नौसिखियों के लिए Forex ट्रेडिंग शिक्षा – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग

स्टॉक चार्ट पढ़ने की मूल बातें - Olymp Trade आधिकारिक ब्लॉग

Written by Olymp Trade Team | Hindi | 29.07.2022

ट्रेडिंग चार्ट ट्रेडर को असेट की कीमत में बदलाव पर नज़र बनाए रखने, नुकसान से बचने और सही ट्रेडिंग निर्णय लेने में मदद करते हैं। प्रत्येक ग्राफ महत्वपूर्ण जानकारी की एक श्रृंखला है। इस जानकारी को सही ढंग से पढ़ना और विश्लेषण करना लाभदायक ट्रेड का एक अनिवार्य अंग है।

विषय-वस्तु:

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु के साथ अंतर्क्रिया करें।

दृश्य सामग्री पर अधिक विवरण यहां होंगे।

शब्द की परिभाषा या स्पष्टीकरण यहां उपलब्ध होगा।

स्टॉक चार्ट को कैसे पढ़ना है इसके सम्बन्ध में निवेशकों को जानकारी क्यों होनी चाहिए

भाव चार्ट किसी असेट की वर्तमान कीमत और समय के साथ परिवर्तन को दिखाते हैं। यह आपको किसी निश्चित समय पर किसी असेट की कीमत का पता लगाने और उनकी दिशा का पूर्वानुमान लगाते हुए भाव में उतार-चढ़ाव के सामान्य पैटर्न का अध्ययन करने में सक्षम बनाता है।

अपडेट दर प्लेटफ़ॉर्म की तकनीकी क्षमताओं और निश्चित असेट में ट्रेडिंग की तीव्रता पर निर्भर करती है। Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर, नियमत:, प्रति सेकंड 4 भाव तक को प्रदर्शित किए जाते हैं। समय सीमा एक निश्चित समय का अंतराल है जिसके दौरान भाव की गतिविधि की निगरानी की जाती है।

उदाहरण के लिए, Olymp Trade प्लेटफॉर्म 15 सेकंड, 1, 5, 15, 30 मिनट, 1 से 4 घंटे, 1 से 7 दिन और एक महीने तक की समय-सीमा का उपयोग करता है।

एक समय-सीमा का चयन कर, आप यह निर्धारित करते हैं कि आप किस भाव उतार-चढ़ाव के ट्रेंड में ट्रेड करते हैं - अल्पावधि, मध्यम-अवधि, या लम्बी-अवधि। कम समय सीमा के लिए, अल्पावधि ट्रेडिंग - स्काल्पिंग करना उपयुक्त होता है। धीमी वृद्धि में निवेश करने के लिए लंबी समय सीमा - दिन, सप्ताह या महीने अधिक उपयुक्त होती हैं। दिवसीय ट्रेडिंग - इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए मिनटों और घंटों के अंतराल में समय सीमा अधिक उपयुक्त हैं।

चार्ट के कितने प्रकार मौजूद हैं?

भाव को ट्रैक करने के लिए कई प्रकार के चार्ट हैं। यहां चार सबसे लोकप्रिय प्रकार दिए गए हैं और ये सभी Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

लाइन चार्ट (एरिया चार्ट)

यह सबसे आसान तरीका है। यह किसी असेट की कीमत में उतार-चढ़ाव दिखाने वाला सबसे विस्तृत चार्ट है। यह लाइन चार्ट ट्रेडिंग के अंत में स्टॉक की कीमत को प्रदर्शित करता है।

चित्र 1. एरिया चार्ट

कैंडलस्टिक चार्ट या जापानी कैंडलस्टिक्स 

यह ग्राफ़ असेट की कीमत के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदर्शित करता है। ट्रेडर बंद करने, खोलने की लागत और असेट के अधिकतम और न्यूनतम कीमत को देख सकता है। बढ़ते कैंडल हरे रंग के होते हैं जबकि गिरते हुए कैंडल लाल रंग के होते हैं।

जब खरीदार कीमत को ऊपर पहुँचते हैं तो हरे कैंडल एक अपट्रेंड को इंगित करता है। शरीर की निचली अंश प्रारंभिक कीमत को दर्शाती है, और ऊपरी - समापन कीमत को। कैंडलस्टिक (विक्स) की ऊपरी और निचली छाया एक निश्चित अवधि के भीतर असेट की उच्चतम और निम्नतम कीमत को दिखाती है। इसके विपरीत लाल कैंडल में, शरीर की ऊपरी सीमा प्रारंभिक कीमत और निचली समापन कीमत को दर्शाती है।

चित्र 2. कैंडलस्टिक चार्ट

हाइकेन आशी

यह एक औसत जापानी कैंडलस्टिक चार्ट की तरह दिखता है, लेकिन यह एक इंडिकेटर है। यह ट्रेंड विश्लेषण को सरल बनाता है, इस प्रकार असेट की कीमत के उतार-चढ़ाव की दिशा और वर्तमान ट्रेंड की ताकत को बेहतर ढंग से निर्धारित करने में मदद करता है। यह प्रारंभिक और समापन कीमतों और अधिकतम और न्यूनतम भावों के औसत से प्राप्त किया जाता है। इस प्रकार के चार्ट आपको बाज़ार के शोर-गुल को दूर करते हुए ट्रेंड को अधिक स्पष्ट रूप से ट्रैक करने में सक्षम बनाता है।

चित्र 3. हाइकेन आशी चार्ट

बार चार्ट।

हालांकि यह चार्ट जापानी कैंडलस्टिक्स की तुलना में अधिक जटिल नज़र आता है, लेकिन यह केवल दिखने में भिन्न है। किसी असेट की कीमत में परिवर्तन निर्धारित करने के लिए, आपको बगल पर हॉरिजॉन्टल रेखाओं को देखना होगा, जिन्हें "ईयर" कहा जाता है।

चित्र 4. बार चार्ट

तकनीकी विश्लेषण कैसे एक ट्रेडर की मदद करता है

तकनीकी विश्लेषण का काम यहीं पर आता है। यह तीन अभिधारणाओं पर आधारित है:

  • कीमत पर सभी चीज़ों का प्रभाव पड़ता है। यह उन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए बनती है जो इसे प्रभावित कर सकते हैं (आर्थिक, राजनीतिक, मनोवैज्ञानिक, आदि)।
  • भावों में उतार-चढ़ाव एक विशिष्ट ट्रेंड के ढांचे के अंतर्गत होता है।
  • इतिहास की पुनरावृत्ति होती है। भावों के पिछले उतार-चढ़ाव के आधार पर, आप भविष्य की भविष्यवाणी कर सकते हैं।

आप ग्राफिकल या गणितीय टूल्स का उपयोग करके दो मुख्य तरीकों से स्टॉक चार्ट का विश्लेषण और पढ़ सकते हैं।

ग्राफिकल (चित्रात्मक) विश्लेषण

इस प्रकार के विश्लेषण में ड्राइंग टूल शामिल होते हैं, जैसे कि Olymp Trade प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध साधन। उनकी मदद से आप कुछ महत्वपूर्ण ग्राफिक्स खुद बना सकते हैं।

आप यहां ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट्स पा सकते हैं।

आपको यहां इंडिकेटर टैब खोलने की आवश्यकता है।

ट्रेंडलाइन।

ट्रेंड लाइन पर ध्यान केंद्रित कर निवेशक यह निर्धारित कर पाता है कि असेट बढ़ रहा है या नहीं। यदि ट्रेंड लाइन में अपवर्ड ट्रेंड विद्यमान है, तो ट्रेंड सकारात्मक है। यदि रेखा नीचे चली जाती है, तो ट्रेंड नकारात्मक होती है। यदा-कदा, ट्रेंड रेखा एक हॉरिजॉन्टल सीधी रेखा की तरह दिख सकती है।

सपोर्ट और रेज़िस्टेंस।

ये असेट के अधिकतम और न्यूनतम कीमत के स्तरों की प्रतिबंधात्मक सीमाएं हैं। सपोर्ट स्तर वर्तमान मूल्य सीमा के नीचे होता है, और रेज़िस्टेंस स्तर शीर्ष पर अवस्थित होता है। इस अंतराल के भीतर कुछ समय के लिए भाव चल सकते हैं, और इस स्थिति को कभी-कभी फ्लैट (सपाट) कहा जाता है।

हालांकि, समय के साथ, कीमतें एक स्तर तक पहुंच जाती हैं (परीक्षण करती है) और फिर या तो पीछे हट जाती हैं (रिफ्लेक्ट होती हैं) या इस स्तर को पार कर जाती हैं। स्तर के टूटने से अक्सर अपट्रेंड या डाउनट्रेंड घटित होता है।

कैंडलस्टिक पैटर्न और ग्राफिकल (चित्रात्मक) बनावट।

ये तकनीकी विश्लेषण के आंकड़े होते हैं जिन्हें भाव चार्ट पर प्लॉट (चित्रित) किया जा सकता है। प्रत्येक पैटर्न की अपनी विशेषताएं होती हैं और यह ट्रेंड की निरंतरता और इसके उलट होने का संकेत दे सकता है। डोजी, थ्री ब्लैक क्रोज़ और क्लाउड पैटर्न इसके अच्छे उदाहरण हैं।

हेड एंड शोल्डर, फ्लैग और डबल टॉप जैसे ग्राफिकल बनावट के पैटर्न आपको लंबी-अवधि के ट्रेंड की गणना करने में सक्षम बनाते हैं।

आप इस लेख में स्टॉक चार्ट पैटर्न को पढ़ने के तरीके के बारे में Olymp Trade ब्लॉग या सहायता केंद्र पर अधिक पढ़ सकते हैं।

गणितीय विश्लेषण में, हमारे पास फाइबोनाची साधन, इंडिकेटर और ऑसिलेटर उपलब्ध हैं।

गणितीय विश्लेषण

जटिल गणितीय गणनाओं के आधार पर भावों का विश्लेषण करते समय अधिक जटिल साधनों का भी उपयोग किया जाता है। तकनीकी विश्लेषण के साधन के कुछ उदाहरण फाइबोनाची स्तर और फाइबोनाची फैन हैं। उनकी सहायता से, आप उन संभावित स्तरों की गणना कर सकते हैं जिन पर मौजूदा ट्रेंड तेज होगा या उलट जाएगा। आप हमारे ब्लॉग पर एक विशेष लेख में इसके बारे में अधिक पढ़ सकते हैं।

इंडिकेटर गणितीय विश्लेषण साधन का एक और उदाहरण हैं। Olymp ट्रेड प्लेटफॉर्म के पास इंडिकेटर का एक विस्तृत संकलन है और उन्हें सेट-अप करने और उनका उपयोग करने के बारे में मूल्यवान सुझाव वहाँ उपलब्ध कराया गया है।

आप यहां टूल ढूंढ सकते हैं।

टूल्स टैब खोलने के लिए यहां टैप करें।

अन्य लोकप्रिय इंडिकेटर में सिंपल मूविंग एवरेज (SMA), इचिमोकू क्लाउड, एलीगेटर, बोलिंगर बैंड और अन्य शामिल हैं। ये ट्रेंड इंडिकेटर्स हैं जो ट्रेंड के उतार-चढ़ाव और इसके संभावित रिवर्सल पॉइंट्स को दिखाते हैं।

ऑसिलेटर इंडिकेटर का एक अलग समूह है, जो उन परिस्थितियों में सहायक होता है जहां कोई स्पष्ट ट्रेंड नहीं होता है। उदाहरण के लिए, RSI ओवरबॉट या ओवरसोल्ड असेट के स्तर का आकलन करता है, जिसका उपयोग मूल्य उतार-चढ़ाव में संभावित निकटवर्ती परिवर्तन का अनुमान लगाने के लिए किया जा सकता है।

एक और ऑसिलेटर, इनवर्जन बोलिंगर को, Olymp Trade के विश्लेषक द्वारा प्रत्यक्ष विकसित किया गया था। यह आपको अधिकतम सटीकता के साथ मौजूदा ट्रेंड के रिवर्सल बिंदुओं को खोजने में सक्षम बनाता है।

निष्कर्ष

स्टॉक चार्ट पढ़ पाने की क्षमता सफल ट्रेडिंग की कुंजी है। बेशक, अनुभव अभ्यास के साथ आता है। सब कुछ आप पर निर्भर है।

Olymp Trade पर एक डेमो खाता आपके चार्ट पढ़ने के कौशल को मुफ्त में निखारने का एक उत्कृष्ट अवसर है। अभ्यास करें, ट्रेड करें और अपने कौशल में सुधार लाएँ। ट्रेडिंग की दुनिया आपके लिए खुली हुई है। Olymp Trade टीम आपकी ट्रेडिंग को सुविधाजनक और कुशल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

प्लेटफॉर्म पर जाएं

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।