नौसिखियों के लिए Forex ट्रेडिंग शिक्षा – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग

ADX तकनीकी इंडिकेटर ट्रेडिंग रणनीति – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग

Written by Olymp Trade Team | Hindi | 06.05.2022

ADX, एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स का संक्षिप्त रूप है। शुरुआत में इसे 1978 में 1 दिन की समय सीमा पर शेयर बाजार में दीर्घकालिक ट्रेंड का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया था। अब, यह अक्सर Olymp Trade प्लेटफार्म में उपलब्ध बाजार के किसी भी क्षेत्र में किसी भी समय सीमा में प्रयोग किया जाता है।

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु के साथ अंतर्क्रिया करें।

 
 

दृश्य सामग्री पर अधिक विवरण यहां होंगे।

 

शब्द की परिभाषा या स्पष्टीकरण यहां उपलब्ध होगा।

विषय-वस्तु:

ADX इंडिकेटर क्या है और इसे कहां पाया जा सकता है?

प्राय, प्लेटफ़ॉर्म पर दो मुख्य प्रकार के भिन्न-भिन्न इंडिकेटर उपलब्ध होते हैं: ट्रेंड इंडिकेटर और ऑसिलेटर। दृष्टिगत रूप में, ऑसिलेटर्स को अक्सर एक अलग चार्ट द्वारा दर्शाया जाता है जो मूल्य प्रदर्शन चार्ट के अनुरूप होता है। ADX इंडिकेटर इस दूसरे प्रकार के अंतर्गत आता है।

इस तरह से, जब आप Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर नीचे बाई तरफ कंपास चिन्ह को दबाते हैं, तो आपको ऑसिलेटर्स खंड में ADX इंडिकेटर प्राप्त होगा। जैसा कि आप देख सकते हैं, इसमें तीन रेखाएँ होती हैं जो स्क्रीन के निचले भाग में ऊपर और नीचे जाती हैं।

चित्र 1. Olymp Trade प्लेटफार्म पर ADX इंडिकेटर को कहाँ प्राप्त करें

मैं ADX इंडिकेटर को कैसे निर्धारित कर सकता हूँ?

एक बार जब आप अपने चार्ट में ADX इंडिकेटर जोड़ लेते हैं, तो आप इसे ज़रूरत अनुरूप बदलने के लिए ग्राफ़ के ऊपरी-बाएँ कोने में इसके नाम पर दबा सकते हैं।

तीन रेखायें में से प्रत्येक का रंग बदलने के अलावा, आप अवधियों की संख्या निर्धारित कर सकते हैं। वे डिफ़ॉल्ट रूप से 14 पर निर्धारित होते हैं, और अधिकांश ट्रेडर इसे वहीँ पर रखना पसंद करते हैं। अन्य इसे 12, 18, 21, या विभिन्न अवधियों में निर्धारित करते हैं, आमतौर पर 7 से 30 की सीमा में।

चित्र 2. Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर ADX इंडिकेटर कैसे निर्धारित करेंगे

प्राय, आपके द्वारा निर्धारित अवधि की संख्या जितनी अधिक होगी, आपका ADX इंडिकेटर उतना ही अधिक दीर्घकालिक होगा। अवधियों की संख्या जितनी कम होगी, बाजार के क्षणिक उतार-चढ़ाव के प्रति यह उतना ही संवेदनशील होगा।

ADX इंडिकेटर की व्याख्या

इंडिकेटर की तीन रेखाओं का अर्थ निम्न है:

  • +DI रेखा असेट मूल्य वृद्धि को इंगित करती है।
  • -DI रेखा असेट मूल्य में कमी का संकेत देता है।
  • ADX रेखा बाजार, ट्रेंड या फ्लैट (सपाट) में ट्रेंड की अवस्था का संकेतक है।

सीमा 0 और 100 के बीच बदलती है:

  • 20 से नीचे की ADX संख्या बताती है कि ट्रेंड कमजोर है।
  • 20 से 40 की ADX संख्या का मतलब है कि ट्रेंड मजबूत है।
  • 40 से 60 तक की ADX संख्या एक बहुत शक्तिशाली ट्रेंड को इंगित करता है।
  • 60 ADX से अधिक की ADX संख्या अत्यंत दुर्लभ हैं।

यहाँ ADX और DI रेखाओं के बर्ताव की व्याख्या करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • यदि बाजार में ऊपर या नीचे का ट्रेंड होता है, तो DI सिग्नल रेखाओं के बीच की दूरी बढ़ जाती है, और ADX बढ़ जाता है।
  • इसके विपरीत, जब बाजार में कम गतिविधि होती है, तो DI सिग्नल रेखाओं के बीच की दूरी कम हो जाती है और ADX गिर जाता है।
  • यदि +DI रेखा अन्य रेखा से ऊपर होती है, तो यह अपवर्ड ट्रेंड का संकेत होता है।
  • हालांकि, यदि -DI रेखा अन्य से ऊपर होती है, तो यह डाउनवर्ड ट्रेंड का संकेत होता है।
  • यदि +DI और -DI रेखाएं क्रॉस करती हैं, तो यह ट्रेंड परिवर्तन का संकेत है।

ADX इंडिकेटर उपयोग का उदाहरण

नीचे के चित्र में, ADX रेखा लाल है, और DI रेखाएँ नीली और भूरी हैं।

24 और 25 फरवरी को, FTSE 100 7,200 के निचले स्तर पर स्थित था, जो बाद में एक नए अपट्रेंड की शुरुआत के रूप में परिवर्तित हुआ। उस अवधि के दौरान, लाल ADX रेखा 51.259 की ओर बढ़ी जबकि DI रेखा नीचे थी।

इसकी व्याख्या एक बहुत शक्तिशाली ट्रेंड की शुरुआत के रूप में की जा सकती थी।

3 मार्च को जब FTSE 100 7,400 से नीचे था, लाल ADX रेखा नीचे थी, जबकि DI रेखाएं दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब पहुँच रही थीं। हमारी स्पष्टीकरण पद्धति के अनुसार, तात्पर्य यह है कि ट्रेंड कमजोर था।

 

ADX रेखा यहां 51.259 की चोटी पर है, जबकि कीमत 7,200 पर नीचे है

 

ADX नीचे है जबकि कीमत धीरे-धीरे 7,400 की ओर बढ़ रही है

चित्र 3. Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर ADX इंडिकेटर का उपयोग कैसे करें, इसके सम्बन्ध में अध्ययन

ट्रेंड रिवर्सल सिग्नल के रूप में ADX इंडिकेटर

प्रस्तुत है, ट्रेडिंग में ADX इंडिकेटर का उपयोग करने का एक और तरीका:

  • यदि +DI रेखा ऊपर की ओर जाते हुए -DI रेखा को बॉटम-अप (निचे से ऊपर) से पार करती है, तो इसका अर्थ है कि एक अपवर्ड रिवर्सल होने वाला है। इसलिए, यह एक बाय (खरीद) ट्रेड खोलने की तैयारी का संकेत है।
  • यदि -DI रेखा ऊपर की ओर जाते हुए +DI बॉटम-अप (निचे से ऊपर) को पार करती है, तो इसका मतलब है कि डाउनवर्ड रिवर्सल होने वाला है। इसलिए, यह एक सेल (बिक्री) ट्रेड को खोलने के लिए तैयार करने का संकेत है।

प्लेटफॉर्म पर और भी बहुत कुछ है

ADX इंडिकेटर प्लेटफार्म पर उपलब्ध कई इंडिकेटर में से एक है। जाएं, उन्हें देखें, और आप निश्चित रूप से अपनी ट्रेडिंग शैली के अनुरूप सबसे उपयुक्त इंडिकेटर प्राप्त करेंगे!

सभी उपलब्ध इंडिकेटर की जाँच करें

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।

 

ट्रेंड इंडिकेटर आमतौर पर मूल्य प्रदर्शन के साथ एक ही चार्ट पर चार्ट किए जाते हैं और इस आधार पर व्याख्या की जाती है कि कीमत उनके आधार पर कैसे प्रतिक्रया करती है। उनकी व्याख्या का परिणाम आमतौर पर एक ट्रेंड दिशा का पूर्वानुमान बनता है।

 

ऑसिलेटर आमतौर पर एक मापदंड की आवधिक गणना पर आधारित होते हैं जो प्रस्तुत सीमा (थ्रेसहोल्ड) के आधार पर मान प्राप्त करता है। उन सीमा (थ्रेसहोल्ड) के आधार पर इस मान को मापना प्राय अवलोकन करते वक्त निहित ट्रेंड के गुणों को इंगित करता है जैसे ADX के मामले में इसकी ताकत। उसके साथ-साथ, ऑसिलेटर ट्रेंड की दिशा की जानकारी नहीं देते हैं।