होगी। अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी ब्रोकर या एक्सचेंज डेबिट कार्ड और वायर भुगतान स्वीकार करते हैं।
- क्रिप्टो टोकन या टोकन चुनें जो आपके पोर्टफोलियो के अनुरूप हो। क्रिप्टो बाजार में, कई विकल्प उपलब्ध हैं। हालाँकि, आपको यह समझना होगा कि क्रिप्टो आपके अन्य निवेशों के साथ कैसे अनुकूल हैं।
- ऑर्डर देना। ऑर्डर देने के लिए आप अपने ब्रोकर या एक्सचेंज के वेब या मोबाइल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप क्रिप्टोकरेंसी खरीदना चाहते हैं, तो "खरीदें" पर जाएं, ऑर्डर प्रकार का चयन करें, जितने कॉइन आप प्राप्त करना चाहते हैं, दर्ज करें और ऑर्डर की पुष्टि करें। "बिक्री" करने के ऑर्डर इसी प्रक्रिया के अनुरूप होते हैं।
- अपनी क्रिप्टोकरेंसी को वॉलेट में स्टोर करें: एक बार जब आप क्रिप्टोकरेंसी की एक यूनिट हासिल कर लेते हैं, तो इसे एक्सचेंज या ब्रोकर प्लेटफॉर्म पर खाते के लिए साइन अप करने पर प्राप्त वॉलेट में जोड़ दिया जाएगा। वॉलेट आपके सभी क्रिप्टोकरेंसी कोड स्टोर करेगा।

सॉफ्टवेयर वॉलेट और हार्डवेयर वॉलेट क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के दो रूप हैं। सॉफ्टवेयर वॉलेट एक प्रोग्राम है जो आपकी क्रिप्टोकरेंसी को स्टोर करता है, जबकि हार्डवेयर वॉलेट एक भौतिक डिवाइस है जो क्रिप्टोकरेंसी को स्टोर करता है। दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन हार्डवेयर वॉलेट सबसे अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं क्योंकि वे इंटरनेट से जुड़े नहीं होते हैं।

### क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले जानने योग्य बातें

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले, आपको कुछ अतिरिक्त बातें जाननी ज़रूरी है जैसे:

- कैपिटल गेन (पूँजी लाभ) टैक्स। कई देशों में, टैक्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्टॉक या अचल संपत्ति के समान एक असेट के रूप में माना जाता है। यदि आप क्रिप्टोकरेंसी की बिक्री से मुनाफा कमाते हैं, तो आपको लाभ पर कैपिटल गेन टैक्स का भुगतान करना होगा। अपने साल के बजट की योजना बनाते समय और टैक्स की तैयारी करते समय इस बात को ध्यान में रखें।
- अल्पकालिक (शॉर्ट टर्म) निवेश। चूंकि क्रिप्टोकरेंसी एक ऐसा अस्थिर असेट है, इसलिए कई निवेशक इसे दीर्घकालिक निवेश के बजाय एक अल्पकालिक निवेश के रूप में देखते हैं। भविष्य में क्रिप्टो एक ठोस निवेश बनने की संभावना है, जिसमें दीर्घकालिक धारण से काफी मुनाफा होगा। बहरहाल, यह एक बहुत बड़ा "शायद" है।
- बैकअप के लिए इमरजेंसी फंड (आपातकालीन निधि) रखें। क्रिप्टोकरेंसी बेहद अस्थिर हैं। कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव होता है। अप्रत्याशित लागतों को कवर करने के लिए निवेशकों को असेट में निवेश करने से पहले एक आपातकालीन निधि रखनी होगी। किसी भी क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास आपात स्थिति में पर्याप्त नकदी बाकी है। यदि आपके पास बैकअप नहीं है तो आपको अपने सारे असेट को नुकसान में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
- कोई भी कार्रवाई करने से पहले, अपना खुद का शोध (डू योर ओन रिसर्च) (DYOR) करें। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करने से पहले कुछ समय प्रोजेक्ट्स पर शोध करने में बिताएं, यह देखने के लिए कि उनकी क्या व्यवहार्यता है और उनमें कुछ ऐसा है जिससे आप समझ सकें कि इसे निवेश के रूप में आप ले सकते हैं।

## क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कहां करें

100 से अधिक ऑनलाइन ब्रोकर या एक्सचेंज हैं जहां आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं। वैसे, उनमें से सभी भरोसेमंद नहीं हैं, यही वजह है कि Olymp Trade चुनने के लिए एक बेहतरीन ब्रोकर है। Olymp Trade [![](https://ceditor.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/css/assets/45415/img/pair-icon-bitcoin-2022070709444738.svg) Bitcoin](https://ul.olymptrade.com/fx/trading?asset=Bitcoin&ref=brand_blog_crypto&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=crypto&utm_term=all_hi_all&utm_content=crypto&pid=brand_blog&noredirect=1&c=crypto&af_subid=brand_blog_crypto&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_crypto&af_sub3=crypto&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) (BTC), [![](https://ceditor.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/css/assets/45415/img/pair-icon-ethusd-2022070709444847.svg) Ethereum](https://ul.olymptrade.com/fx/trading?asset=ETHUSD?ref=brand_blog_crypto&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=crypto&utm_term=all_hi_all&utm_content=crypto&pid=brand_blog&noredirect=1&c=crypto&af_subid=brand_blog_crypto&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_crypto&af_sub3=crypto&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) (ETH), [![](https://ceditor.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/css/assets/45415/img/pair-icon-ltcusd-2022070709444970.svg) Litecoin](https://ul.olymptrade.com/fx/trading?asset=LTCUSD&ref=brand_blog_crypto&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=crypto&utm_term=all_hi_all&utm_content=crypto&pid=brand_blog&noredirect=1&c=crypto&af_subid=brand_blog_crypto&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_crypto&af_sub3=crypto&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) (LTC), और [![](https://ceditor.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/css/assets/45415/img/pair-icon-cryptoindex-2022070709444809.svg) Basic Alt Index](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=ALTCOIN&ref=brand_blog_crypto&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=crypto&utm_term=all_hi_all&utm_content=crypto&pid=brand_blog&noredirect=1&c=crypto&af_subid=brand_blog_crypto&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_crypto&af_sub3=crypto&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) पेश करता है, जो सभी अंतर्निहित असेट के रूप में Olymp Trade पर उपलब्ध हैं। चूँकि Olymp Trade आपको कभी भी क्रिप्टो असेट को धारण नहीं करवाता, परिणामस्वरूप कम जोखिम होता है लेकिन फिर भी आप अस्थिर क्रिप्टो बाजार से मुनाफा कमाने में सक्षम होते हैं।

इसके आलावा, आप Tether (USDT) और BTC दोनों के ज़रिए अपने Olymp Trade (OT) खाते में जमा और निकासी कर सकते हैं, जिससे अतिरिक्त लचक मिलती है और क्रिप्टो के अलावा Stocks, Forex और कमोडिटी जैसे अन्य वृहत बाजारों तक पहुंच हासिल होती है। इन सब सुविधाओं के साथ-साथ आप कई अलग-अलग मुद्राओं में कई ब्रोकर खातों का प्रबंधन करने के तनाव से मुक्त भी होते हैं।

आज़मा के देखें!

[Olymp Trade के साथ क्रिप्टो ट्रेड करें](https://ul.olymptrade.com/do/trading?group=crypto&ref=brand_blog_crypto&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=crypto&utm_term=all_hi_all&utm_content=crypto&pid=brand_blog&noredirect=1&c=crypto&af_subid=brand_blog_crypto&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_crypto&af_sub3=crypto&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true)

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।

Tags: [Start Trading Crypto](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)

<http://www.facebook.com/share.php?u=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners> <https://t.me/share/url?url=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners&text=अभी%20क्रिप्टोकरेंसी%20में%20निवेश%20करना%20शुरू%20करें%20–%20आधिकारिक%20Olymp%20Trade%20ब्लॉग।> [whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners](whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners) <https://twitter.com/intent/tweet?original_referer=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners&url=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners&source=tweetbutton&text=>

[![Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hubfs/Mails/Common/Logo/logo-short-white.png) Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/author/olymp-trade)

टीम में पेशेवर लेखक, विश्लेषक और विशेषज्ञ ट्रेडर शामिल हैं जो ट्रेडिंग और जानकारी साझा करने की विशेषज्ञता दोनों का जुनून रखते हैं।

[![कैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करें: नौसिखियों के लिए एक गाइड](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB-Jun-22-2022-04-37-52-90-PM-1.png?width=240&name=for%20FB-Jun-22-2022-04-37-52-90-PM-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners)

[कैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करें: नौसिखियों के लिए एक गाइड](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners)

[![Litecoin ट्रेडिंग: नौसिखियों के लिए एक संक्षिप्त गाइड](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2021-08-26-Litecoin-1.jpg?width=240&name=2021-08-26-Litecoin-1.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/litecoin-trading-a-brief-guide-for-beginners)

[Litecoin ट्रेडिंग: नौसिखियों के लिए एक संक्षिप्त गाइड](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/litecoin-trading-a-brief-guide-for-beginners)

[![दिवसीय क्रिप्टो ट्रेडिंग के प्रमुख तत्व](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Crypto%20day%20for%20FB.png?width=240&name=Crypto%20day%20for%20FB.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/essentials-of-crypto-day-trading-strategies-official-olymp-trade-blog)

[दिवसीय क्रिप्टो ट्रेडिंग के प्रमुख तत्व](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/essentials-of-crypto-day-trading-strategies-official-olymp-trade-blog)

[![क्रिप्टो में निवेश शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2020-11-18-Crypto-1.jpg?width=240&name=2020-11-18-Crypto-1.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-started-investing-in-crypto)

[क्रिप्टो में निवेश शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-started-investing-in-crypto)

[![विटालिक ब्यूटिरिन और एथेरियम: जानने ज़रूरी 6 तथ्य](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2021-05-28-Ethereum-1.jpg?width=240&name=2021-05-28-Ethereum-1.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)

[विटालिक ब्यूटिरिन और एथेरियम: जानने ज़रूरी 6 तथ्य](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)

[![क्रिप्टो में ट्रेडिंग के लिए योग्य ब्रोकर की पहचान कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/trading%20for%20crypto%20for%20FB-1.png?width=240&name=trading%20for%20crypto%20for%20FB-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/05-cryptofx-common-ot-en)

[क्रिप्टो में ट्रेडिंग के लिए योग्य ब्रोकर की पहचान कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/05-cryptofx-common-ot-en)

[![सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो अलर्ट प्राप्त करें और उनसे अधिकतम फायदा उठाएं](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/What%20are%20crypto%20alerts%20and%20how%20do%20you%20trade%20them_preview-1.png?width=240&name=What%20are%20crypto%20alerts%20and%20how%20do%20you%20trade%20them_preview-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-the-best-crypto-alerts)

[सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो अलर्ट प्राप्त करें और उनसे अधिकतम फायदा उठाएं](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-the-best-crypto-alerts)

[![क्रिप्टो बाजार में बड़ी सफलता के लिए पेनी स्टॉक रणनीतियों का उपयोग कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Using%20Penny%20Stock%20Strategies%20for%20a%20Hot%20New%20Market_preview-1.png?width=240&name=Using%20Penny%20Stock%20Strategies%20for%20a%20Hot%20New%20Market_preview-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-use-penny-stock-strategies)

[क्रिप्टो बाजार में बड़ी सफलता के लिए पेनी स्टॉक रणनीतियों का उपयोग कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-use-penny-stock-strategies)

[![क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग (हवाला) और अन्य के बारे में मिथकों का खंडन](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Crypto%20Laundering%20for%20FB-2.png?width=240&name=Crypto%20Laundering%20for%20FB-2.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/debunking-myths-about-crypto)

[क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग (हवाला) और अन्य के बारे में मिथकों का खंडन](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/debunking-myths-about-crypto)

[![क्रिप्टोकरेंसी का मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Crypto%20guide%20fundamental%20for%20FB-1.png?width=240&name=Crypto%20guide%20fundamental%20for%20FB-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/fundamental-analysis-of-cryptocurrency)

[क्रिप्टोकरेंसी का मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/fundamental-analysis-of-cryptocurrency)

- [Olymp Trade का परिचय](https://olymptrade.com/hi-in/pages/about/)
- [प्लैटफॉर्म](https://olymptrade.com/platform)
- [लेखकों](https://blog.olymptrade.com/hi/authors)
- [मद्दत केंद्र](https://plus.olymptrade.com/hi/help)
- [सहायता](https://olymptrade.com/hi-in/support)

[1 362 887](https://facebook.com/372634879599800/) [113 000](https://www.instagram.com/olympglobal) [1000](https://www.youtube.com/channel/UCkVNjo4Oi4tGDltvttzlI_Q) [31 100](https://twitter.com/OlympTrade/) [4 728](https://t.me/olymptrade_english) [15 000](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMOXenAsw8ei0Aw)

<https://blog.olymptrade.com/hi>

© 2014 - 2026 Olymptrade ब्लॉग। सर्वाधिकार सुरक्षित।