---
title: पैटर्न डे ट्रेडिंग का नियम – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग
description: पैटर्न डे ट्रेडिंग नियम एक प्रणाली है जिसे नौसिखिया ट्रेडर के लिए जोखिम कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कैसे काम करता है और इस बात को Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर कैसे संबोधित किया गया है, यह जानने के लिए लेख पढ़ें।
---

[नौसिखियों के लिए स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks)

# [पैटर्न डे ट्रेडिंग का नियम – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog)

 Written by [Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/author/olymp-trade) | 09.06.2022

पैटर्न डे ट्रेडर वित्तीय जोखिम में होते हैं। बहुत से लोग अक्सर उन्हें कम आंकते हैं और अपनी अपेक्षा से बड़े नुकसान झेलते हैं। PDT नियम उन जोखिमों को कम करने के लिए एक व्यवस्थित पद्धति है। यह लेख समीक्षा करता है कि कैसे अमेरिकी शेयर बाजार में PDT ट्रेडिंग को विनियमित किया गया है और बताता है कि कैसे समान जोखिमों को Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर संबोधित किया गया है।

[Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/author/olymp-trade)

**विषय-वस्तु:**

- [जोखिम न्यूनीकरण उपकरण के रूप में डे ट्रेडिंग के नियम](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog?hs_amp=true#stk-1)
- [पैटर्न डे ट्रेडिंग के तीन गुण](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog?hs_amp=true#stk-2)
- [PDT नियम के दो विकल्प चयन](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog?hs_amp=true#stk-3)
- [PDT नियम के बारे में विचार-योग्य बातें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog?hs_amp=true#stk-4)
- [Olymp Trade के साथ एक बेहतर जोखिम योजना](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog?hs_amp=true#stk-5)

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु  के साथ अंतर्क्रिया करें।

 

 

दृश्य सामग्री पर अधिक विवरण यहां होंगे।

 

शब्द की परिभाषा या स्पष्टीकरण यहां उपलब्ध होगा।

## जोखिम न्यूनीकरण उपकरण के रूप में डे ट्रेडिंग के नियम

20वीं शताब्दी में, तेजी से विस्तार और तकनीकी प्रगति ने अमेरिकी शेयर बाजार को ट्रेडिंग का जन्मस्थान बना दिया है जैसा कि हम इसे आज जानते हैं। आम लोगों ने देखा कि सार्वजनिक कंपनियां उभरती हैं और शेयर बाजार में कई मिलियन डॉलर की संपत्ति एक से दूसरे में परिवर्तित होती है। स्वाभाविक रूप से, वे सब इसमें सहभागी होना चाहते थे। इसने पैटर्न डे ट्रेडिंग को जन्म दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध स्टॉक ट्रेडिंग के साथ, वही चिंगारी आज भी मौजूद है। हालांकि, दुनिया के अधिकांश ट्रेडर के लिए, अधिकांश स्टॉक मुश्किल से उनकी पहुँच के अंदर हैं।

कई सौ डॉलर का स्टॉक उनके लिए एक बड़ा निवेश है। इसलिए, इसे खोना भी उतना ही बड़ा वित्तीय जोखिम बनता है। फिर भी, वे अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं। जल्दी से धन अर्जित करने की इच्छा से प्रेरित होकर, वे एक ठोस जोखिम प्रबंधन रणनीति के बिना ही ट्रेडिंग में कूद पड़ते हैं। तार्किक रूप से, वे अक्सर नुकसान झेल लेते हैं।

शुरूआती स्तर पर उन नुकसानों को रोकने के लिए, अमेरिकी शेयर बाजार नियामकों ने पैटर्न डे ट्रेडिंग नियम बनाए। विशेषत:, ये नियम ट्रेडर को ट्रेडिंग शुरू करने के दो तरीकों में से एक चुनने के लिए कहते हैं। पहला छोटे फंड के साथ कम गति युक्त ट्रेडिंग का सुझाव देता है और इसलिए, ट्रेडिंग हेतु एक सुनियोजित दृष्टिकोण के साथ कम जोखिम वाले कौशल-निर्माण को बढ़ावा देता है।

दूसरा शुरुआत में ही बड़ा निवेश करने की अनुमति देता है। हालांकि, सीमा इतनी अधिक होती है कि यह सुनिश्चित करता है कि ट्रेडर या तो काफ़ी धनवान है या पर्याप्त रूप से जागरूक है कि वह आगे के वित्तीय जोखिमों का सामना करने के लिए ऐसा निवेश कर सके। नीचे एक विस्तृत परीक्षा है कि यह कैसे काम करता है।

## पैटर्न डे ट्रेडिंग के तीन गुण

FINRA एक अमेरिका-आधारित संस्था है, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर ट्रेडिंग वातावरण को सुरक्षित और अधिक पारदर्शी बनाना है। यह ब्रोकर को विनियमित करके और विशिष्ट मानदंडों के आधार पर ट्रेडर की गतिविधि पर कुछ प्रतिबंध लगाकर किया जाता है। इन प्रतिबंधों में से एक पैटर्न डे ट्रेडिंग नियम है।

FINRA के अनुसार, यहां तीन गुण हैं जिन्हें एक ट्रेडर की गतिविधि को पैटर्न डे ट्रेडिंग, या PDT के रूप में वर्गीकृत करने की आवश्यकता है।

- ट्रेडिंग मार्जिन के साथ की जाती है।
- पांच दिनों में तीन से अधिक ट्रेड बंद किए जाते हैं।
- पांच दिनों के दौरान कुल ट्रेडों में से 6% से अधिक दिवसीय ट्रेड।

## PDT नियम के दो विकल्प चयन

यदि उपरोक्त सभी मानदंड किसी ट्रेडर के ट्रेडिंग खाते पर लागू होते हैं, तो उन्हें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है कि उनके पास हर समय न्यूनतम $25,000 उपलब्ध है। इससे वे जितनी बार चाहें उतनी बार ट्रेडिंग कर सकेंगे।

अन्यथा, यदि वे $25,000 के निचे आते हैं, तो उनके कुछ खुले ट्रेड रात-भर के लिए रोके जा सकते हैं या यहां तक ​​कि एक मार्जिन कॉल भी ट्रिगर किया जा सकता है।

इस विनियमन का उद्देश्य FINRA के सामान्य उद्देश्य से आता है। यही ट्रेडर की सुरक्षा है। तर्क इस प्रकार है।

ट्रेडर को ट्रेड से जुड़े जोखिमों से पूरी तरह अवगत होने की आवश्यकता है। इसलिए उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

इस कारण से, ट्रेडर अपने खाते में कुल $25,000 रख सकते हैं और जितना चाहें उतना ट्रेड कर सकते हैं।

अन्यथा, उन्हें अपनी ट्रेडिंग की गति को एक सप्ताह में तीन ट्रेडों से ज्यादा न रखने की आवश्यकता होती है यदि वे खाते के फंडिंग के उस स्तर से नीचे आते हैं।

पहले मामले में, यदि कोई ट्रेडर गतिविधि की स्वतंत्रता चुनते हैं और अपने खाते में $25,000 डालते हैं, तो वे अपने लेनदेन में बहुत सावधान रहने की संभावना रखते हैं। कोई भी $25,000 खोना नहीं चाहेगा। ऐसे में PDT नियम ट्रेडर की समझदारी को बढ़ाता है।

दूसरे मामले में, यदि कोई ट्रेडर $25,000 नहीं लगाना चाहता है, तो उन्हें ट्रेडिंग की गति को कम करने की आवश्यकता है क्योंकि एक सप्ताह में अधिकतम तीन ट्रेड ही किया जाना चाहिए। ट्रेडर की गतिविधि को रोककर, PDT नियम उन्हें बाजार का अध्ययन करने के लिए अधिक समय देता है, उन्हें अपने निर्णयों को बेहतर ढंग से सोचने में मदद करता है, और लंबे समय में उन्हें बेहतर शिक्षित करने में मदद करता है।

## PDT नियम के बारे में विचार-योग्य बातें

सैद्धांतिक रूप से, यदि कोई ट्रेडर एक सप्ताह में कुल तीन से अधिक ट्रेड करना चाहता है, तो वह कई ट्रेडिंग खाते खोल सकता है। औपचारिक रूप से, प्रत्येक पर PDT नियम का पालन करते हुए, वे उन सभी पर कुल ट्रेडिंग गतिविधि को वांछित स्तर तक करने में सक्षम होंगे।

इस बीच, ट्रेडिंग की वास्तविकता यह है कि अधिकांश ट्रेडर बाजार में कुछ महीनों के बाद ट्रेडिंग करना छोड़ देते हैं क्योंकि वे पैसे गवां देते हैं। PDT नियम एक बाहरी प्रतिबंध के साधन के रूप में अभिप्रेत है ताकि उन्हें उन वास्तविक जोखिमों के लिए बेहतर रूप से अनुकूलित किया जा सके। हालांकि, ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिमों को दूर करने का यह एकमात्र तरीका नहीं है।

## Olymp Trade के साथ एक बेहतर जोखिम योजना

कई वैश्विक ट्रेडर के लिए, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार तक पहुंचने के लिए प्रवेश की आवश्यकताएं प्रतिबंधात्मक रूप से अधिक हैं, वैसे ही वित्तीय जोखिम समान रूप से अधिक हैं। साथ ही, अधिकांश अमेरिकी स्टॉक ब्रोकरों के साथ, फ्रॅक्शनल शेयर में ट्रेडिंग उपलब्ध नहीं है। इसलिए, यदि Amazon स्टॉक की कीमत $3,000 है, और आप इसमें ट्रेड करना चाहते हैं, तो आपको इसे $3,000 में ही खरीदना होगा या इसके बारे में भूल जाना होगा। इसलिए बाजार में पहुंच सुगम नहीं है।

Olymp Trade के साथ, आप $1 से ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। ट्रेडिंग तक पहुंच में आसानी के अलावा, इसका तात्पर्य यह है कि आप उस निवेश की मात्रा को खुद निर्धारित करते हैं जिसे आप जोखिम में डालना चाहते हैं। किसी भी मामले में, PDT नियम के मामले में, किसी एकल ट्रेड पर $5 का नुकसान एक बड़े स्टॉक ट्रेड में $500 के नुकसान के साथ तुलनीय नहीं है।

इसके अतिरिक्त, Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर Forex, FTT, या Stock ट्रेडिंग मोड में स्टॉक पर अप या डाउन ट्रेड खोलकर, आप केवल संबंधित स्टॉक कीमतों पर ट्रेड करते हैं। आप एक शेयरधारक नहीं बनते हैं और इसलिए, इससे जुड़े जोखिमों का सामना नहीं करते हैं।

इसके अलावा, Olymp Trade प्लेटफार्म पर फ्रॅक्शनल शेयरों में ट्रेडिंग Stock मोड के साथ उपलब्ध है। इसका मतलब है, [Amazon स्टॉक पर एक ट्रेड खोलकर](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=AMZN), आप यह निर्दिष्ट कर सकते हैं कि क्या आप इसे स्टॉक मूल्य के 1% के बराबर ट्रेड इकाई अंश के साथ करते हैं या केवल $1 के मूल्य के साथ।

सुरक्षा की दृष्टि से, वित्तीय आयोग में Olymp Trade की सदस्यता एक पारदर्शी ट्रेडिंग वातावरण का आधार है जो अप्रत्याशित घटना की परिस्थिति में ट्रेडर के निवेश की गारंटी देता है।

अंत में, Olymp Trade आपको आसानी से ट्रेडिंग सीखने में सहायता हेतु एक व्यापक [ज्ञान का आधार](https://ul.olymptrade.com/help) प्रदान करता है और आपके ट्रेडिंग कौशल में सुधार करके आपके वित्तीय जोखिमों को कम करता है।

इसलिए, जोखिमों को देखते हुए, इसे कम करने के लिए पैटर्न डे ट्रेडिंग नियमों को डिज़ाइन किए गए हैं, आप Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर आपके लिए उपलब्ध ट्रेडिंग परिवेश, साधन और इंस्ट्रूमेंट की सुविधा और दक्षता का आनंद ले सकते हैं।

[Olymp Trade प्लेटफॉर्म की ओर](https://olymptrade.com/platform?)

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।

 

FINRA का अर्थ वित्तीय उद्योग नियामक प्राधिकरण है।

 

दिवसीय ट्रेड तब होता है जब आप एक ही बाजार के दिन एक ट्रेड खोलते और बंद करते हैं।

[View full post](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog)

```json
{
  "@context" : "http://schema.org",
  "@type" : "BlogPosting",
  "author" : {
    "@type" : "Person",
    "name" : "Olymp Trade Team | Hindi"
  },
  "dateModified" : "2022-10-06T15:52:46.407Z",
  "datePublished" : "2022-06-09T12:38:34Z",
  "headline" : "नौसिखियों के लिए डे ट्रेडिंग के नियम",
  "image" : {
    "@type" : "ImageObject",
    "height" : 350,
    "url" : "https://blog.olymptrade.com/hubfs/pattern%20day%20trading%20rule%20for%20FB-1.png",
    "width" : 600
  },
  "mainEntityOfPage" : "https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/day-trading-rules-for-beginners-official-olymp-trade-blog",
  "publisher" : {
    "@type" : "Organization",
    "logo" : {
      "@type" : "ImageObject",
      "height" : 60,
      "url" : "/hs/hsstatic/content_shared_assets/static-1.4092/img/default-amp-logo.png",
      "width" : 60
    },
    "name" : "स्टॉक"
  }
}
```