Skip to content

स्प्रेड क्या है, और क्या इसके बिना बेहतर हैं?


Forex ट्रेड में स्प्रेड एक केंद्रीय तत्व है। ट्रेडर इसके बारे में जानने और बहुत सारे सवाल पूछने के लिए उत्सुक रहते हैं। जबकि स्प्रेड वित्तीय बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद है, यह लेख इसे Forex व्यापार के संदर्भ में समझाएगा और इसके सापेक्ष Olymp Trade की पेशकश को स्पष्ट करेगा। इस तरह, यह ट्रेडरों के लिए व्यावहारिक रूप से उपयोगी जानकारी हो सकती है।

 

स्प्रेड क्या है?

अधिकांश ब्रोकरों के ट्रेडिंग टर्मिनलों में, वित्तीय साधनों के चार्ट पर आमतौर पर दो कीमतें होतीं हैं, बिड और आस्क। उच्च वाला आस्क, यह वह कीमत है जिसपर आप खरीदते हैं। निचला वाला बिड है, यह वह कीमत है जिसपर आप बेचते हैं। दोनों के बीच का अंतर है, स्प्रेड। यह स्प्रेड की तकनीकी परिभाषा है।

स्प्रेड वित्तीय रूप में Forex पर ट्रेड करने हेतु भुगतान है। वैसे, स्प्रेड एक वित्तीय इंस्ट्रूमेंट की कीमत में शामिल एक लेनदेन संबंधी कमीशन है।

स्प्रेड क्या है?

 

स्प्रेड को क्या प्रभावित करता है?

ब्रोकर प्रत्येक वित्तीय इंस्ट्रूमेंट पर उनकी चुनी हुई रणनीति के आधार पर स्प्रेड निर्धारित करते हैं। इसलिए ब्रोकरों में स्प्रेड भिन्न-भिन्न होते हैं।

आमतौर पर, स्प्रेड का आकार प्रत्यक्ष वित्तीय इंस्ट्रूमेंट के जोखिम प्रोफ़ाइल से संबंधित होता है। अस्थिरता जितनी अधिक होगी, स्प्रेड उतना ही व्यापक हो सकता है। इसे जितना अधिक स्थिर माना जाता है, सामान्यतय स्प्रेड उतना ही तंग होगा।

Forex में, मुख्यधारा की मुद्रा जोड़ी जैसे कि EUR/USD, EUR/GBP, या GBP/USD को अपेक्षाकृत स्थिर माना जाता है और अत्यधिक अस्थिर नहीं होता है। इसके विपरीत, कम कारोबारी और न्यून चलनिधि (लिक्विडिटी) मुद्रा जोड़ी में अक्सर उच्च अस्थिरता होती है और इसलिए, उच्च जोखिम प्रोफ़ाइल के होते हैं। इनमें AUD/JPY, USD/CHF, AUD/CAD, और CAD/JPY शामिल हैं।

 

कितने प्रकार के स्प्रेड उपलब्ध हैं?

ब्रोकर प्राय फिक्स्ड और फ्लोटिंग स्प्रेड खाते उपलब्ध कराते हैं।

एक फिक्स्ड स्प्रेड खाते के साथ, सभी वित्तीय इंस्ट्रूमेंट्स पर एक स्प्रेड तय किया जाता है, और बाजार की अस्थिरता से यह प्रभावित नहीं होती है। इस मामले में, एक ट्रेडर जानता है कि भले ही बाजार में परिस्थिति बदल जाए, वह खुले ट्रेडों के लिए वही निर्धारित स्प्रेड का भुगतान करेगा। इसलिए, यह खाता प्रकार प्रक्रिया की पूर्वानुमेयता प्रदान करता है और इसे सरल बनाता है। नौसिखिए ट्रेडरों के बीच इसकी लोकप्रियता का यह प्रमुख कारण है क्योंकि वे बाजार की परिस्थितियों के एक निश्चित वातावरण में ट्रेडिंग सीख सकते हैं।

हालांकि, प्राय, फिक्स्ड स्प्रेड औसतन व्यापक होते हैं। इसलिए, एक ट्रेडर के लिए बाजार की परिस्थितियों को निर्धारित करने से उच्च लेनदेन लागत आ सकती है।

कितने प्रकार के स्प्रेड उपलब्ध हैं?

फ्लोटिंग स्प्रेड खाते में, वित्तीय इंस्ट्रूमेंट्स की कीमतें वास्तविक समय में बाजार में उतार-चढ़ाव के अधीन होते हैं। इस मामले में, उसी इंस्ट्रूमेंट पर कुछ सेकंड बाद में ट्रेड खोलना निर्धारित स्प्रेड प्रदान नहीं करेगा। बाजार की अस्थिरता के अधीन, ट्रेडरों के पास कम अनुमान-योग्य वातावरण उपलब्ध होता है, और इसलिए, प्रत्येक को अधिक सटीक और ट्रेडों को अच्छी तरह से समय देना होता है। इसलिए अनुभवी ट्रेडरों के लिए फ्लोटिंग स्प्रेड खाते अधिक आकर्षक होते हैं।

साथ ही, फ्लोटिंग स्प्रेड प्राय फिक्स्ड स्प्रेड की तुलना में सख्त होते हैं। इसलिए, ट्रेडरों को उच्च जोखिम का सामना करते समय, इस प्रकार के स्प्रेड में लेनदेन की लागत कम हो सकती है।

 

मध्य मूल्य, Olymp Trade में कोई स्प्रेड नहीं

Olymp Trade का प्लेटफॉर्म आस्क और बिड के आधार पर काम नहीं करता है। इसके बजाय, एक मध्य मूल्य होता है, जो दोनों के बीच एक औसत है।

एक ओर, यह चार्ट को समझने में सहज बनाता है। आस्क और बिड मूल्य के बीच अब कोई भ्रम नहीं होता है।

दूसरी ओर, इसमें लेनदेन लागत के मुद्दे को भी सुलझाता है। स्प्रेड के बजाय, प्रत्येक ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट पर निश्चित कमीशन होता है। ओवरनाइट शुल्क के साथ, ये सभी Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर कमीशन हैं।

मध्य मूल्य, Olymp Trade में कोई स्प्रेड नहीं

इसलिए, इस पद्धति के साथ, ट्रेडरों के पास कम लेनदेन लागत सहित एक पूर्वानुमानित और स्पष्ट ट्रेडिंग वातावरण उपलब्ध होता है। प्रभावी रूप से, यह पद्धति ट्रेडरों को स्प्रेड-युक्त खतों की कमियों के बिना इसमें निहित लाभ प्रदान करता है।

 

निष्कर्ष

स्प्रेड आस्क और बिड कीमतों के बीच का अंतर होता है। यह फिक्स्ड या फ्लोटिंग हो सकता है। फिक्स्ड एक निर्धारित अनुमान-योग्य होता है लेकिन इसमें अधिक खर्च हो सकता है। फ्लोटिंग अधिक जोखिम दायक होता है लेकिन इसमें लागत कम होती है।

Olymp Trade मध्य-मूल्य के आधार पर ट्रेडिंग पेश करता है। स्प्रेड के बजाय, ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स पर कमीशन होते हैं। यह पद्धति लेन-देन की लागत को कम करता है और ट्रेडिंग के लिए पूर्वानुमेयता लाता है।

Olymp Trade ग्राहक किसी भी विशिष्ट परिसंपत्ति पर सभी कमीशन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, EUR/USD मुद्रा जोड़ी। Forex ट्रेडिंग के साथ-साथ हमारे प्लेटफॉर्म की अन्य ट्रेडिंग प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी हमेशा सहायता केंद्र से प्राप्त की जा सकती है। और, निश्चय ही, यदि आवश्यक हो, तो हमारी सहायता सेवा हमेशा आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।