Skip to content

शिखर धवन के साथ दिवाली चैरिटी इवेंट

हार्दिक उपहार: दिवाली के लिए अच्छे कर्म – आधिकारिक Olymp Trade ब्लॉग

Olymp Trade टीम चैरिटी इवेंट आयोजित करके समाज में कुछ लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि सामाजिक जिम्मेदारी एक ऐसी चीज़ है जिसे किसी भी सशक्त व्यवसाय को करना चाहिए। अब, आपके पास हमारे साथ अच्छे कर्म करने का अवसर है!

दिवाली सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है। पूरी दुनिया में पूजनीय, यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और दोस्तों और रिश्तेदारों की हार्दिक सान्निध्य में मनाया जाता है। इस खूबसूरत त्यौहार में लोग अपने घरों को सजाते हैं, दीप जलाते हैं और आतिशबाजी करते हैं। दिवाली का माहौल अच्छे कर्मों को प्रेरित करता है, यही एक कारण है कि पारंपरिक रूप से इस त्यौहार में परोपकारी (चैरिटेबल) पहल की जाती है।

यह पवित्र त्यौहार, पारिवारिक मूल्यों और प्रियजनों की मदद करने की कामना पर केंद्रित है। हमारे ट्रेडरों द्वारा एक-दूसरे को प्रदान किए जा रहे समर्थन से यहां Olymp Trade में हमारा दिल गदगद है। हमें नज़र आ रही है कि हमारा समुदाय दयालु और देखभाल करने वाले लोगों से भरा है। इसलिए हम स्थानीय समुदाय को कुछ लौटाते हुए उन लोगों की, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, मदद करने के लिए आपके साथ हाथ मिलाना चाहते हैं। हम वास्तव में मानते हैं कि बांटने से फर्क ज़रूर पड़ता है!

विषय-वस्तु:

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु के साथ अंतर्क्रिया करें।

 

हार्दिक उपहार

22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक, दिवाली त्यौहार के दौरान, Olymp Trade हमारे चैरिटी इवेंट, हार्दिक उपहार के लिए धन जुटाएगा।

एकत्रित धन Olymp Trade के एम्बेसडर और प्रसिद्ध क्रिकेटर शिखर धवन के परोपकारी (चैरिटेबल) फाउंडेशन शिखर धवन फाउंडेशन को हस्तांतरित किया जाएगा। शिखर धवन फाउंडेशन शिक्षा प्रणाली, कैंसर रोगियों की सहायता करने और पर्यावरण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से चैरिटेबल कोशिशें करता है।

22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक Olymp Trade को हुए मुनाफ़े का एक हिस्सा सीधे शिखर धवन फाउंडेशन को जाएगा।

प्राप्त धन को समुदाय में सामाजिक और आर्थिक रूप से अत्यधिक कमजोर वर्गों में से एक: बेघर लोगों की सहायता करने के लिए दिया जाएगा।

हमारे चैरिटी (परोपकार) में शामिल हो जाएं!

हमारे हार्दिक उपहार चैरिटी इवेंट में हिस्सा लेकर इस दिवाली को और भी खास बनाएं। आपको बस हमारे बाज़ार से एक विशेष चैरिटी आइटम खरीदना है। दान की गई कुल राशि को एक डेडिकेटेड (समर्पित) पेज पर प्रदर्शित की जाएगी और घंटे में एक बार अपडेट की जाएगी।

सहभागी होकर, आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने के हमारे अभियान में भागीदार बन जाते हैं और हमारे जीवंत समुदाय में रहने वाले उदार नायकों के रूप में अच्छा उदाहरण पेश कर सकते हैं।

चैरिटी फंड में योगदान देने के लिए यहां क्लिक करें।

Olymp Trade टीम आपको हमारे चैरिटी कार्यक्रम के परिणामों के बारे में सूचित रखेगी। और भी अधिक चैरिटेबल पहल आगे हैं! आखिरकार, मदद के लिए हाथ बढ़ाना मानवता की पैदायशी विशेषताओं में से एक है। इस दिवाली हमारे चैरिटी फंड में योगदान करें और वंचित लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाएं।

चैरिटी के लिए दान करें

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।