---
title: 2022 में FAANG स्टॉक के ट्रेंड्स – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग
description: 2022 में Facebook, Amazon, Apple, Netflix और Google के लिए बाज़ार के ट्रेंड क्या हैं? लेख पढ़ें और इन स्टॉक्स में ट्रेड करने की तैयारी करें।
---

[नौसिखियों के लिए स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks)

# [2022 में FAANG स्टॉक के ट्रेंड्स – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/market-trends-of-2022-the-future-of-faang-stocks)

 Written by [Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/author/olymp-trade) | 30.12.2021

Netflix का स्टॉक 2021 में 27.7% ऊपर है, जबकि Google लगभग 70% ऊपर है। हमें उम्मीद है कि आप इस परिवर्तन से कुछ पैसे कमाने में कामयाब रहे हैं! यह लेख इस बात पर प्रकाश डालेगा कि FAANG शेयरों के साथ क्या होगा। इसके अलावा, हम मुद्रा बाजार के बारे में कुछ जानकारी भी देंगे। इसे अनदेखा न करें!

आपूर्ति में व्यवधान के कारण महामारी वैश्विक आर्थिक असंतुलन का कारण बना। हालाँकि, FAANG के शेयरधारक जश्न मना सकते हैं।

**चलिए हम आपको एक शब्द स्मरण कराते हैं:**

FAANG पांच सबसे प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों का संक्षिप्त नाम है : Facebook (Meta), Apple, Amazon, Netflix और Google।

 

## Facebook (Meta)

[Meta](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=FB&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true)सालाना आधार पर 19% बढ़ा है। सितंबर में, मार्क ज़ुकरबर्ग के शेयर की कीमत $394.30 तक पहुंचकर ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह उल्लेखनीय है कि 2012 में IPO के बाद से शेयर की कीमतों में 900% की वृद्धि आई है। हालांकि, Meta व्हिसलब्लोअर (सूचक) फ्रांसेस हॉगन कंपनी के लिए नकारात्मक अनुभूति ला रही है। दिसंबर 2020 में, पूर्व Facebook कर्मचारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ कंपनी के आंतरिक दस्तावेजों को साझा किया था।

इन दस्तावेजों में कहा गया है कि Facebook अपने फायदे के लिए कुछ समस्याओं पर चुप्पी साधना पसंद करता है। विशेषत:, मुद्दों में गड़बड़ी युक्त सामग्री प्रति प्रतिक्रिया देने में Facebook की कमजोरियां, युवा दर्शकों का अधिक आकलन और कुछ उपयोगकर्ताओं प्रति अधिक पक्षपातपूर्ण बर्ताव शामिल हैं। हालांकि, हॉगन के आरोपों से अब तक Facebook पूंजीकरण पर गहरा प्रभाव नहीं पड़ा है। कंपनी ने इस साल न केवल रीब्रांड किया बल्कि सुधार भी किया है।

## Apple

[Apple](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=AAPL&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) में 11.5% की तेजी आई है। सितंबर 2021 में, Apple ने नए उत्पादों का एक संग्रह प्रस्तुत किया: iPhone 13, Apple Watch 7 और iPad mini। इस समाचार से Apple पूंजीकरण पर अनुकूल प्रभाव पड़ा। नवंबर में, कीमत $165.70 प्रति शेयर के नए ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

## Amazon

ऐसा लगता है कि [Amazon](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=AMZN&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) एकमात्र FAANG कंपनी है जो पृष्ठभूमि में शेयर बाजार की तेज़ी में पीछे रह गई थी। वर्ष के दौरान, पूंजीकरण में केवल 2.9% की वृद्धि हुई। इस तरह की मामूली वृद्धि को नवीनतम घटनाओं से भी जोड़ा जा सकता है। मई में, Amazon ने मेट्रो-गोल्डविन-मेयर स्टूडियो अधिग्रहित करने की अपनी योजना की घोषणा की। बाजार हमेशा खर्च को प्रतिकूल लेता है। फिर जेफ बेजोस ने Amazon के CEO का पद छोड़ दिया। उसी महीने, लक्ज़मबर्ग ने व्यक्तिगत डेटा को संसाधित करने पर ब्लॉक के GDPR नियमों का उल्लंघन करने के लिए Amazon पर कुल 746 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया।

## Netflix

इस बीच, [Netflix](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=NFLX&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true)सफल परियोजनाओं की बदौलत महामारी के दौरान फला-फूला। वर्ष के दौरान, पूंजीकरण में 27.7% की वृद्धि हुई। सर्वप्रथम, Netflix के ग्राहकों में जबरदस्त वृद्धि देखी जा रही है, जो तीसरी तिमाही में 4.4 मिलियन को पार कर गया, और अब लगभग 222 मिलियन है। दूसरे, स्क्वीड गेम सीरीज़ को सितंबर 2021 में रिलीज़ किया गया था, जो पूर्वानुमान के अनुसार कंपनी के लिए अतिरिक्त 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर अर्जित कर सकता है। संक्षेप में, कारोबार फलफूल रहा है।

## Google

बहरहाल, [Google](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=GOOGL&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true)ने 68% की वृद्धि दर्शाते हुए उन सभी को पीछे छोड़ दिया। तिमाही दर तिमाही, कंपनी ने आय में आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की है और इसके परिणामस्वरूप प्रति शेयर लाभ में भी वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए, 2021 की तीसरी तिमाही में, Google ने 63.5 बिलियन के अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए 65 बिलियन डॉलर अर्जित किए।

यह पाठकों के लिए स्मरण योग्य है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में तेल की कीमतों में वृद्धि और मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि ने मुद्रास्फीति को तेज कर दिया है। हालिया आंकड़ों के अनुरूप अमेरिकी मुद्रास्फीति 4.6 फीसदी पर स्थित है। आखिरी बार यह इस स्तर पर 1991 में आया था। यह निश्चित रूप से फेड को QE कार्यक्रम को कम करने के साथ-साथ प्रमुख ब्याज दर बढ़ाने के कदम पर विचार करने के लिए मजबूर करेगा।

इसके अतिरिक्त, ये कारक सामान्य रूप से शेयर बाजार और विशेष रूप से FAANG शेयरों को कमजोर बना सकते हैं। यह ध्यान में रखते हुए सच प्रतीत होता है कि हाई-टेक उद्योग के शेयरों की कीमतें स्टॉक सूचकांक की गतिविधि से संबंधित हैं। उदाहरण के लिए, सभी FAANG कंपनियों का beta 1 से ऊपर है। इसलिए, हम FAANG स्टॉक की कीमतों में भारी गिरावट की उम्मीद कर सकते हैं। परन्तु, हमें उम्मीद है कि अधिकांश FAANG कंपनियां पटरी पर रहेंगी।

**हमने प्रत्येक FAANG कंपनी की उचित मात्रा की गणना करने के लिए एक मॉडल बनाया है। जानकारी प्रस्तुत है:**

| [Facebook (Meta)](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=FB&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) | Facebook अपने मौजूदा पूंजीकरण का तीन गुना होना चाहिए। मॉडल के आधार पर, कंपनी का उचित मूल्य 3.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है जबकी वर्तमान पूंजीकरण 1 ट्रिलियन है। वैसे, यह उल्लेखनीय है कि कंपनी स्वयं का Meta-Universe विकसित कर रही है, यही वजह है कि Facebook का नाम बदलकर Meta कर दिया गया है। यदि जुकरबर्ग इस ट्रेंड पर कब्ज़ा जमाने में सफल होते हैं, तो Meta के शेयर की कीमत केवल ऊपर ही जानी चाहिए। |
| --- | --- |
| [Apple](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=AAPL&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) | Apple निराशाजनक रहा है। उचित मूल्य लगभग 2 ट्रिलियन है, जिसका वर्तमान पूंजीकरण 2.5 ट्रिलियन है , इसका तात्पर्य यह है कि शेयर बाजार द्वारा अधिक मूल्यांकित है। |
| [Amazon](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=AMZN&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) | Amazon की कीमत 3.3 ट्रिलियन होनी चाहिए और इसके कारोबार का वर्तमान मूल्य 1.8 ट्रिलियन अनुमानित है। |
| [Netflix](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=NFLX&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) | बाजार में Netflix का कारोबार मूल्य 280 बिलियन आंका गया है, जबकि हमारा अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 800 बिलियन है। यह पांच साल की समयावधि पर 180% से अधिक की वृद्धि क्षमता है। |
| [Google](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=GOOGL&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) | हमारे मॉडल के अनुसार, Google का मूल्य लगभग 2.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो कि 1.8 ट्रिलियन के वर्तमान पूंजीकरण पर स्टॉक के अवमूल्यन (अंडर वैल्यूएशन) को इंगित करता है। |

इसलिए, कम कीमत पर सिक्योरिटी को खरीदने के लिए सुधार की प्रतीक्षा करना ही उचित बात है। वैसे, विदेशी मुद्रा पर परिसंपत्ति खरीदते समय, आप एक गुणक का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके लाभ को बढ़ा सकता है।

 

## मुद्रा बाजार और ETF

जब आप मंदी में बैठे हैं, तो मैं आपको याद दिला दूं कि शेयर बाजार में सुधार के साथ अमेरिकी डॉलर में वृद्धि होगी। EUR/USD मुद्रा जोड़ी पहले ही पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5.4% खो चुकी है। USD/JPY 10% ऊपर है और USD/CHF 2.5% ऊपर है। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती का रुझान जारी रहने की संभावना है।

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, EUR/USD जोड़ी सितंबर 2022 तक 1.09 तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा, सुधार होने की प्रतीक्षा करते समय इनवर्स ETF फंड के बारे में याद रखें। Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर [NASDAQ रिवर्सल](https://ul.olymptrade.com/fx/trading?asset=QID&ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) सूचीबद्ध है। यदि NASDAQ सूचकांक में गिरावट होती है तो इसका मूल्य बढ़ जाएगा।

अभी के लिए बस इतना ही। हमारे ब्लॉग पढ़ें और हमारे सोशल नेटवर्क पर बने रहें। नए साल की शुभकामनाएं, हम आगामी वर्ष में आपके सफल ट्रेडिंग की कामना करते हैं!

[View full post](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/market-trends-of-2022-the-future-of-faang-stocks)

```json
{
  "@context" : "http://schema.org",
  "@type" : "BlogPosting",
  "author" : {
    "@type" : "Person",
    "name" : "Olymp Trade Team | Hindi"
  },
  "dateModified" : "2022-07-07T10:56:34.141Z",
  "datePublished" : "2021-12-30T11:52:18Z",
  "headline" : "2022 में बाजार के रुझान: FAANG शेयरों का भविष्य",
  "image" : {
    "@type" : "ImageObject",
    "height" : 540,
    "url" : "https://f.hubspotusercontent40.net/hubfs/6691243/Imported_Blog_Media/faang-stocks-blog-cover-1.jpg",
    "width" : 1317
  },
  "mainEntityOfPage" : "https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/market-trends-of-2022-the-future-of-faang-stocks",
  "publisher" : {
    "@type" : "Organization",
    "logo" : {
      "@type" : "ImageObject",
      "height" : 60,
      "url" : "/hs/hsstatic/content_shared_assets/static-1.4092/img/default-amp-logo.png",
      "width" : 60
    },
    "name" : "स्टॉक"
  }
}
```