नौसिखियों के लिए Forex ट्रेडिंग शिक्षा – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग

सरल चार्ट पैटर्न को कैसे पढ़ें और ट्रेड करें – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग

Written by Olymp Trade Team | Hindi | 13.05.2022

मूल्य चार्ट पढ़ना और अनुरूप ट्रेडिंग निर्णय लेना तकनीकी विश्लेषण का सार है। अधिकतर, यह कुछ सरल पैटर्न के एक संग्रह पर निर्भर करता है। विभिन्न समय-सीमाओं के संयोजन में उनका अवलोकन करते हुए, ट्रेडर सही मूल्य दिशा पूर्वानुमानों की उच्च संभावना तक पहुँच सकते हैं। यह लेख सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले चार्ट पैटर्न प्रस्तुत करता है और इसे सर्वोत्तम तरीके से कैसे करना है, इस पर कुछ युक्तियां साझा करता है।

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु के साथ अंतर्क्रिया करें।

 
 

दृश्य सामग्री पर अधिक विवरण यहां होंगे।

 

शब्द की परिभाषा या स्पष्टीकरण यहां उपलब्ध होगा।

विषय-वस्तु:

चार्ट प्रकार का चयन करना

Olymp Trade प्लेटफॉर्म विभिन्न प्रकार के चार्ट प्रस्तुत करता है। उनमें से, जापानी केंडलस्टिक्स शायद सबसे आसानी से पढ़ने-योग्य हैं और बाज़ार मूल्य की गतिशीलता को दर्शाती हैं। इसलिए जब तक आप पहले से ही अन्य चार्ट प्रकारों के आदी नहीं हैं, हम ट्रेडिंग के लिए इस प्रकार का उपयोग करने का सुझाव देते हैं। इसी कारण से, हम जापानी कैंडलस्टिक चार्ट पर लागू पैटर्न की समीक्षा करेंगे।

किस समय सीमा का उपयोग करें

बड़े समय सीमा संकेतों को आमतौर पर अधिक विश्वसनीय माना जाता है। इसका यह तात्पर्य नहीं है कि यही पैटर्न अल्पावधि की तुलना में लंबी-अवधि में अधिक बार कारगार होते हैं। बल्कि, यह इस तथ्य को दर्शाता है कि लंबी अवधि के पैटर्न पूरी तरह से जांच के लिए अधिक समय उपलब्ध कराते हैं जो तार्किक रूप से सही पूर्वानुमानों की उच्च संभावना की ओर ले जाता है।

बहरहाल, बड़े समय सीमा पैटर्न की अपेक्षाकृत बेहतर विश्वसनीयता का मतलब यह नहीं है कि आपको केवल 4 घंटे या 1 दिन का उपयोग करना होगा। इसके बजाय, अपने पैटर्न अवलोकनों की प्रति जांच करने के लिए समय-सीमा के संयोजन का उपयोग करें। उदाहरण के लिए, लंबी अवधि की रणनीतियों के लिए, 4 घंटे, 1 दिन और 7 दिन की समय सीमा एक अच्छा सेट बना सकती है। जबकि, 30 मिनट , 1 घंटा और 4 घंटे मध्यावधि के लिए ठीक रहेगा। अल्पावधिक ट्रेडिंग के लिए, 1 घंटा और छोटी समय सीमा एक साथ एक अच्छा बाजार दृष्टिकोण प्रदान कर सकती है।

तकनीकी विश्लेषण चार्ट पैटर्न

ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न

बाजार में प्रवेश के लिए ट्रेंड रिवर्सल अच्छे क्षण हो सकते हैं।

आने वाले ट्रेंड रिवर्सल की पहचान करना तकनीकी विश्लेषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसीलिए ट्रेंड रिवर्सल चार्ट पैटर्न व्यापक रूप से जाना जाता है। यहाँ कुछ सबसे आम दिए गए हैं:

पिन बार (किसी भी दिशा में रिवर्सल)

लंबी शैडो(छाया) सहित छोटा कैंडल एक लंबी विपरीत ट्रेंड के बाद दिखाई देता है।

कैंडलस्टिक का रंग मायने नहीं रखता। चाहे वह लाल हो या हरा, यह प्राय ट्रेंड रिवर्सल से पहले होता है और इसके लिए एक संकेत के रूप में लिया जा सकता है।

पियर्सिंग क्लाउड (अपवर्ड रिवर्सल)

एक छोटा लाल कैंडल के बाद एक बड़ा हरा कैंडल होता है जिसमें थोड़ा निम्न लो (न्यून) और विशेष रूप से उच्च हाई (ऊंचाई) होता है।

एक बार दूसरा कैंडल बनने के पश्चात, एक नया अपट्रेंड बन सकता है।

डार्क क्लाउड कवर (डाउनवर्ड रिवर्सल)

एक छोटा लाल कैंडल के बाद एक बड़ा हरा कैंडल होता है जिसमें थोड़ी ऊंची हाई (ऊंचाई) और एक निम्न लो (न्यून) होता है।

दूसरा कैंडल बनने के बाद, डाउनट्रेंड की तैयारी करें।

बुलिश एनगल्फिंग (अपवर्ड रिवर्सल)

डाउनट्रेंड या लाल कैंडल की एक श्रृंखला के बाद, एक हरे रंग का कैंडल दिखाई देता है जिसके शरीर की लंबाई पिछले कैंडल के शरीर को ढक लेता है।

यह बनावट अक्सर अपट्रेंड से पहले होती है।

बेयरिश एनगल्फिंग (डाउनवर्ड रिवर्सल)

अपट्रेंड या हरे कैंडल की एक श्रृंखला के बाद, एक लाल कैंडल दिखाई देता है जिसके शरीर की लंबाई पिछले कैंडल के शरीर को ढक लेता है।

चार्ट की यह बनावट प्राय डाउनट्रेंड का पूर्वाभास देती है।

हेड एंड शोल्डर (डाउनवर्ड रिवर्सल)

  • अपस्वींग द्वारा एक बायाँ शोल्डर (कंधे) का निर्माण होता है और उसके बाद एक समान गिरावट होती है।
  • एक दीर्घकालिक अपट्रेंड द्वारा एक हेड (सिर) बनता है जो बाएं शोल्डर (कंधे) की तुलना में उल्लेखनीय रूप से ऊंचा होता है और इसके बाद आधार स्तर तक पूर्णत: एक रिवर्सल हो जाता है।
  • एक अन्य अपट्रेंड द्वारा दायाँ कंधा बनता है जो हेड (सिर) के आधार से शुरू होता है और उसके बाद एक समान गिरावट होती है।

चूंकि यह चार्ट पैटर्न प्राय डाउनवर्ड रिवर्सल से पहले होता है, बेचने की तैयारी करें।

इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर (अपवर्ड रिवर्सल)

  • डाउनस्विंग द्वारा एक बायाँ शोल्डर (कंधा) बनता है और तत्पश्चात एक समान वृद्धि होती है।
  • दीर्घकालिक डाउनट्रेंड द्वारा हेड (सिर) बनता है जो बाएं कंधे से काफी नीचे जाता है और इसके बाद आधार स्तर तक पूर्ण रिवर्सल होता है।
  • अन्य डाउनट्रेंड द्वारा एक दायाँ कंधा बनता है जो सिर के आधार से शुरू होता है और उसके बाद एक समान वृद्धि होती है।

यह पैटर्न प्राय अपवर्ड रिवर्सल से पहले देखा जाता है। एक बार दिखने के बाद, खरीदने की तैयारी करें।

ट्रिपल बॉटम (अपवर्ड रिवर्सल)

कीमत दो बार रेज़िस्टेंस स्तर से विक्षेपित हो (मुड़) जाती है, लगभग समान स्तर पर तीन आधार बनाता है। कीमत द्वारा रेज़िस्टेंस स्तर को तोड़ने के बाद, एक नया अपट्रेंड बनता है।

कीमत द्वारा रेज़िस्टेंस को तोड़ने के बाद यहां खरीदने की सिफारिश दी गई है।

ट्रिपल टॉप (डाउनवर्ड रिवर्सल)

कीमत सपोर्ट स्तर से दो बार उछल गई है, लगभग समान स्तर पर तीन शीर्ष (टॉप) बनाती है। कीमत द्वारा सपोर्ट स्तर को तोड़ने के बाद, एक नया डाउनट्रेंड बनता है।

इस चार्ट पैटर्न में, सपोर्ट के टूटने के बाद बिक्री करना सबसे बेहतर होता है।

डबल बॉटम (अपवर्ड रिवर्सल)

रेज़िस्टेंस स्तर को तोड़ने की कोशिश में कीमत एक डब्ल्यू-आकार का निर्माण करती है। एक बार ऐसा होने के बाद, एक नया अपट्रेंड बनता है।

यह चार्ट पैटर्न ट्रिपल बॉटम की तरह ही काम करता है। रेज़िस्टेंस के टूटने के बाद खरीदें।

डबल टॉप (डाउनवर्ड रिवर्सल)

सपोर्ट स्तर को तोड़ने की कोशिश करते हुए कीमत एक उल्टे W आकार का निर्माण करती है। एक बार ऐसा होने के बाद, एक नया डाउनट्रेंड बनता है।

इस पैटर्न पर कार्रवाई करने का सबसे अच्छा तरीका ट्रिपल टॉप के समान ही है। कीमत द्वारा नीचे की ओर सपोर्ट स्तर को पार करने के बाद बेचें।

ट्रायंगल (त्रिभुज) पैटर्न

असेंडिंग ट्रायंगल (अपट्रेंड से पहले)

जब समान स्तर की ऊँचाई ट्रायंगल (त्रिभुज) के ऊपर बनती है, तो उच्च न्यून (हायर लो) द्वारा ऊपर की ओर प्रेरित निचले हिस्से का निर्माण होता है।

आमतौर पर, ट्रायंगल (त्रिभुज) के बाद रेज़िस्टेंस स्तर का ब्रेकआउट होता है। इसलिए, हो सकता है कि आप ब्रेकआउट से पहले खरीदना और बाद में बेचना चाहें, लेकिन ब्रेकआउट होने तक इंतजार करना बेहतर होता है और जब कीमत रेखा को तोड़ती है तो खरीदारी करें।

डिसेंडिंग ट्रायंगल (डाउनट्रेंड से पहले)

जब समान स्तर के न्यून (लो) से ट्रायंगल का डाउनसाइड का निर्माण होता है, तो न्यून ऊंचाई (लोअर हाई) नीचे की ओर प्रेरित ऊपरी हिस्से का निर्माण करता है।

चूंकि यह पैटर्न आमतौर पर सपोर्ट स्तर के ब्रेकआउट के बाद होता है, जब आप देखेंगे कि ब्रेकआउट के बाद पैटर्न पूरी तरह से पूरा हो गया है, तो आप बेचेंगे।

चैनल पैटर्न

असेंडिंग चैनल (अपट्रेंड)

अपट्रेंड की स्थानीय चोटियाँ एक रेखा में गिरती हैं जो चैनल के ऊपरी हिस्से का निर्माण करती है। अपट्रेंड का स्थानीय न्यून (लो) एक रेखा में गिरता है जो चैनल के निचले हिस्से का निर्माण करता है। दोनों किनारे समानांतर चलते हैं।

डिसेंडिंग चैनल (डाउनट्रेंड)

डाउनट्रेंड की स्थानीय चोटियाँ एक रेखा में गिरती हैं जो चैनल के ऊपरी हिस्से का निर्माण करती है। डाउनट्रेंड के स्थानीय न्यून (लो) एक रेखा में गिरते हैं जो चैनल के निचले हिस्से का निर्माण करती है। दोनों किनारे समानांतर चलते हैं।

फ्लैट (सपाट) (बगल से गतिविधि)

ऊंचाई (हाई) और न्यून (लो) हॉरिजॉन्टल ढंग से समानांतर सपोर्ट और रेज़िस्टेंस स्तर बनाते हैं जो मूल्य गतिविधि को एक सीमा के भीतर रखते हैं।

सभी तीन चार्ट पैटर्न द्वारा ट्रेड करने का सबसे आसान तरीका है कि चैनल के ऊपर की ओर गिरने की अपेक्षा होने पर ऊंचाई में बेचना है और नीचे की ओर गिरने पर निचले स्तर पर बेचना है। रणनीति इस उम्मीद पर आधारित है कि आपके द्वारा देखे जाने के बाद चैनल कुछ समय तक बरकरार रहेगा।

Doji

डोजी एक चार्ट बनावट है जिसका देखने में आसानी के कारण व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। यह एक एकल कैंडल पैटर्न है, और यह हरे या लाल कैंडल दोनों के रूप में हो सकता है। इसमें बहुत पतला शरीर और लंबी छायाएं होती हैं।

आमतौर पर, इसका तात्पर्य है कि बाजार में तेजी (बुलिश) और मंदी (बेयरिश) की गति समान है। दूसरे शब्दों में, यह बाजार की अनिश्चितता को दर्शाता है।

इस पैटर्न के बाद, आप ट्रेंड रिवर्सल, मार्केट कंसॉलिडेशन या अन्य प्राइस मूवमेंट (मूल्य गतिविधि) देख सकते हैं। चूंकि आगे क्या होगा इसके बारे में बहुत अधिक अनिश्चितता है, हमारी सामान्य अनुशंसा है कि इस मामले में संबंधित इंस्ट्रूमेंट पर अपनी पोज़िशन को बंद कर दें।

चार्ट पैटर्न पर कब कार्रवाई करें

तकनीकी पैटर्न को देखते ही ट्रेडिंग में कूद जाना सबसे आम ट्रेडिंग गलतियों में से एक है। आप कोई भी चार्ट पैटर्न का उपयोग करते हैं, लेन-देन शुरू करने या समापन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप इसे पूर्ण रूप से देखते हैं।

उदाहरण के लिए, तीन-कैंडल्स के पैटर्न में, तीसरे कैंडल को पूर्ण होना महत्वपूर्ण है। ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न के साथ, रिवर्सल की पुष्टि के लिए प्रतीक्षा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये नियम आपको अचानक मूल्य दिशा परिवर्तन से होने वाली जोखिम को न्यून करने में सहायक हो सकते हैं जो कि किसी भी समय घटित हो सकता है, आपके पैटर्न विश्लेषण को अमान्य कर सकता है, और आपके द्वारा किए गए झटपट लेनदेन से नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा, जब चार्ट पैटर्न से प्राप्त संकेतों के लिए कोई सख्त वैधता अवधि नहीं है, आपको उन पर समयबद्ध तरीके से कार्य करना होगा।

उदाहरण के लिए, एक दैनिक समय सीमा पर कई कैंडलस्टिक्स में देखा गया एक दीर्घकालिक ट्रेंड शायद आपको निर्णय लेने के लिए कुछ दिन उपलब्ध करेगा। 15 मिनट की समय सीमा पर देखे गए ट्रेंड रिवर्सल का तात्पर्य है कि आपको अगले 30 मिनट के भीतर उस पर कार्रवाई करनी होगी।

सहायता केंद्र का उपयोग करें

कई चार्ट पैटर्न और ट्रेडिंग रणनीतियां उपलब्ध हैं जो आपके वित्तीय उद्देश्यों के अनुरूप हो सकती हैं। Olymp Trade का सहायता केंद्र एक व्यापक ज्ञानकोष है जो आपको अपने ज्ञान का विस्तार करने और इसका उपयोग करने के लिए व्यावहारिक सुझाव हासिल करने में सहायक हो सकता है।

सहायता केंद्र के लिए

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।

 

समय की एक अवधि जो परिभाषित करती है कि चार्ट पर प्रत्येक मूल्य वृद्धि किस अवधि के अनुरूप होनी चाहिए

 

लेनदेन शुरू करने को प्राय "बाजार में प्रवेश करना" कहा जाता है

 

कीमत के रुझान (ट्रेंड) की दिशा में बदलाव

 

खड़ी (वर्टीकल) रेखाएं या "पूंछ" जिसे आप कैंडलस्टिक के मुख्य भाग के ऊपर और नीचे देखते हैं, उसे प्राय "शैडो (छाया)" कहा जाता है