---
title: "मूलभूत बनाम तकनीकी विश्लेषण: अंतर को समझकर लागू करना – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग"
description: सुसंगत होने के लिए, Forex ट्रेडिंग विश्लेषण पर आधारित होना चाहिए। विश्लेषण तकनीकी या मूलभूत हो सकता है। अंतर क्या है और दोनों को कैसे लागू करें? जानने के लिए लेख पढ़ें।
image: https://blog.olymptrade.com/hubfs/what%20are%20technical%20and%20fundamental%20analysis%20for%20FB-1.png
---

[Skip to content](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog#main-content)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

<https://ul.olymptrade.com/>

<https://blog.olymptrade.com/hi>

खोजें

- [हिन्दी](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog)
- [English](https://blog.olymptrade.com/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

1. [घर](https://blog.olymptrade.com/hi/)
2. [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education)
3. [तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण क्या हैं?](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog)

 19.05.2022

# तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण क्या हैं?

![तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण क्या हैं – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/article-cover-tech-and-fundamental-analysis-2022051909070345.png)

Forex में लाभ कमाने के लिए, ट्रेडरों को सही मूल्य पूर्वानुमान लगाने की आवश्यकता होती है। ऐसे दो प्रकार की गतिविधियाँ हैं जो इस तरह के सही पूर्वानुमान लगाने में सहायक हैं। पहला ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट के चार्ट पैटर्न का अवलोकन और विश्लेषण, जो कि एक तकनीकी विश्लेषण है। दूसरा मूलभूत विश्लेषण, जो कीमत को प्रभावित करने वाले आर्थिक कारकों की जानकारी है। प्रत्येक की प्रकृति और उनके बीच के अंतर को समझने से प्रत्येक ट्रेडर के उद्देश्यों की उपयुक्तता हेतु दोनों का सही संतुलन खोजने में मदद मिलती है।

![Olymp Trade लोगो](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Mails/Common/Logo/logo-short-white.png?width=64&height=64&name=logo-short-white.png)

[Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/education/author/olymp-trade)

**विषय-वस्तु:**

- [तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण का सार](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog#stk-1)
- [मूलभूत विश्लेषण कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog#stk-2)
- [मूलभूत विश्लेषण पद्धति के उदाहरण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog#stk-3)
- [तकनीकी विश्लेषण कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog#stk-4)
- [तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण का संयोजन करें](https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog#stk-5)

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु  के साथ अंतर्क्रिया करें।

 

 

दृश्य सामग्री पर अधिक विवरण यहां होंगे।

 

शब्द की परिभाषा या स्पष्टीकरण यहां उपलब्ध होगा।

## तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण का सार

मूलभूत विश्लेषण वास्तविक दुनिया के कारकों की जांच करता है जो एक ट्रेडिंग साधन की कीमत को प्रभावित करते हैं।

मूलभूत विश्लेषण का लक्ष्य काफी हद तक यह समझना है कि क्या इस ट्रेडिंग साधन का मूल्य हफ्तों, महीनों और वर्षों में बढ़ने या घटने की उम्मीद है और इसके क्या कारण हो सकते हैं। इसलिए, यह आमतौर पर दीर्घकालिक ट्रेडिंग और निवेश से सम्बंधित है।

तकनीकी विश्लेषण मूल्य चार्ट, पैटर्न, इंडिकेटर और ट्रेंड पर केंद्रित है। यह आम तौर पर वर्तमान मूल्य व्यवहार और बाजार भावना (मार्किट सेंटीमेंट) पर एक अच्छी जानकारी प्रदान करता है।

तकनीकी विश्लेषण का लक्ष्य यह समझना भी है कि ट्रेडिंग साधन की कीमत कहां जाएगी। हालांकि, मूलभूत विश्लेषण के विपरीत, तकनीकी विश्लेषण आमतौर पर अल्प और मध्य-अवधि के मूल्य पूर्वानुमान से सम्बंधित होता है।

इसलिए, दोनों प्रकार के विश्लेषणों का एक समान लक्ष्य होता है, जो कि कीमत की भविष्यवाणी करना होता है। हालांकि, वे तरीकों और समय-अवधी में भिन्न होते हैं।

---

## मूलभूत विश्लेषण कैसे करें

विशेषत:, मूलभूत विश्लेषण आप द्वारा चयनित ट्रेडिंग साधन के बारे में गहराई से समझने के बारे में है।

अपने साधन की प्रकृति, इसकी कीमत को प्रभावित करने वाले कारकों, इसके बाजार क्षेत्र या उद्योग के वृहत संदर्भ और अर्थव्यवस्था में प्रासंगिक रणनीतिक गतिविधि को समझने के लिए जानकारी उपलब्ध कराता है।

| एक मुद्रा जोड़ी के लिए, केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति के बारे में जानकारी हासिल करें, जिनकी मुद्राओं का आप ट्रेडिंग कर रहे हैं। | एक स्टॉक के लिए, इसके ट्रेडिंग क्षेत्र की प्रकृति को समझें, और उस आर्थिक परिवेश को समझें जिसमें आपका ट्रेडिंग साधन विद्यमान है। |
| --- | --- |
| खुद से प्रश्न पूछें कि क्या आप एक प्राथमिक वैश्विक आरक्षित मुद्रा जैसे USD या EUR में ट्रेड कर रहे हैं जो लंबे समय के लिए अपेक्षाकृत स्थिर है? क्या यह AUD/NZD जैसे क्षेत्रीय महत्व वाली अस्थिर मुद्रा जोड़ी है? क्या यह TRY जैसी स्थानीय मुद्रा है जिसका हफ्तों के दौरान सैकड़ों प्रतिशत मूल्य गिर सकता है या बढ़ सकता है? | यदि आप स्टॉक में हैं, तो आपको जानना ज़रूरी है कि क्या आप Nvidia जैसे हाई-टेक स्टॉक में ट्रेड कर रहे हैं, जो चिप की कमी से प्रभावित हो सकता है या Coca-Cola जैसी कंपनी जो पेय पदार्थों का एक सदी पुराने वैश्विक उत्पादक है। |

आपका मूलभूत विश्लेषण की शुरुआत इस प्रकार की जानकारी से होती है।

मूलभूत विश्लेषण द्वारा निर्धारित प्रश्नों के उत्तर आप कैसे दे पाएंगे? पढ़ें। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं कि आपको क्या पढ़ना है:

- जिस स्टॉक में आप ट्रेड कर रहे हैं इससे संबंधित कॉर्पोरेट समाचार।
- आपके द्वारा ट्रेड की जाने वाली मुद्रा जोड़ी से संबंधित केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट।
- समाचार जो आपके ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं।

यहां तेल, मुद्रा जोड़ी और स्टॉक के मूलभूत विश्लेषण के कुछ वास्तविक उदाहरण दिए गए हैं।

---

## मूलभूत विश्लेषण पद्धति के उदाहरण

### Brent क्रूड ऑयल

यदि आप Brent कच्चे तेल में ट्रेड करते हैं, तो OPEC+ से सम्बंधित ताज़ा खबर पढ़ें, यह समझने के लिए कि भविष्य में तेल की मांग का अनुमान क्या होगा और उनकी संभावित नीति क्या होगी। वैश्विक ऊर्जा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर शोध करें जो इसे प्रभावित कर सकते हैं जैसे कि ईरान पर दशक-व्यापी प्रतिबंध। देखें कि तेल के मुख्य वैश्विक उपभोक्ता कौन हैं और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है। उदाहरण के लिए, यदि चीन की आर्थिक विकास की संभावनाएं उत्साहवर्धक हैं, तो इसमें तेल की आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता होगी, और इससे तेल की कीमत को समर्थन मिलेगा। यदि चीनी अर्थव्यवस्था कुछ ऐसे कारकों द्वारा उल्लेखनीय रूप से दबी हुई है जो इसके आर्थिक विस्तार को धीमा कर सकते हैं, तो संभवत इसे कम तेल की आवश्यकता होगी, और Brent डाउनवर्ड दबाव का अनुभव करेगा।

### USD/MXN

यदि आप मैक्सिकन पेसो में ट्रेड करते हैं, तो नवीनतम विवरण पढ़ें और सेंट्रल बैंक ऑफ मैक्सिको के प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुनें। समझें कि यह कैसे पेसो के मूल्य को व्यवस्थित करने की योजना बना रहा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के परस्पर संबंध में मैक्सिकन अर्थव्यवस्था की सामान्य परिस्थितियों पर शोध करें क्योंकि इससे MXN और USD की पारस्परिक स्थिति काफी हद तक प्रभावित होती है। मैक्सिकन राष्ट्रपति के नवीनतम वक्तव्य देखें जिससे यह समझने में मदद मिले कि मेक्सिको किस दिशा अग्रसर है। अमेरिकी आर्थिक गतिशीलता और अमेरिकी फेड अध्यक्ष की टिप्पणियों के आधार पर इसकी समग्र जांच करें जो USD के भविष्य पर अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी। साथ में, यह एक दृष्टिकोण प्रदान करेगा कि किस दिशा में USD/MXN संभावित रूप से अग्रसर है।

### Alibaba

समझें कि Alibaba का बाजार क्षेत्र क्या है और इसके प्रतियोगी कौन हैं। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि Amazon और eBay मोटे तौर पर एक ही उद्योग में हैं, इसलिए उनका प्रदर्शन अप्रत्यक्ष रूप से Alibaba के प्रदर्शन को प्रभावित करेगा। इसके प्रदर्शन को प्रत्यक्ष देखने के लिए इसकी नवीनतम वित्तीय रिपोर्ट पढ़ें। Alibaba की गतिशीलता के संभावित कारणों की पहचान करें कि यह किस ओर जा सकता है। इस जानकारी को Alibaba के उद्गम देश के संदर्भ में रखें। जब से चीनी अधिकारियों ने 2021 में चीनी आईटी उद्योग पर कार्रवाई शुरू की है, Alibaba के स्टॉक में लगभग अविरल गिरावट देखी जा रही है। इसका मतलब है कि एक बार जब यह खत्म हो जाएगा, स्टॉक फिर से बढ़ सकता है। यह कब खत्म होगा, और होगा भी? यह Alibaba की भविष्य की विकास क्षमता को परिभाषित करेगा, और गहन शोध करने से इसे बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है।

---

## तकनीकी विश्लेषण कैसे करें

संक्षेप में, तकनीकी विश्लेषण तब होता है जब आप मूल्य चार्ट को देखकर उसके आधार पर मूल्य पूर्वानुमान लगाते हैं। ऐसे कई अवधारणाएं हैं जो इस गतिविधि के सार को गठित करते हैं।

### मूल्य चार्ट पर ट्रेंड्स खोजें

प्रदर्शन के आधार पर भविष्य के मूल्य व्यवहार का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। यह पूर्वानुमान आपको नज़र आ रही मूल्य गतिविधि में ट्रेंड की पहचान करने और उन्हें भविष्य में पेश करने के उद्देश्य की ओर अग्रसर कराता है। यह प्रक्षेपण ट्रेडरों को यह दिखाने के लिए है कि उनके ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट की कीमत कहां जाएगी, ताकि वे उसी के अनुरूप पोजीशन खोलें।

उदाहरण के लिए, नीचे दिए गए चार्ट पर, हमारे पास Ethereum का मूल्य प्रदर्शन 15 मिनट समय अवधी में है।

![Ethereum 15 मिनट चार्ट - Olymp Trade - ब्लॉग - 05.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/1-ethereum-15m-chart-olymp-trade-blog-05.03.2022-2022051909070161.png)

चित्र 1. मार्च 2022 में 15 मिनट समय अवधी पर Ethereum का मूल्य प्रदर्शन

चार्ट पर कीमत की गतिविधि के बारे में तकनीकी विश्लेषण तुरंत सुझाव देगा कि इसमें एक निश्चित ट्रेंड है। इस ट्रेंड को फिर भविष्य में प्रस्तुत किया जाएगा। परिणामस्वरूप, ट्रेडरों को अब इस उम्मीद पर Ethereum खरीदने का कारण होगा कि ट्रेंड के साथ आगे बढ़कर इसकी कीमत कुछ समय में बढ़ जाएगी।

![Ethereum 15 मिनट चार्ट - Olymp Trade - ब्लॉग - 05.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/2-ethereum-15m-chart-olymp-trade-blog-05.03.2022-2022051909070194.png)

चित्र 2. Ethereum के चार्ट पर एक ट्रेंड की पहचान करना

### कई समयावधियों को मिलाएं

यदि हम केवल एक ट्रेंड के आधार पर कोई ट्रेडिंग निर्णय लेते हैं, तो यह नासमझी होगी। यह देखना कि कीमत केवल एक समयावधि में क्या गतिविधि कर रही है, एक ठोस निर्णय लेने के लिए एक बहुत ही संकुचित दृष्टिकोण प्रदान करता है। बल्कि, एक ट्रेंड को खोजने के बाद, हम समय अवधी को बदल कर अन्य चीजों को प्रासंगित करने के लिए ज़ूम इन/आउट कर सकते हैं।

कई समयावधियों के संयोजन से हमेशा मूल्य उतार-चढ़ाव की बेहतर समझ हासिल होती है।

उदाहरण के लिए, Ethereum के लिए 30 मिनट समय अवधी यही दर्शाती है।

![Ethereum 30 मिनट चार्ट - Olymp Trade - ब्लॉग - 05.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/3-ethereum-30m-chart-olymp-trade-blog-05.03.2022-2022051909070220.png)

चित्र 3. Ethereum के मूल्य प्रदर्शन को देखने के लिए विभिन्न समय अवधी का उपयोग करना

कुछ समय पहले जो अपट्रेंड हमें इतना स्पष्ट लग रहा था वह अब इतना स्पष्ट नहीं है क्योंकि यह एक बड़े डाउनट्रेंड के ठीक बाद हुआ है। इसे देखते हुए, हम यह सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं कि डाउनवर्ड गति समाप्त हो गई है। क्या इसका आकलन करने की कोई विधि है? हां, यह देखते हुए कि रेज़िस्टेंस और सपोर्ट स्तरों के अनुरूप कीमत कैसा व्यवहार करती है।

### ट्रेंड का आकलन करने के लिए रेज़िस्टेंस और सपोर्ट स्तरों का उपयोग करें

एक रेज़िस्टेंस स्तर वह "छत है जो ऊपर की ओर कीमत को प्रतिरोध करता है"। आमतौर पर इस तरह के स्तर की उम्मीद की जाती है, जहां कीमत एक उच्च या कई उच्च स्तर बनाती है।

एक सपोर्ट स्तर वह "धरातल है जो कीमत को निचे गिरने के विरुद्ध समर्थन करता है"। ऐसे स्तर की उम्मीद की जा सकती है जहां कीमत निचे हो या कई निम्न (लो) हों।

दोनों तकनीकी विश्लेषण में महत्वपूर्ण हैं। रेज़िस्टेंस स्तर के टूटने से अक्सर यह निष्कर्ष निकलता है कि कीमत संभवत ऊपर बढ़ेगी। सपोर्ट स्तरों का टूटना अक्सर एक संकेत के रूप में देखा जाता है कि कीमत में गिरावट की संभावना है।

उदाहरण के लिए, निम्न Ethereum चार्ट पर, हम देख सकते हैं कि कीमत 12 और 13 मार्च को $2,600 स्तर के नीचे लटकी हुई है। कई बार, यह थोड़ी गिरी और पुन: ऊपर आ गई। वर्तमान में, अवलोकन के इस समय, कीमत इस रेज़िस्टेंस स्तर का परीक्षण कर रही है। यदि यह टूटता है, तो यह एक संकेत होगा कि नया अपट्रेंड $2,600 से ऊपर जारी रहेगा।

![Ethereum 1 घंटे का चार्ट  - Olymp Trade - ब्लॉग - 14.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/4-ethereum-1h-chart-olymp-trade-blog-14.03.2022-2022051909070267.png)

चित्र 4. Ethereum के 1 घंटे के चार्ट पर रेज़िस्टेंस स्तर की पहचान करना

इस बीच, यदि हम 4 घंटे पर स्विच करते हैं, तो हम देखेंगे कि जिस क्षेत्र में कीमत अभी है वह सपोर्ट स्तर है जहां कीमत पहले नीचे गिरी थी। इससे पता चलता है कि कीमत वास्तव में ऊपर की ओर "उछल" सकती है जैसा कि उस स्तर पर पहले हुआ था।

![Ethereum 4h Chart - Olymp Trade - Blog - 05.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/5-ethereum-4h-chart-olymp-trade-blog-05.03.2022-2022051909070290.png)

 

कीमत द्वारा वही $2,587 के स्तर पर बनाए गए दो निम्न (लोज़) हमें इस स्तर को सपोर्ट स्तर के रूप में उपयोग करने के लिए सक्षम बनाता है।

चित्र 5. Ethereum के 4 घंटे के चार्ट पर सपोर्ट स्तर की पहचान करना

### मूल्य चार्ट पैटर्न की जाँच करें

मूल्य उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान लगाने के लिए ट्रेडर प्राय कैंडलस्टिक और चार्ट फॉर्मेशन का उपयोग करते हैं।

उदाहरण के लिए, Ethereum के 1 घंटे की समय अवधी पर, हमने जो नया अपट्रेंड देखा, वह एक लंबी छाया और पतले शरीर युक्त एक हरे रंग की कैंडलस्टिक से पहले है। इस तरह की कैंडलस्टिक को पिन बार कहा जाता है और इसे प्राय घटित ट्रेंड रिवर्सल की भविष्यवाणी के रूप में देखा जाता है।

![Ethereum 1 घंटे का चार्ट - Olymp Trade - ब्लॉग - 05.03.2022](https://img.setka.io/clients/Kifcbv9nNtbMojG9DOD_02_bqSfSjTQh/post_images/6-ethereum-1h-chart-olymp-trade-blog-05.03.2022-2022051909070317.png)

 

पिन बार सामान्यतय ट्रेंड रिवर्सल की भविष्यवाणी करता है।

चित्र 6. Ethereum के 1 घंटे के चार्ट पर कैंडलस्टिक पैटर्न ढूँढना

ट्रेंड और ट्रेंड रिवर्सल की पहचान करने के लिए कई चार्ट और कैंडलस्टिक फॉर्मेशन का उपयोग किया जाता है। उनमें से कई का विश्लेषण प्लेटफॉर्म के सहायता केंद्र में किया जाता है ताकि ट्रेडरों को उनकी जरूरत के अनुरूप आसानी से मिल सके।

---

## तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण का संयोजन करें

हम अनुशंसा करते हैं कि आप [तकनीकी](https://ul.olymptrade.com/ovl-faq?categoryId=using-technical-analysis) और [मूलभूत विश्लेषण](https://ul.olymptrade.com/ovl-faq?categoryId=using-fundamental-analysis) का उपयोग संयोजन में करें। दोनों किसी भी ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट के मूल्य उतार-चढाव पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और आपको सटीक मूल्य पूर्वानुमान करने में सहायक हैं। Olymp Trade के सहायता केंद्र में, नौसिखिए ट्रेडर तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण दोनों की उपयोगी जानकारी पा सकते हैं। एडवांस्ड ट्रेडर भी [पहले](https://ul.olymptrade.com/ovl-faq?categoryId=advanced%20technical%20analysis) और [दूसरे प्रकार](https://ul.olymptrade.com/ovl-faq?categoryId=advanced-fundamental-analysis) के विश्लेषण का उपयोग कर सकते हैं। सीखें और अभ्यास करें!

[चलिए, इसका उपयोग करें](https://olymptrade.com/platform)

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।

 

इन कारकों में बड़ी आर्थिक घटनाएं और संभावनाएं, हालिया समाचार, वित्तीय विवरण और प्रदर्शन, और अधिक सम्मिलित होते हैं

 

चाहे बाजार में मंदी हो, बढ़ रहा हो, या उस दिन या अवलोकन के समय में गतिविधि कम हो।

 

इंट्राडे से इंट्रावीक तक

 

OPEC+ OPEC देशों का एक विस्तारित स्वरुप है, जो नवंबर 2016 में वैश्विक तेल बाजार में उपलब्ध कीमतों से तेल उत्पादक देशों के असंतोष के कारण विस्तारित किया गया था। इसमें अब रूस सहित 10 अतिरिक्त देश सम्मिलित हैं।

Tags: [Technical Analysis](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis), [Fundamental Analysis](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)

<http://www.facebook.com/share.php?u=https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog> <https://t.me/share/url?url=https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog&text=मूलभूत%20बनाम%20तकनीकी%20विश्लेषण:%20अंतर%20को%20समझकर%20लागू%20करना%20–%20आधिकारिक%20Olymp%20Trade%20ब्लॉग> [whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog](whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog) <https://twitter.com/intent/tweet?original_referer=https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog&url=https://blog.olymptrade.com/hi/education/what-are-technical-and-fundamental-analysis-official-olymp-trade-blog&source=tweetbutton&text=>

[![Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hubfs/Mails/Common/Logo/logo-short-white.png) Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/education/author/olymp-trade)

टीम में पेशेवर लेखक, विश्लेषक और विशेषज्ञ ट्रेडर शामिल हैं जो ट्रेडिंग और जानकारी साझा करने की विशेषज्ञता दोनों का जुनून रखते हैं।

[![ट्रेडिंग के मनोविज्ञान पर 5 पुस्तकें जिन्हें पड़ना-अनिवार्य है](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2021-08-06-Books.jpg?width=240&name=2021-08-06-Books.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/5-must-read-books-on-psychology-of-trading)

[ट्रेडिंग के मनोविज्ञान पर 5 पुस्तकें जिन्हें पड़ना-अनिवार्य है](https://blog.olymptrade.com/hi/education/5-must-read-books-on-psychology-of-trading)

[![सरल चार्ट पैटर्न को कैसे पढ़ें और ट्रेड करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Simple_Chart_Patterns_preview-1.png?width=240&name=Simple_Chart_Patterns_preview-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/basic-technical-analysis-patterns)

[सरल चार्ट पैटर्न को कैसे पढ़ें और ट्रेड करें](https://blog.olymptrade.com/hi/education/basic-technical-analysis-patterns)

[![Olymp Trade के साथ सरल ट्रेडिंग तकनीकें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Top_10_Techniques_for_Successful_Trading_on_Olymp_Trade_preview_2.png?width=240&name=Top_10_Techniques_for_Successful_Trading_on_Olymp_Trade_preview_2.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/top-10-techniques-for-successful-trading-on-olymp-trade)

[Olymp Trade के साथ सरल ट्रेडिंग तकनीकें](https://blog.olymptrade.com/hi/education/top-10-techniques-for-successful-trading-on-olymp-trade)

[![5 Olymp Trade विश्लेषण टूल्स जिन्हें आपने अनदेखा किया होगा](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2020-04-15-Tools.png?width=240&name=2020-04-15-Tools.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/5-olymp-trade-analysis-tools-you-might-have-overlooked)

[5 Olymp Trade विश्लेषण टूल्स जिन्हें आपने अनदेखा किया होगा](https://blog.olymptrade.com/hi/education/5-olymp-trade-analysis-tools-you-might-have-overlooked)

[![ट्रेडिंग में ADX इंडिकेटर का उपयोग कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/ADX%20for%20FB-2.png?width=240&name=ADX%20for%20FB-2.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/technical-indicator-adx)

[ट्रेडिंग में ADX इंडिकेटर का उपयोग कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/education/technical-indicator-adx)

[![Forex में Stop Loss और Take Profit](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Stop_Loss_and_Take_Profit_in_Forex_preview-1.png?width=240&name=Stop_Loss_and_Take_Profit_in_Forex_preview-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/stop-loss-and-take-profit-in-forex)

[Forex में Stop Loss और Take Profit](https://blog.olymptrade.com/hi/education/stop-loss-and-take-profit-in-forex)

[![मूल्य चैनल पैटर्न रणनीति का गाइड](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Price%20Channel%20Pattern%20Strategy%20Guide_preview-1.png?width=240&name=Price%20Channel%20Pattern%20Strategy%20Guide_preview-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/price-channel-pattern-strategy-guide)

[मूल्य चैनल पैटर्न रणनीति का गाइड](https://blog.olymptrade.com/hi/education/price-channel-pattern-strategy-guide)

[![जब सब कुछ गलत हो जाता है: सबसे बड़ी कंपनियों की सबसे बड़ी विफलताएं](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Global_companies_bad_days__preview-2.png?width=240&name=Global_companies_bad_days__preview-2.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/big-fails-of-the-biggest-companies)

[जब सब कुछ गलत हो जाता है: सबसे बड़ी कंपनियों की सबसे बड़ी विफलताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/education/big-fails-of-the-biggest-companies)

[![मूलभूत विश्लेषण क्या है?](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/fundamental%20analysis.png?width=240&name=fundamental%20analysis.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/how-you-can-do-fundamental-analysis)

[मूलभूत विश्लेषण क्या है?](https://blog.olymptrade.com/hi/education/how-you-can-do-fundamental-analysis)

[![कागी चार्ट क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Kagi%20for%20FB-1.png?width=240&name=Kagi%20for%20FB-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/education/kagi-chart-hi)

[कागी चार्ट क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?](https://blog.olymptrade.com/hi/education/kagi-chart-hi)

- [Olymp Trade का परिचय](https://olymptrade.com/hi-in/pages/about/)
- [प्लैटफॉर्म](https://olymptrade.com/platform)
- [लेखकों](https://blog.olymptrade.com/hi/authors)
- [मद्दत केंद्र](https://plus.olymptrade.com/hi/help)
- [सहायता](https://olymptrade.com/hi-in/support)

[1 362 887](https://facebook.com/372634879599800/) [113 000](https://www.instagram.com/olympglobal) [1000](https://www.youtube.com/channel/UCkVNjo4Oi4tGDltvttzlI_Q) [31 100](https://twitter.com/OlympTrade/) [4 728](https://t.me/olymptrade_english) [15 000](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMOXenAsw8ei0Aw)

<https://blog.olymptrade.com/hi>

© 2014 - 2026 Olymptrade ब्लॉग। सर्वाधिकार सुरक्षित।