---
title: विटालिक ब्यूटिरिन और Ethereum – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग
description: विटालिक ब्यूटिरिन कौन है, Ethereum क्या है, और इसमें निवेश करना क्या उचित है? इस लेख को पढ़ने के बाद आपको जवाब मिल जाएगा।
image: https://blog.olymptrade.com/hubfs/Imported_Blog_Media/2021-05-28-Ethereum-1.jpg
---

[Skip to content](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts#main-content)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

- [विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics) 
    - [विशेषज्ञ की समीक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/expert-review)
    - [बाज़ार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/market-news)
    - [उन्नत विश्लेषिकी](https://blog.olymptrade.com/hi/analytics/tag/advanced-analytics)
- [शिक्षा](https://blog.olymptrade.com/hi/education) 
    - [तकनीकी विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/technical-analysis)
    - [मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/fundamental-analysis)
    - [अर्थ प्रबंधन](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/money-management)
    - [ट्रेडिंग सलाह](https://blog.olymptrade.com/hi/education/tag/trading-tips)
- [स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks) 
    - [स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/start-trading-stocks)
    - [स्टॉक बाजार समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/stock-market-news)
    - [स्थानीय स्टॉक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/local-stocks)
    - [स्टॉक पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/stocks/tag/more-on-stocks)
- [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto) 
    - [क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/start-trading-crypto)
    - [क्रिप्टो पर अधिक](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)
- [फॉरेक्स](https://blog.olymptrade.com/hi/forex) 
    - [फॉरेक्स में ट्रेड कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/forex/tag/how-to-trade-forex)
- [Olymp समाचार](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news) 
    - [प्लेटफॉर्म की विशेषताएं](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/platform-features)
    - [कार्यक्रम](https://blog.olymptrade.com/hi/olymp-news/tag/events)
- [समुदाय](https://blog.olymptrade.com/hi/community) 
    - [ट्रेडर से ट्रेडर](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/trader-to-trader)
    - [परोपकार](https://blog.olymptrade.com/hi/community/tag/charity)
- [प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न](https://blog.olymptrade.com/hi/faq)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

<https://ul.olymptrade.com/>

<https://blog.olymptrade.com/hi>

खोजें

- [हिन्दी](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)
- [English](https://blog.olymptrade.com/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)
- [العربية](https://blog.olymptrade.com/ar/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)

[ट्रेड शुरू करें](https://ul.olymptrade.com)

1. [घर](https://blog.olymptrade.com/hi/)
2. [क्रिप्टो](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto)
3. [विटालिक ब्यूटिरिन और एथेरियम: जानने ज़रूरी 6 तथ्य](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)

 28.05.2021

# विटालिक ब्यूटिरिन और एथेरियम: जानने ज़रूरी 6 तथ्य

---

**इथेरियम दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है, जो बाजार पूंजीकरण और दैनिक ट्रेडिंग मात्रा दोनों के हिसाब से है। हाल ही में, यह कॉइन अपनी उल्लेखनीय वृद्धि के कारण सुर्खियों में रहा है जिससे कुछ ट्रेडरों को सार्थक लाभ कमाने में मदद मिली है।**   
[Olymp Trade प्लेटफॉर्म](https://olymptrade.com/?ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) का उपयोग करके ETH पर ट्रेड करने जा रहे हैं? इस कॉइन को किसने बनाया, इसमें क्या खास है और इसकी कीमत छप्पड़ फाड़ क्यों गई है, यह जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।  
इथेरियम को समझने और इसकी लाभ क्षमता का आकलन करने के लिए आपको निम्न 6 चीजें जाननी चाहिए। आइए शुरुआत से शुरू करते हैं।

![](https://blog.olymptrade.com/hubfs/Imported_Blog_Media/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts-4.webp)

 

## 1. विटालिक ब्यूटिरिन कौन है?

विटालिक ब्यूटिरिन रूसी मूल के 27 वर्षीय प्रतिभाशाली प्रोग्रामर हैं, जिन्होंने 2014 में एथेरियम का आविष्कार और सह-स्थापना की थी। जब वह एक छात्र थे तब उन्हें क्रिप्टो में दिलचस्पी हो गई और कुछ समय के लिए बिटकॉइन पत्रिका के प्रधान संपादक के रूप में काम किया।

कुछ समय के दौरान, ब्यूटिरिन ने BTC के वैकल्पिक उपयोगों का पता लगाना शुरू किया। उनका मानना ​​​​था कि ब्लॉकचेन, अंतर्निहित तकनीक में धन हस्तांतरण से परे भी एक बड़ी क्षमता है। लेकिन बिटकॉइन डेवलपर्स इस अभिनव दृष्टि से सहमत नहीं थे।

फिर, विटालिक ने जोसेफ लुबिन, गेविन वुड, एंथोनी डि इओरियो और चार्ल्स हॉकिंसन सहित कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी खुद की क्रिप्टो लॉन्च किया, जो भुगतान से बढ़कर बड़ी होगी।

मई की शुरुआत में, ब्यूटिरिन को दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिप्टो अरबपतियों में से एक नामित किया गया था, जब BTC में बेतहाशा वृद्धि हुई थी, और ETH ने इस ट्रेंड का अनुसरण किया। उन्होंने भारत कोविड राहत कोष में $1 बिलियन से अधिक मूल्य के विभिन्न क्रिप्टो दान किए। विटालिक ने विभिन्न तकनीक-केंद्रित धर्मार्थ संस्थाओं को भी लाखों डॉलर हस्तांतरित किए।

लेकिन, जैसा कि क्रिप्टो की दुनिया में अक्सर होता है, एक ही दिन में बाजार में तेजी से गिरावट आई, जिससे विटालिक को अरबपति क्लब छोड़ना पड़ा। इस सामूहिक गिरावट के कारणों में से एक BTC के बारे में एलोन मस्क की प्रसिद्ध टिप्पणियां और क्रिप्टो उपयोग पर चीन के प्रतिबंध थे।

 

## 2. ETH Bitcoin से कैसे अलग है

तकनीकी विवरण में गहराई तक गए बिना, बिटकॉइन डेवलपर्स ने पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली के लिए एक विकेन्द्रीकृत विकल्प की पेशकश की जो धीमी, असुरक्षित और अधिक जटिल नज़र आती थी। BTC को 2 उपयोगकर्ताओं के बीच धन भेजने और प्राप्त करने के लिए बनाया गया था – एक आसान, तेज़, सुरक्षित और वैश्विक तौर से। एक तरह से, आप BTC को EUR या USD के विकेन्द्रीकृत संस्करण के रूप में देख सकते हैं।

एथेरियम ब्लॉकचेन संपत्ति के स्वामित्व और ऑथर के अधिकारों सहित किसी भी मूल्य के टोकन और विनिमय के लिए कार्य करता है। इसे प्राप्त करने के लिए, प्लेटफार्म दो सहकर्मियों के बीच स्मार्ट अनुबंधों, स्व-निष्पादित डिजिटल समझौतों को लागू करता है। इन-हाउस मुद्रा (ETH) का उपयोग इथेरियम प्लेटफॉर्म पर लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए या विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के भुगतान के साधन के रूप में किया जाता है (यदि सेवा प्रदाता इसे मान्य करते हैं)।

सौ बात की एक बात, ETH युवा है, तेज है, और वित्त, बीमा, गेमिंग, स्वास्थ्य सेवा, रियल-एस्टेट और वोटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसके अधिक उपयोग के अवसर हैं। संभवत, यह लोगों और व्यवसायों के बीच अंतर्क्रिया के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

![](https://blog.olymptrade.com/hubfs/Imported_Blog_Media/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts-1-1.webp)

 

## 3. ETH बनाम BTC: क्या बेहतर है?

यह कहना मुश्किल है कि कौन से बेहतर है क्योंकि ये दो क्रिप्टो अलग हैं, प्रत्येक के अपने फायदे और नुकसान हैं।

हाल ही में कीमतों में गिरावट के बावजूद, Bitcoin अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इसका मतलब है कि BTC एक उच्च तरलता युक्त परिसंपत्ति है जिसे आसानी से खरीदा या बेचा जा सकता है। एक और BTC का फायदा सीमित अधिकतम आपूर्ति है जो सिक्का को मुद्रास्फीति के प्रति प्रतिरोधी बनाता है। कभी भी 21,000,000 से अधिक BTC नहीं होगा, और वे माइनिंग करने के लिए और कठिन होते जा रहे हैं।

ETH के लिए, इसकी अधिकतम कुल आपूर्ति डेवलपर्स द्वारा सीमित नहीं की गई है, हालांकि वे वादा करते हैं कि नए सिक्के जारी करना समय के साथ धीमा हो जाएगा। दूसरी ओर, एथेरियम अधिक पर्यावरण के अनुकूल माइनिंग तंत्र पर स्विच करने जा रहा है जिसे प्रूफ-ऑफ-स्टेक कहा जाता है। यह स्विच एथेरियम 2.0 कार्य योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बिटकॉइन के प्रूफ-ऑफ़-वर्क से दूर जाने की संभावना नहीं है, एक पुरानी विधि जो बहुत सारी ऊर्जा बर्बाद करती है। आज पर्यावरण मैत्री होना बड़े निवेशकों को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए आवश्यक है। अधिकांश क्रिप्टो ट्रेडर ने इसे हाल की घटना में एलोन मस्क के महत्वपूर्ण ट्वीट के साथ समझा है, जिसने BTC की कीमत को गिरा दिया था।

 

## 4. उपयोगकर्ताओं और निवेशकों के लिए एथेरियम 2.0 का क्या अर्थ है

Ethereum 2.0 (Eth 2.0, Serenity) कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह एक बड़े अपग्रेड को संदर्भित करता है जिसका अर्थ है नेटवर्क के डिज़ाइन में मूलभूत परिवर्तन होगा। एथेरियम 2.0 प्लेटफॉर्म की मुख्य बाधाओं का समाधान होना चाहिए।

सौ बात की एक बात, उन्नत प्रणाली के अधिक मापनीय, सुरक्षित और टिकाऊ होने की उम्मीद है। “शार्डिंग” नामक जटिल समाधान नेटवर्क को बढ़े हुए कार्यभार (यानी, प्रति सेकंड अधिक लेनदेन की प्रक्रिया) से निपटने में सक्षम करेगा।

प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) माइनिंग तंत्र लेन-देन के सत्यापन को पर्यावरण मैत्री प्रक्रिया बनाता है। बहुत सारी बिजली और महंगे हार्डवेयर बर्बाद करने के बजाय, सत्यापनकर्ताओं के पास अपने कुछ ETH फंड नेटवर्क में बंद (लॉक्ड) रहेंगे। आपकी हिस्सेदारी (सुरक्षा जमा) जितनी बड़ी होगी, आपके पास उतनी ही अधिक “माइनिंग शक्ति” होगी।

ETH निवेशकों के लिए इस कार्य योजना पर कड़ी नजर रखना एक अच्छा विचार है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो यह एक अच्छा संकेत है। कोई भी बड़ी विफलता या देरी कॉइन की कीमत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।

 

## 5. वर्तमान में ETH क्यों आसमान छू रहा है

इथेरियम का मार्केट पूंजीकरण जल्द ही आधा ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। पिछले कुछ हफ्तों में, इस क्रिप्टो की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई है, जिससे कई ट्रेडर और निवेशक रोमांचित हैं।

इस उछाल का मुख्य कारण विकेंद्रीकृत वित्त (DeFi) और नॉन-फंजीबल टोकन में बढ़ती रुचि है। दोनों नवाचार एथेरियम समाधान जैसे dApps (विकेंद्रीकृत एप्लीकेशन) और स्मार्ट अनुबंध पर निर्भर करते हैं।

एक और बड़ा कारण संस्थागत निवेशकों का प्रवेश है। पूंजी प्रवाह में भारी वृद्धि हमेशा एक अच्छा संकेत होता है।

![](https://blog.olymptrade.com/hubfs/Imported_Blog_Media/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts-2-1.webp)

 

## 6. क्या 2021 में ETH एक अच्छा निवेश विकल्प है?

हालांकि इस उल्लेखनीय उछाल के बाद एक अभूतपूर्व गिरावट आई, फिर भी हम मानते हैं कि एथेरियम होल्डिंग और ट्रेडिंग दोनों के लिए एक अच्छी परिसंपत्ति है। आखिरकार, इसकी कीमत 2020 से लगातार बढ़ रही है, जब तक कि हालिया दुर्घटना के दौरान यह तेजी से गिर नहीं गया, जिस में कोई भी क्रिप्टो नहीं बच पाया।

ETH मूल्य को बढ़ाने वाली उत्कृष्ट खबरें थीं। 27 अप्रैल, 2021 को, यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) ने गोल्डमैन सैक्स, सेंटेंडर और सोसाइटी जेनराले के समर्थन से एथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित डिजिटल बॉन्ड जारी किए। यदि यह पहल सफल होती है, तो अन्य इस दृष्टांत का अनुसरण कर सकते हैं। विटालिक ब्यूटिरिन को यकीन है कि वह समय आएगा जब ETH का मूल्य और कीमत स्थिर हो जाएगा, जो प्रभावशाली लोगों के ट्वीट के प्रति कम संवेदनशील होगा।

ऐसा होने तक, ध्यान रखने वाली पहली बात यह है कि सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो की तरह ETH बेहद अस्थिर है। हालांकि यह चीज़ परम्परागत निवेशकों को डरा सकती है, यह कई ट्रेडर को उत्कृष्ट खरीद और बिक्री के अवसर प्रदान करती है, खासकर यदि आपके पास उच्च स्तर की जोखिम सहनशीलता है और FOMO को नियंत्रण में रख सकते हैं।

क्रिप्टो बाजार अभी भी छोटा और संवेदनशील है, इसलिए आप सकारात्मक या नकारात्मक समाचारों पर औसत से अधिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। कई अनुभवी ट्रेडर के पास हाल के मूल्य स्विंग्स (बदलाव) को भुनाने का एक शानदार मौका था।

एथेरियम की कीमतों में उतार-चढ़ाव का लाभ उठाने के लिए [Olymp Trade प्लेटफॉर्म](https://olymptrade.com/?ref=brand_blog_fundamental-analysis&utm_source=blog&utm_medium=blog&utm_campaign=fundamental-analysis&utm_term=all_hi_all&utm_content=fundamental-analysis&pid=brand_blog&noredirect=1&c=fundamental-analysis&af_subid=brand_blog_fundamental-analysis&af_siteid=blog&af_sub1=brand_blog_fundamental-analysis&af_sub3=fundamental-analysis&af_sub5=all_hi_all&is_retargeting=true) पर जाएं। आप अपनी पसंद के आधार पर इस क्रिप्टो को [FTT](https://ul.olymptrade.com/do/trading?asset=ETHUSD) या [Forex मोड](https://ul.olymptrade.com/fx/trading?asset=ETHUSD) में ट्रेड कर सकते हैं।

Tags: [More On Crypto](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/tag/more-on-crypto)

<http://www.facebook.com/share.php?u=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts> <https://t.me/share/url?url=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts&text=विटालिक%20ब्यूटिरिन%20और%20Ethereum%20–%20आधिकारिक%20Olymp%20Trade%20ब्लॉग> [whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts](whatsapp://send?text=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts) <https://twitter.com/intent/tweet?original_referer=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts&url=https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts&source=tweetbutton&text=>

[![Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hubfs/Mails/Common/Logo/logo-short-white.png) Olymp Trade Team | Hindi](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/author/olymp-trade)

टीम में पेशेवर लेखक, विश्लेषक और विशेषज्ञ ट्रेडर शामिल हैं जो ट्रेडिंग और जानकारी साझा करने की विशेषज्ञता दोनों का जुनून रखते हैं।

[![कैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करें: नौसिखियों के लिए एक गाइड](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/for%20FB-Jun-22-2022-04-37-52-90-PM-1.png?width=240&name=for%20FB-Jun-22-2022-04-37-52-90-PM-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners)

[कैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश शुरू करें: नौसिखियों के लिए एक गाइड](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-start-investing-in-cryptocurrency-a-guide-for-beginners)

[![Litecoin ट्रेडिंग: नौसिखियों के लिए एक संक्षिप्त गाइड](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2021-08-26-Litecoin-1.jpg?width=240&name=2021-08-26-Litecoin-1.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/litecoin-trading-a-brief-guide-for-beginners)

[Litecoin ट्रेडिंग: नौसिखियों के लिए एक संक्षिप्त गाइड](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/litecoin-trading-a-brief-guide-for-beginners)

[![दिवसीय क्रिप्टो ट्रेडिंग के प्रमुख तत्व](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Crypto%20day%20for%20FB.png?width=240&name=Crypto%20day%20for%20FB.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/essentials-of-crypto-day-trading-strategies-official-olymp-trade-blog)

[दिवसीय क्रिप्टो ट्रेडिंग के प्रमुख तत्व](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/essentials-of-crypto-day-trading-strategies-official-olymp-trade-blog)

[![क्रिप्टो में निवेश शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2020-11-18-Crypto-1.jpg?width=240&name=2020-11-18-Crypto-1.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-started-investing-in-crypto)

[क्रिप्टो में निवेश शुरू करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-started-investing-in-crypto)

[![विटालिक ब्यूटिरिन और एथेरियम: जानने ज़रूरी 6 तथ्य](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Imported_Blog_Media/2021-05-28-Ethereum-1.jpg?width=240&name=2021-05-28-Ethereum-1.jpg)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)

[विटालिक ब्यूटिरिन और एथेरियम: जानने ज़रूरी 6 तथ्य](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/vitalik-buterin-and-ethereum-6-must-know-facts)

[![क्रिप्टो में ट्रेडिंग के लिए योग्य ब्रोकर की पहचान कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/trading%20for%20crypto%20for%20FB-1.png?width=240&name=trading%20for%20crypto%20for%20FB-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/05-cryptofx-common-ot-en)

[क्रिप्टो में ट्रेडिंग के लिए योग्य ब्रोकर की पहचान कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/05-cryptofx-common-ot-en)

[![सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो अलर्ट प्राप्त करें और उनसे अधिकतम फायदा उठाएं](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/What%20are%20crypto%20alerts%20and%20how%20do%20you%20trade%20them_preview-1.png?width=240&name=What%20are%20crypto%20alerts%20and%20how%20do%20you%20trade%20them_preview-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-the-best-crypto-alerts)

[सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो अलर्ट प्राप्त करें और उनसे अधिकतम फायदा उठाएं](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/get-the-best-crypto-alerts)

[![क्रिप्टो बाजार में बड़ी सफलता के लिए पेनी स्टॉक रणनीतियों का उपयोग कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Using%20Penny%20Stock%20Strategies%20for%20a%20Hot%20New%20Market_preview-1.png?width=240&name=Using%20Penny%20Stock%20Strategies%20for%20a%20Hot%20New%20Market_preview-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-use-penny-stock-strategies)

[क्रिप्टो बाजार में बड़ी सफलता के लिए पेनी स्टॉक रणनीतियों का उपयोग कैसे करें](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/how-to-use-penny-stock-strategies)

[![क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग (हवाला) और अन्य के बारे में मिथकों का खंडन](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Crypto%20Laundering%20for%20FB-2.png?width=240&name=Crypto%20Laundering%20for%20FB-2.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/debunking-myths-about-crypto)

[क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग (हवाला) और अन्य के बारे में मिथकों का खंडन](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/debunking-myths-about-crypto)

[![क्रिप्टोकरेंसी का मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hs-fs/hubfs/Crypto%20guide%20fundamental%20for%20FB-1.png?width=240&name=Crypto%20guide%20fundamental%20for%20FB-1.png)](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/fundamental-analysis-of-cryptocurrency)

[क्रिप्टोकरेंसी का मूलभूत विश्लेषण](https://blog.olymptrade.com/hi/crypto/fundamental-analysis-of-cryptocurrency)

- [Olymp Trade का परिचय](https://olymptrade.com/hi-in/pages/about/)
- [प्लैटफॉर्म](https://olymptrade.com/platform)
- [लेखकों](https://blog.olymptrade.com/hi/authors)
- [मद्दत केंद्र](https://plus.olymptrade.com/hi/help)
- [सहायता](https://olymptrade.com/hi-in/support)

[1 362 887](https://facebook.com/372634879599800/) [113 000](https://www.instagram.com/olympglobal) [1000](https://www.youtube.com/channel/UCkVNjo4Oi4tGDltvttzlI_Q) [31 100](https://twitter.com/OlympTrade/) [4 728](https://t.me/olymptrade_english) [15 000](https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMOXenAsw8ei0Aw)

<https://blog.olymptrade.com/hi>

© 2014 - 2026 Olymptrade ब्लॉग। सर्वाधिकार सुरक्षित।