
गुरुवार को अमेरिका से लेकर चीन तक दुनिया के शेयर बाजारों के लिए संकट-पूर्ण समय रहा और हर जगह गिरावट दर्ज की गई। क्रिप्टोकरेंसी से हुए पूंजी लाभ (कैपिटल गेन) पर भारत 30% कर वसूल करेगा। बढ़ी हुई मांग की पूर्ती हेतु अमेरिका रणनीतिक तेल भंडार से आपूर्ति करेगा।
प्रिय ट्रेडर, आप चार्ट पर चिह्नित शब्दों और निश्चित स्थान द्वारा ब्लॉग के टेक्स्ट के साथ अंतर्क्रिया कर सकते हैं।
डैश किया हुआ नीले रंग का शब्द पर टैप करने से आपको इसकी परिभाषा या स्पष्टीकरण दिखाई देगा।

दृश्यात्मक चीज़ों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ होगी।
चार्ट या इमेज पर हरे रंग के बिंदु पर दबाने से आपको दृश्यात्मक स्वरूप में अतिरिक्त विवरण मिलेगा।
किसी शब्द की परिभाषा या स्पष्टीकरण यहां दिया जाएगा।
विषय-वस्तु:
साप्ताहिक ट्रेंड
Tesla ↑ +6.63%
$100 और X20 मल्टीप्लायर के साथ अप ट्रेड करने से आप $132.60 अर्जित कर सकते थे।
EUR/GBP ↑ +1.09%
इस मुद्रा जोड़ी को $100 और X500 मल्टीप्लायर के साथ खरीदने पर $545.00 की कमाई हो सकती थी।
Silver ↓ -3.75%
चांदी को $100 और X50 मल्टीप्लायर के साथ बेचने पर आपको $187.50 की कमाई होगी।
मुद्रा बाजार
EUR जोड़ी ट्रेड के अवसर खोल सकते हैं
यूरो मुद्रा बाजार फिलहाल काफी सक्रिय रहा है। EUR/GBP, EUR/JPY, EUR/CHF, और EUR/CAD की अस्थिरता और ट्रेडिंग परिमाण (वॉल्यूम) बढ़ गया है। शुक्रवार को वार्षिक यूरोजोन CPI 6.6% पूर्वानुमान के मुकाबले 7.5% था। हालांकि इसने यूरो के दृष्टिकोण में सकारात्मकता लाया, अधिकांश EUR जोड़ी तुलनात्मक रूप में सपाट रही।

इस सप्ताह सोमवार को शुरू हुई यूरोग्रुप की बैठकें नई सरकारी परियोजनाओं के साथ आर्थिक परिदृश्य में बदलाव ला सकती हैं। इस बीच, इस सप्ताह का आर्थिक कैलेंडर लगभग खाली है और EUR या USD को प्रभावित करने वाले कारक बहुत कम हैं। अगले सप्ताह, हम अनुशंसा करते हैं कि ECB को दरों में वृद्धि करने के लिए प्रेरित करने वाली किसी भी जोखिम-दायक घटना पर नज़र बनाए रखें। इससे पहले, ECB के अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहे थे कि वे अमेरिकी फेड के बाद दरें नहीं बढ़ाएंगी और ऐसा करने के लिए "कुछ समय" है।

प्रभाव के कारक
यूक्रेन संघर्ष के अलावा, अमेरिकी फेड की ब्याज दर मुद्राओं पर सबसे अधिक प्रभाव डालती है। हाल ही में, अमेरिकी डॉलर ने अधिकांश मुद्राओं के विरुद्ध वृद्धि दर्ज की। हमारा मानना है कि गैर-कृषि पेरोल अगले सप्ताह USD को प्रभावित करेगा।
आर्थिक समाचार संभवत इसकी वृद्धि को धीमा कर देगा क्योंकि अमरीकी डालर पहले से ही ज़्यादा बढ़ा हुआ है। EUR/USD का दैनिक ग्राफ USD की कम मजबूती की सम्भावना को दर्शा रहा है। USD को पहले एक प्रबल सपोर्ट ट्रेंड लाइन को तोड़नी होगी। इस बीच, वैश्विक ट्रेंड अधिकांश मंदी का है, और अमरीकी डालर में वृद्धि की बहुत संभावना है।

शेयर बाजार
अनिश्चितता बाजार पर हावी है
इस हफ्ते 2022 की पहली तिमाही के लिए Earnings Season शुरू हो गया है। वैसे S&P 500 जोखिमपूर्ण ट्रेंड और बाजार की भावना का मुख्य संकेतक है, VIX अस्थिरता सूचकांक एक और निवेशक मनोभाव और जोखिम से बचाव का संकेतक है। Olymp Trade VIX का 1.5x संस्करण उपलब्ध कराता है, ताकि आप इस साधन का उपयोग बाजार में व्याप्त भय को प्रभावकारी तरीके से माप सकेंगे। विशेष रूप से, यदि S&P 500 अस्थिरता (वोलैटिलिटी) 1.5x ETF बढ़ता है, तो अमेरिकी बाजारों में घबराहट की भावना और बिक्री (सेल) ट्रेडों की संभावना बढ़ जाएगी।

पिछले तीन हफ्तों में, S&P अधिकतर समय बढ़ रहा है। जनवरी के बाद यह सबसे अधिक उत्पादक अवधि रही। हमें उम्मीद थी कि सूचकांक सपाट रहेगा लेकिन पिछले सप्ताह के अधिकांश समय छिटपुट वृद्धि बनी रही। कारोबारी सत्र के अंत में गुरुवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई। यह एक निर्णायक समय था जो दर्शाता है कि अमेरिकी बाजार ट्रेडरों की राय के विपरीत वृद्धि प्रति कम प्रतिबद्ध है।
मूल रूप से, बाजारों के बढ़ते रहने के बहुत ही न्यून कारण हैं। मुख्य रूप से वित्तीय सुरक्षा के बजाय अनिश्चितता है। इसके ऊपर, रूसियों और यूक्रेनियनों के वास्तविक जीवन के ऊपर संघर्ष के कारण खतरा है, और यह बाजारों को असंतुलित बना रहा है।
भारतीय बाजार फिर से बढ़ रहा है
बुल्स (तेज़ी) Nifty50 इंडेक्स को खतरे से ऊपर उठाने में कामयाब रहे, इसलिए 200 EMA स्तर के पीछे का टकराव अस्थायी रूप से स्थगित हुआ है। यदि ऐसा है, तो बुल्स के लिए पहला प्रमुख लक्ष्य 17680.40 अंक (38.2% फाइबोनाची ट्रेंड आधारित विस्तार क्षेत्र) को तोड़ना होगा। यदि यह ऐसा करने में कामयाब होता है - तो अगला रेज़िस्टेंस 17890 के स्तर पर होगा।

पहला रेज़िस्टेंस
फ्लैग ब्रेकआउट
ट्रेंड रेखा
भारतीय खुदरा क्षेत्र ने पिछले सप्ताह काफी अच्छे परिणाम प्रदर्शित किए। Avenue सुपरमार्ट्स के शेयर, जो 16.03 से दबाव में थे, पिछले सप्ताह के अंत में 'पुनर्जीवित' हो गए। कीमत को 4000 INR पर सपोर्ट मिला था और फिर वापस बाउंस किया। तकनीकी विश्लेषण के अनुसार हम उम्मीद करते हैं कि कीमत 4200 रुपये के स्तर पर वापस लौट आएगी। इस बीच, कंपनी का P/E अनुपात बहुत अधिक है और 170 को पार कर गया है। ऐसी स्थिति में Lux इंडस्ट्रीज के शेयर ज्यादा आकर्षक लग रहे हैं।
कमोडिटी बाजार
कीमतों को स्थिर करने की कोशिश में देश तेल उत्पादन बढ़ा रहे हैं
31 मार्च को, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मई में शुरू होने वाले अमेरिकी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेल जारी करने की घोषणा की है। छह महीनों के लिए, अमेरिका प्रति दिन 10 लाख बैरल या bpd कच्चे तेल जारी करेगा, और यह अमेरिकी इतिहास में इस तरह का सबसे बड़ा मामला होगा।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी को अनुमान है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष के कारण रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते दुनिया को अप्रैल में रूसी तेल की 3 मिलियन bpd आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। अमेरिका में गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश में जो बाइडेन तेल कंपनियों को और अधिक उत्पादन में वृद्धि करने का आग्रह कर रहे हैं। इसके अलावा, IEA के सदस्य देशों ने अतिरिक्त आपातकालीन तेल जारी करने पर चर्चा करने हेतु शुक्रवार को बैठक की।

जो बाइडेन द्वारा तेल उत्पादन में वृद्धि करने की घोषणा के बाद, Brent $102.779 तक गिर गया है और ट्रेंड लाइन सपोर्ट और WTI $97.656 तक गिर गया है।

दिसंबर 2021 से ट्रेंड लाइन सपोर्ट
यूरोपीय देशों के लिए रूसी गैस की आपूर्ति बाधित हो सकती है
रूसी सरकार ने प्राकृतिक गैस के लिए 1 अप्रैल तक उन अमैत्रीपूर्ण राष्ट्रों को रूसी रूबल में भुगतान शुरू करने के लिए समय सीमा निर्धारित की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर वे किसी अन्य मुद्रा में भुगतान करते हैं तो आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। यह विदेशों में रूस के अधिकांश भंडार को बंद (फ्रीज) करने की प्रतिक्रिया के रूप में आया है।
कुछ देश यूरो और अमेरिकी डॉलर में भुगतान करने पर अड़े हुए हैं जैसा कि विगत में किया करते थे। इससे आपूर्ति बाधित होने की आशंका से पहले से बढ़ रही गैस की कीमतों पर अधिक दबाव पड़ रहा है। नीचे दिए गए दैनिक चार्ट पर, प्राकृतिक गैस 5.849 MMBTU के स्तर पर पहुंच गई है, जो 31 मार्च, 2022 को रूसी रूबल में भुगतान शुरू करने की समय सीमा से पहले है। यूरोप से पहला भुगतान अप्रैल के मध्य में होने की उम्मीद में इसमें अपसाइड की संभावना बनी हुई है।

स्थानीय ट्रेंड लाइन सपोर्ट
R1 (पहला रेज़िस्टेंस लेवल)
R2 (दूसरा रेज़िस्टेंस लेवल)
क्रिप्टोकरेंसी बाजार
भारत में क्रिप्टो पर 30% का कर
1 अप्रैल, 2022 से भारत क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले पूंजीगत मुनाफे पर 30% कर वसूल करेगा। हालांकि विभिन्न वैश्विक क्षेत्रों में डिजिटल मुद्राएं तेजी से अनुकूल होती जा रही हैं, लेकिन यह क्रिप्टो असेट के भविष्य को प्रभावित करेगा।
यूरोपीय संघ के सदस्यों ने बेनामी क्रिप्टो लेनदेन को गैरकानूनी घोषित करने के लिए मतदान किया है, और इससे क्रिप्टो बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। यह इन्नोवेशन को सीमित कर सकता है और इस क्षेत्र में लेनदेन की गोपनीयता को भंग कर सकता है।
31 मार्च को, यूरोपीय संघ के एक सदस्य, मार्कस फरबर ने बताया कि इस तरह के कदमों से "यूरोपीय संघ अन्य, अधिक उदार क्षेत्राधिकारों से पीछे रह जाएगा।"
अमेरिका में, मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेट सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने कहा कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अपनी स्वयं की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा बनाने का समय आ चुका है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन करता दिख रहा है। ट्रेडिंग मात्रा (वॉल्यूम) के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज, Binance की देश में 100 से अधिक रिक्तियां हैं। Binance के क्षेत्रीय प्रमुख रिचर्ड टेंड ने कहा कि यह एक्सचेंज दुबई के नए वर्चुअल असेट नियमन को बनाने में भी मदद कर रहा है।
इसी बीच लोकप्रिय मैसेजिंग सेवा Discord पर अप्रैल फूल डे हमला (अटैक) हुआ। हैकर्स ने NFT और वॉलेट की जानकारी चुराने के लिए मेलीशियस (गलत उद्देश्य) लिंक का इस्तेमाल किया जब उपयोगकर्ताओं ने उन लिंक्स पर क्लिक करके सीमित संस्करण NFTs।
1 अप्रैल को Bored Ape Yacht Club द्वारा एक ट्वीट में कहा गया, "सुरक्षित रहें। अभी किसी भी Discord से कुछ मिंट न करें। हमारे Discord के एक वेबहुक कुछ समय के लिए कम्प्रोमाइज़ (खलल) हुआ था। हमने इसे तुरंत पता लगा लिया, लेकिन कृपया जान लें: हम कोई अप्रैल फूल स्टील्थ मिंट/एयरड्रॉप आदि नहीं कर रहे हैं। अन्य Discord पर भी अभी हमला हो रहा है।”

निम्न तस्वीर में, भय और लालच सूचकांक तटस्थ (न्यूट्रल) 50 पर है। वैश्विक क्रिप्टो बाज़ार पूंजीकरण $2.06T का है। 1 अप्रैल, 2022 तक, क्रिप्टो बाजार की कुल मात्रा $139.02B हो गई है।

Bitcoin 2022 की सीमा $45,000 से ऊपर है
28 मार्च को, Bitcoin गैप ऊपर खुला और $45,000 के महत्वपूर्ण रेज़िस्टेंस स्तर के ऊपर अधिकतर कारोबार किया। प्रमुख क्रिप्टो मुद्रा जनवरी 2022 से एक सीमा में कारोबार कर रही है, और $45,000 से ऊपर बढ़ने में असमर्थ है।
मार्च के अंतिम सप्ताह में BTC अंततः बढ़ गया और $48,192 तक पहुंच गया। कीमत अब तोड़े गए स्तर और स्थानीय ट्रेंड लाइन सपोर्ट की पुनः जांच कर रही है। अपवर्ड गति और ब्रेकआउट इसे और अधिक बढ़ा सकते हैं।
यदि 2022 में कीमत अपनी मुख्य सीमा में वापस नहीं लौटती है, तो इसका अगला प्रमुख रेज़िस्टेंस स्तर $50,000-$52,000 का होगा। इस स्तर को पार करने से BTC $60,000 तक बढ़ सकता है।

2022 सीमा
स्थानीय ट्रेंड लाइन सपोर्ट
$45,000 पर रेज़िस्टेंस का उल्लेखनीय टूटा हुआ स्तर
R1 (रेज़िस्टेंस का पहला स्तर $50-52,000)
R2 (रेज़िस्टेंस का दूसरा स्तर $60,000)
जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।
गैर-कृषि पेरोल दर्शाते हैं कि कृषि उद्योग को छोड़कर, पिछले महीने के दौरान रोज़गार लोगों की संख्या में क्या बदलाव हुई। आर्थिक गतिविधि में उपभोक्ता खर्च एक बड़ा हिस्सा होता है, और रोजगार सृजन इसका प्राथमिक संकेतक होता है।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी एक पेरिस स्थित स्वायत्त अंतर-सरकारी संगठन है जो 1973 में हुए तेल संकट के मद्देनजर आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के स्वरुप में 1974 में स्थापित किया गया था।
MMBTU का मतलब मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट है। यह एक गरम सामग्री मापन का साधन है। एक MMBTU एक पाउंड पानी के तापमान को एक डिग्री फ़ारेनहाइट तक बढ़ाने के लिए आवश्यक गर्मी की मात्रा है।
Bored Ape Yacht Club, या Bored Ape, Ethereum ब्लॉकचैन पर आधारित होकर बनाया गया एक नॉन-फंजिबल टोकन संग्रह है।
NFT का मतलब नॉन-फंजीबल टोकन होता है। यह एक ब्लॉकचेन, जो डिजिटल लेज़र का एक रूप है, पर संग्रहीत डेटा की एक गैर-विनिमेय (नॉन-इंटरचेंजेबल) इकाई है, जिसे बेचा और कारोबार किया जा सकता है। NFT डेटा इकाइयों के प्रकार फोटो, वीडियो और ऑडियो जैसी डिजिटल फाइलों से सम्बद्ध हो सकते हैं।
गैप "रिक्त स्थान" तब होता है जब कीमत स्तरों के बीच बिना या न्यूनतम ट्रेडिंग के एक इंस्ट्रूमेंट की कीमत "ऊपर या नीचे" उछलती है।