Skip to content

बढ़ती मुद्रास्फीति, तेल में बढ़त, सोने में गिरावट, और क्रिप्टो बाजार में उथल-पुथल 17.05.2022

बढ़ती मुद्रास्फीति, तेल में बढ़त, सोने में गिरावट, और क्रिप्टो बाजार में उथल-पुथल – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग

इस सप्ताह का डाइजेस्ट क्रिप्टो बाजार में उथल-पुथल के पीछे के कारकों की व्याख्या करता है और सुझाव देता है कि कौन सी मुद्राएं ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छी हो सकती हैं। इसे देखें!

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु के साथ अंतर्क्रिया करें।

 

विषय-वस्तु:


साप्ताहिक ट्रेंड

NVIDIA ↓ -13.39%

Forex Olymp Trade पर $100 और एक X20 मल्टीप्लायर के साथ डाउन ट्रेडिंग करके, आप $267.8 कमा सकते थे।

AUD/JPY ↓ -3.99%

Forex Olymp Trade पर $100 और एक X500 मल्टीप्लायर के साथ डाउन ट्रेडिंग करके, आप $1995 कमा सकते थे।

EUR/AUD ↑ 1.35%

Forex Olymp Trade पर $100 और एक X500 मल्टीप्लायर के साथ अप ट्रेडिंग करके, आप आसानी से $675 कमा सकते थे।


मुद्रा बाजार

हालिया अमेरिकी CPI आंकड़े ने वित्तीय बाजारों को प्रभावित किया

बढ़ती कीमतें एक प्रमुख वैश्विक चिंता है, आक्रामक दरों में वृद्धि धीमी आर्थिक विकास के बारे में संदेह पैदा करती है।

उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स, या CPI, अप्रैल में 8.3% उछला। यह मार्च के 8.5% के आंकड़े से बेहतर था। इसी समय, मूलभूत मुद्रास्फीति, जिसमें ऊर्जा और खाद्य कीमतें शामिल नहीं है, 6% की न्यून अपेक्षाओं के मुकाबले 6.2% उछली है। मासिक आधार पर मुद्रास्फीति 0.3% दर्ज की गई, और मूलभूत मुद्रास्फीति 0.6% थी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्फीति से निपटने के लिए अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की और अपनी बैलेंस शीट में कटौती की, बढ़ती कीमतें एक प्रमुख चिंता का विषय हैं। मुद्रास्फीति के आंकड़े आने के बाद, 10-वर्षीय अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल, जिसे बाजार का बेंचमार्क माना जाता है, 3% के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर मजबूत हुआ।

10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बुधवार को प्रमुख मुद्रास्फीति आंकड़े के जारी होने के बाद बढ़ गई, जिसमें अपेक्षा-से-ज़्यादा तेजी से मूल्य वृद्धि दर दर्शाई गई थी। बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी नोट पर प्रतिफल तीन आधार अंक से अधिक बढ़कर 3.023% हो गया है, और 30-वर्षीय ट्रेजरी बांड पर प्रतिफल एक आधार अंक बढ़कर 3.14% हो गया है।

फेडरल रिजर्व की ब्याज दर को बढ़ाने की नीति के पीछे मुद्रास्फीति के आंकड़े एक प्राथमिक कारक है। इस बीच, कीमतों में वृद्धि और दरों में अधिक आक्रामक वृद्धि धीमी आर्थिक विकास से संबंधित सरोकारों से प्रेरित है।

मुद्रा मानचित्र - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.22
चित्र 1. मुद्रा मानचित्र

यूरोप में, रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध से EUR के वृद्धि पूर्वानुमान को फीका कर दिया है। यूरोजोन में ऊर्जा संकट से आम यूरोपीय मुद्रा पर दबाव पड़ रहा है। यूक्रेन में रूस की सैन्य गतिविधि और उसके बाद के प्रतिबंधों से यूरोपीय संघ की गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति के ऊपर खतरा मंडरा रहा है।

वैसे यूरोपीय आयोग रूसी कच्चे तेल के पूर्ण प्रतिबंध पर चर्चा कर रहा है, ऐसे निर्णय आसानी से नहीं लिए जा सकेंगे। हाल ही में जारी आर्थिक भावना आंकड़ा मई में जर्मनी में बढ़कर -34.3 और यूरोपीय संघ में -29.5 हो गया है। यह अप्रैल के आंकड़ों से बेहतर है लेकिन फिर भी भविष्य में आर्थिक स्थिति और खराब होने की ओर इंगित करता है। इस बीच, अमेरिका ने अप्रैल का NFIB मार्च के आंकड़े के समान 93.2 का बिजनेस आशावाद (ऑप्टिमिज्म) इंडेक्स प्रकाशित किया है।

बुधवार को, यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने पुष्टि की कि उन्हें उम्मीद है कि असेट खरीद कार्यक्रम, या APP, इस साल तीसरी तिमाही की शुरुआत में समाप्त हो जाएगा। इससे पता चलता है कि जुलाई में ECB की पहली दर वृद्धि हो सकती है।

हाल में AUD की मांग में गिरावट है

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर असुरक्षित है। हाल ही में, यह उस स्तर तक गिर गया, जो आखिरी बार जुलाई 2020 में गिरा था।

USD के विरुद्ध AUD के कमजोर होने के पीछे कई कारकों में, चीन के आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाली विद्यमान महामारी और लोहे की ओर (कच्ची धातु) जैसी ऑस्ट्रेलियाई कमोडिटी की मांग प्रमुख है। आम तौर पर, लोहे की ओर (कच्ची धातु), कोयला और गैस में चीन की मांग जितनी अधिक होगी, AUD का मूल्य उतना ही अधिक बढ़ेगा।

इसलिए, चीनी आर्थिक चुनौतियों के परिणामों के प्रति AUD संवेदनशील है। हालिया जोखिम से बचने के रुझानों के साथ मिलकर, जिसने इस मुद्रा को निचले स्तर पर पहुंचा दिया है, जिसे आखिरी बार जुलाई 2020 में देखा गया था।

AUD/USD - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.22
चित्र 2. दैनिक समय सीमा पर AUD/USD

वैसे 0.7052 के मामूली रेज़िस्टेंस स्तर को तोड़ने से इंट्राडे झुकाव फिर से बेअसर हो जाएगा, डाउनट्रेंड तब तक जारी रहेगा जब तक 0.7265 का रेज़िस्टेंस स्तर बरकरार है। 0.6756 के आसपास के क्षेत्र द्वारा समर्थन मिलने और डाउनवर्ड गतिविधि को रोकने की उम्मीद है। उसके बाद, एक सुधार हो सकता है। 0.6756 के स्तर से आगे एक मज़बूत ब्रेकआउट AUD/USD के मध्यावधि डाउनट्रेंड की पुष्टि करेगा।

USD/JPY को बड़ा पुलबैक का सामना करना पड़ रहा है

अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार और जापानी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि की प्रतिक्रया में, जापानी येन 20 साल के निचले स्तर पर गिरने के बाद उबर रहा गया।

JPY को बढ़ाने वाले धीमी मुद्रास्फीति आंकड़ों की प्रतिक्रिया में USD की स्थिति भी सुधर गया है। फिर भी, डॉलर इंडेक्स में मामूली वृद्धि जारी रही। मूल रूप से, निहित 0.25% प्रतिफल को अपने शून्य लक्ष्य के आसपास सिमित रखने के लिए बैंक ऑफ जापान द्वारा असीमित संख्या में 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड खरीदने की पेशकश से JPY दबाव में है।

USD/JPY - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.22
चित्र 3. दैनिक समय सीमा पर USD/JPY

USD/JPY हाल में किनारे से आगे बढ़ रहा है। मार्च और अप्रैल में लगातार ऊपर बढ़ने के बाद, जोड़ी को 131.25 के स्तर पर रेज़िस्टेंस का सामना करना पड़ा है। इस बिंदु पर, आक्रामक अपट्रेंड का परीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में निर्मित निचला न्यून के साथ, 130.00 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे, एक संभावित पुलबैक की संभावना बनता है। 127.95 का स्तर समर्थन देता है। जब तक जोड़ी 129.40 और 130.20 के बीच क्षेत्र से ऊपर रहता है, तब तक इसमें कमज़ोर पुलबैक रह सकता है। यदि यह मासिक ऊंचाई 131.35 से ऊपर जाता है, तो यह 133.82 के स्तर पर अप्रैल 2002 के उच्च स्तर की ओर आगे बढ़ सकता है।


शेयर बाजार

मुद्रास्फीति में वृद्धि की चिंताओं के चलते शेयर बाजार निचले स्तर पर खुला

बुधवार दोपहर को, अमेरिकी शेयरों में नाटकीय रूप से गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने देश की मुद्रास्फीति से सम्बंधित एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी।

अमेरिका द्वारा साझा किया गया, अप्रैल का उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स में मार्च की तुलना में मुद्रास्फीति में कुछ गिरावट देखी गई है। मूल्य वृद्धि दर कई अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से ऊपर थी। उच्च मुद्रास्फीति ने अमेरिकी फेड को आक्रामक रूप से ब्याज दरें बढ़ाने के लिए बाध्य किया। CPI के अनुसार, साल-दर-साल अमेरिकी मुद्रास्फीति फरवरी में 7.9% के मुकाबले मार्च में 8.5 फीसदी पर पहुंच गई। यह दिसंबर 1981 के बाद से सबसे अधिक मुद्रास्फीति है। मूलभूत साल-दर-साल CPI मुद्रास्फीति 6.4% के पिछले आंकड़े के मुकाबले 6.5% बढ़ी।

US मुद्रास्फीति - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.22
चित्र 4. US मुद्रास्फीति

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए COVID-19 महामारी से उत्पन्न मंदी के बाद मुद्रास्फीति में वृद्धि एक नया खतरा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपने पोर्टफोलियो को सख्त करके और बेंचमार्क ब्याज दर बढ़ाकर इस पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर की।

बाजार मानचित्र - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.22
चित्र 5. बाजार मानचित्र

पिछले हफ्ते, Dow और Nasdaq को 2020 के बाद से सबसे खराब एक दिवसीय नुकसान झेलना पड़ा। इस हफ्ते, S&P 500 एक साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। विशेषत: तकनीकी क्षेत्र समस्या से झूझ रहा है। अप्रैल में S&P 500, जिसे व्यापक रूप से अमेरिकी शेयर बाजार के प्रदर्शन के लिए एक प्रमुख बेंचमार्क माना जाता है, 13.3% गिर गया, 1939 के बाद से चार-महीने की सबसे बड़ी गिरावट जारी है।

Amazon लगभग 40% गिर गया है, एक दशक से अधिक समय में इसकी सबसे बड़ी गिरावट

Amazon द्वारा जारी किए गए Q1 के परिणाम कंपनी की परेशानियों को दर्शाते हैं और स्टॉक को गिराने में सहायक रहे हैं।

Amazon चिरस्थाई प्रतिस्पर्धात्मक-लाभ का आनंद ले रहा है और अक्सर बड़े दीर्घकालिक निवेश भी करता है, खासकर जब एक विकास-उन्मुख उद्योग में प्रतिस्पर्धा करना हो। कंपनी ने खुद को ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग दिग्गज के रूप में स्थापित किया है, और अगले कुछ वर्षों में दोनों बाजार क्षेत्रों में दोहरे अंकों की दर से बढ़त बनाने की उम्मीद कर रही है। इसलिए दीर्घकालिक निवेशकों के लिए शेयर में आई अल्प-कालिक गिरावट में इसे खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है।

Amazon - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.22
चित्र 6. दैनिक समय सीमा पर Amazon का स्टॉक मूल्य

तकनीकी तौर पर, सुधार के बाद, संभवत Amazon स्टॉक की कीमत $2,248 के रेज़िस्टेंस स्तर की ओर बढ़ सकती है, जिसे पिछली बार जुलाई 2020 में देखा गया था। RSI इंडिकेटर दर्शाता है कि स्टॉक ओवरबॉट (अति-खरीद) क्षेत्र में है। इसका मतलब है कि यह जल्द ही यह और ऊपर जा सकता है।


कमोडिटी बाजार

अमेरिकी मुद्रास्फीति और मजबूत चीनी निर्यात के आंकड़ों ने तेल की कीमतों में वृद्धि की है

तेल की कीमतों में वृद्धि जारी है। Brent ऑयल को स्थानीय सपोर्ट 102.5 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर मिला। उसके बाद, कीमत $106.00 पर वर्तमान सीमा में संतुलन स्तर पर लौट आई। अपट्रेंड लाइन टूटी नहीं है, और तेल का मजबूत होना जारी है। Aroon इंडिकेटर दर्शाता है कि ट्रेंड जारी रहेगा क्योंकि ऊपर और नीचे की रेखाएं समानांतर चल रही हैं, और नीचे की रेखा करीब शून्य के निशान तक पहुंच गई है।

Brent ऑयल चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.2022
चित्र 7. दैनिक समय सीमा पर Brent ऑयल की कीमत

मंदी की आशंका द्वारा उत्पन्न स्थानीय गिरावट के बाद, गतिशीलता बदल गई है। मूल रूप से, तेल की कीमत अमेरिका में व्याप्त उच्च उपभोक्ता मुद्रास्फीति और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों द्वारा रूस-विरोधी प्रतिबंधों के एक नए पैकेज के सम्बन्ध में दिए गए हाल के बयानों द्वारा समर्थित है। ये इंगित करते हैं कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय जल्द ही लिया जा सकता है। चीन के मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों ने भी बाजार को तेजी लाने में मदद की। लॉकडाउन की चिंताओं के बावजूद देश का निर्यात और व्यापार संतुलन में वृद्धि हुई।

मध्यावधि में, कीमत अमेरिकी अधिकारियों की गतिविधि से भी प्रभावित हो सकती है। जहां वियना में वार्ताकार ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर 90% समझौते पर पहुँच गए हैं, वहीं वेनेजुएला के साथ भी अमेरिका बात कर रहा है। कुल मिलाकर, वेनेजुएला और ईरान से तेल आपूर्ति कीमतों पर दबाव बना सकती है।

दर वृद्धि की उम्मीदें सोने की कीमतों पर दबाव डाल रही हैं

सोने की कीमत में गिरावट अमेरिकी डॉलर में तेज उछाल के साथ आई है। बेसिक डॉलर इंडेक्स, डॉलर कम्पोज़िट इंडेक्स, 104 अंक को पार कर चुका है, जो वर्ष 2000 की ऊंचाई पर लौट आया है। 75 आधार अंकों की प्रमुख दर वृद्धि की अफवाहों के बीच डॉलर बढ़ रहा है। बाजार के पर्यवेक्षक इसे 80% की संभावना मानते हैं। 14-15 जून को बैठने वाली अमेरिकी फेड की अगली बैठक में यह बात स्पष्ट हो पाएगी। यदि नियामक 75 आधार अंकों से दर वृद्धि करता है, तो यह 1994 के बाद से सबसे तेज दर समायोजन वृद्धि होगी। इस मामले में, सोने के लिए अपवर्ड बढ़ोत्तरी अब संभावित परिदृश्य नहीं होगी।

Gold चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.2022
चित्र 8. दैनिक समय सीमा पर सोने की कीमत

सोना अपट्रेंड लाइन से टूट गया है, जो अगस्त 2021 की शुरुआत से इसका समर्थन कर रहा है। इस बीच, RSI इंडिकेटर ओवरबॉट क्षेत्र में है। ऐतिहासिक रूप से, वृद्धि की पिछली अवधि इस क्षेत्र में शुरू हुई थी। हालांकि पूर्ण ट्रेंड में बदलाव पर विचार करना जल्दबाजी होगी, लेकिन सोने की कीमत 1,800 डॉलर की ओर बढ़ रही है। एक पूर्ण ट्रेंड रिवर्सल के लिए, सोने की कीमत $1,780 के स्तर से नीचे गिरनी चाहिए, जो कि ट्रेंड के पिछले स्थानीय निम्न के अनुरूप है।


क्रिप्टोकरेंसी बाजार

जब BTC और क्रिप्टोबाज़ार गिर रहे हैं, Terra बैंक रन (पैसे निकालने की होड़) पर है

Stablecoin खतरे में हो सकते हैं। पिछले हफ्ते, Terra के ब्लॉकचैन एल्गोरिथम आधारित स्टेबल कॉइन में से एक, UST, डॉलर के साथ अपना पेग को खो दिया और इसकी कीमत $0.22 हो गई। UST जारी करने में सहभागी क्रिप्टोकरेंसी LUNA की कीमत, एक सप्ताह पहले $85 के मुकाबले 99.9% गिरकर $0.01 हो गई। Terraform Labs ने एक उद्धार योजना प्रस्तुत की और अपने कॉइन जारी करने की गति को दोगुना कर दिया, लेकिन इस से कुछ बात नहीं बनी। प्रमुख एक्सचेंजों ने इन क्रिप्टोकरेंसी को सूची में से निकालने की घोषणा कर दी। Terra ब्लॉकचैन को आधिकारिक तौर पर 7603700 की ब्लॉक ऊंचाई पर रोक दिया गया था। कुछ ही दिनों में, मल्टीबिलियन-डॉलर प्रोटोकॉल नष्ट हो गया था।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव, जेनेट येलेन का मानना ​​​​है कि इस वर्ष के अंत तक स्टेबल कॉइन को विनियमित करने के लिए एक कानून पारित करना ज़रूरी है। टिप्पणी के अगले दिन, USDT, पूंजीकरण के मामले में सबसे बड़े स्टेबल कॉइन, ने भी डॉलर के मूल्य से खुद को अलग कर लिया, जिससे पूरे क्रिप्टोकरेंसी समुदाय तरंगित हुआ है। यदि USDT की कीमत घटती है, तो उपरोक्त उल्लेखित मामलों की ही तरह, क्रिप्टो बाजार में पूरी तरह से घबराहट छा जाएगी।

ये घटनाएं Bitcoin के 30,000 डॉलर के प्रमुख मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिरने की पृष्ठभूमि में हो रही थीं। उस समय, विभिन्न एक्सचेंजों पर BTC प्रति कॉइन $25,000-26,000 के क्षेत्र में गिर रहा था। $30,000 से नीचे, चार्ट दृष्टिगत रूप से कोई मजबूत समर्थन क्षेत्र उपलब्ध नहीं करता है। एकमात्र अपवाद $20,000 से ऊपर का क्षेत्र है जो पिछले स्थानीय अधिकतम और 200-SMA के वर्तमान मूल्य के अनुरूप है।

Bitcoin चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.2022
चित्र 9. साप्ताहिक समय सीमा पर Bitcoin

ऑल्टकॉइन-प्रतिकूल समय। BTC के 30,000 डॉलर से नीचे गिरने के बाद, altcoin बाजार में बड़ी बिकवाली हुई। कई कॉइन की कीमत में औसतन 30-50% की गिरावट आई। ETH क्षणिक रूप से $1,800 से नीचे था। यदि Bitcoin की गिरावट जारी रहती है, तो हम और अधिक लाल कैंडलस्टिक देखने की उम्मीद कर सकते हैं। इस पृष्ठभूमि के आधार पर, BTC प्रभुत्व सूचकांक ने कुछ दिनों में एक ही बार में 3% की वृद्धि की है। फियर एंड ग्रीड इंडेक्स 12 है और यह अत्याधिक डर को इंगित करता है, और इस बार यह वास्तव में नज़र आ रही है। समग्र बाजार का बाजार पूंजीकरण 1.2 ट्रिलियन डॉलर तक गिर गया है।

Bitcoin चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा - 17.05.2022
चित्र 10. Bitcoin मेट्रिक्स

जिस बात का डर था, वही हुआ। पहले, Bitcoin का मंदी बाजार हमेशा कुल समर्पण में समाप्त होता था। वह अंतिम समय था जिसके बाद एक नया अपट्रेंड शुरू करने से पहले बाजार ने कई महीनों तक मजबूती हासिल की।

क्या Bitcoin क्षण भर में गिरकर 20,000 डॉलर या उससे कम हो सकता है? यह संभव है। बहरहाल, बाजार हमेशा पर्यवेक्षकों की अपेक्षाओं का पालन नहीं करता है।

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।