Skip to content

अमेरिकी फेड दर में वृद्धि और आगामी अतिरिक्त कड़ाई 21.03.2022

अमेरिकी फेड दर में वृद्धि और आगामी अतिरिक्त कड़ाई 21.03.2022

पिछले हफ्ते, अमेरिकी फेड की ओपन मार्केट कमेटी ने अपनी प्रमुख दर को 25 आधार अंकों तक बढ़ाने का फैसला लिया है। FOMC के प्रमुख जे. पॉवेल ने कहा कि कोई मंदी नहीं होगी। बाजार इस बात पर विश्वस्त नहीं है। तो, अमेरिकी और यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में क्या हो रहा है? उस पर और अधिक जानकारी आज हमारे समाचार विज्ञप्ति में।

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु के साथ अंतर्क्रिया करें।

 

विषय वस्तु:

  • मुद्रा बाजार
  • शेयर बाजार
  • कमोडिटी बाजार
  • क्रिप्टोकरेंसी बाजार

साप्ताहिक ट्रेंड

Nvidia ↑ +12.06%

$100 और X20 मल्टीप्लायर के साथ लॉन्ग ट्रेडिंग द्वारा $241.2 की कमाई हो सकती थी।

NZD/JPY ↑ +2.57%

$100 और X500 मल्टीप्लायर के साथ अप ट्रेडिंग से $1285 की कमाई हो सकती थी।

USD/CAD ↓ -1.04%

$100 और X500 मल्टीप्लायर के साथ शॉर्ट ट्रेडिंग से आप $520 कमा सकते थे।


मुद्रा बाज़ार

मुद्रास्फीति की स्थिति बदतर हो रही है

पिछले हफ्ते डॉलर में थोड़ा सुधार हुआ। प्रमुख मुद्राओं में USD के मुकाबले कुछ वृद्धि हुई। विशेष रूप से ध्यान देने लायक अपवर्ड गति AUD/USD जोड़ी में देखी गई। यह 15 मार्च को हुआ और पारंपरिक "मॉर्निंग स्टार" कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन हुआ।

मुद्रा मानचित्र - Olymp Trade -  विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 1. मुद्रा मानचित्र

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर को गुरुवार सुबह प्रकाशित बेरोजगारी, के आंकड़ों से समर्थन मिला है। ऑस्ट्रेलिया में बेरोजगारी 4% थी, जबकि पूर्वानुमान आंकड़ा +4.1% का था। इस बीच, रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की बैठक का कार्यवृत्त बाजारों के लिए काफी शान्तिदायक रहा। RBA ने पुष्टि की कि देश की मुद्रास्फीति बढ़ी है, लेकिन अन्य देशों की तुलना में कम है। वैसे, ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा मुद्रास्फीति दर लगभग 3.5% है, जबकि यूरोप में CPI वार्षिक रूप से 6% के करीब पहुंच रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में वृद्धि को संभवतः बाजार द्वारा भू-राजनीतिक अनिश्चितता की पृष्ठभूमि में एक प्रकार का "सुरक्षित आश्रय" खोजने का प्रयास के रूप में देखा जा सकता है। अगर यह सच है, तो मौजूदा समष्टि-अर्थव्यवस्था की घटनाएं वैश्विक ट्रेंड को पूरी तरह से पुन: प्रबंधित कर सकती हैं। पारंपरिक प्रणाली में, अक्सर होता है कि जब मुद्रास्फीति बढ़ती है तो मुद्राएं मजबूत होती हैं - यह मौद्रिक नीति को और सख्त करने के लिए बाजारों की अपेक्षाओं को दर्शाता है।मौद्रिक नीति साधनों का एक संग्रह है जो एक केंद्रीय बैंक के पास देश के बैंकों, उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए उपलब्ध धन की समग्र आपूर्ति को नियंत्रित करके चिरस्थाई आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध होता है।बहरहाल, ट्रेडर को इस बात पर विश्वास नहीं है कि दरों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति पर दबाव पड़ सकता है। इसका मतलब है कि वे अब उन देशों की मुद्राओं को ट्रेडिंग के लिए चुन सकते हैं जहां मुद्रास्फीति कम तेजी से बढ़ रही है। नतीजतन, AUD को संभावित अपसाइड उम्मीदवार के रूप में देखा जाना चाहिए, विशेषत यदि यह वैश्विक मैक्रो परिस्थिति तकनीकी कारकों द्वारा पुष्टि होती है।

ऑस्ट्रेलियाई मुद्रास्फीति दर - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 2. ऑस्ट्रेलियाई मुद्रास्फीति दर

यूरोपीय संघ में मुद्रास्फीति की वृद्धि अपेक्षा से अधिक है

गुरुवार को प्रकाशित, यूरोपीय संघ में मुद्रास्फीति के आंकड़े अर्थशास्त्रियों की अपेक्षाओं के परे है। वार्षिक आधार पर, फरवरी में मुद्रास्फीति 5.9% बढ़ी, जबकि केवल 5.8% की अपेक्षा थी। यूरोपीय अर्थव्यवस्था पर दबाव डालने वाला प्रमुख कारक निस्संदेह ऊर्जा की कीमतें ही हैं। आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और लागत को देखते हुए हम इसमें खाद्य कीमतों को भी जोड़ सकते हैं। इस हफ्ते, EUR में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ। EUR/USD ने 1.10500 के स्तर का परीक्षण किया।

दैनिक चार्ट पर, ट्रायंगल (त्रिकोण) चार्ट पैटर्न बनता है। यह एक ट्रेंड निरंतरता का पैटर्न है। हालाँकि, बुल्स (तेज़ी) अब पलटवार करने की कोशिश कर सकते हैं। EUR/USD के लिए अल्पकालिक लक्ष्य पुन 1.11000 - 1.112000 है। हालांकि, इन कदमों से भी वैश्विक तस्वीर में कोई बदलाव नहीं होगी। हमें विश्वास है कि EUR/USD में गिरावट जारी रहेगी।

EUR/USD चार्ट - Olymp Trade -  विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 3. EUR/USD 1D TF.

शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार

विभिन्न क्षेत्रों में बहु-दिशात्मक गतिविधि हो रही है। रिबाउंड (पलटाव) वित्तीय क्षेत्र द्वारा किया गया था।

पिछले हफ्ते अमेरिकी शेयर सूचकांकों में तेजी आई। Dow Jones में लगभग 3.8%, Nasdaq100 में 7.2% और S&P500 में 4.7% की वृद्धि हुई। विभिन्न क्षेत्रों में गतिशीलता बहु-दिशात्मक है। लेकिन बाजार को वित्तीय क्षेत्र के शेयर उल्लेखनीय समर्थन देने में सफल रहे। JP Morgan Chase, बैंक ऑफ अमेरिका और Citigroup के शेयरों में अच्छी पुनर्बहाली (तेजी) हुई।

बाजारीय मानचित्र S&P 500 इंडेक्स - Olymp Trade -  विशेषज्ञ समीक्षा - 21.03.2022
चित्र 4. बाजारीय मानचित्र S&P 500 इंडेक्स

जैसा कि हमने उल्लेख किया, बैंकिंग क्षेत्र कुछ हद तक प्रमुख दर वृद्धि का लाभार्थी रहा है। फिर भी, वर्तमान गतिविधि को केवल सुधार (करेक्शन) के ढांचे के अंतर्गत ही माना जा सकता है। लंबी-अवधि में, हमें उम्मीद है कि अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट जारी रहेगी।

फेड की दर में वृद्धि, पॉवेल के वक्तव्य के साथ मिलकर, परिणामस्वरूप शेयर बाजार में वृद्धि हुई, जब वास्तव में यह दूसरी तरफ होना चाहिए था। इसके अलावा, अर्थशास्त्रियों ने देखा है कि अमेरिकी यील्ड कर्व ट्रेजरी अत्यधिक उलटी (इनवर्टेड) होती जा रही है, जिसका तात्पर्य है कि मंदी की गहराई में अर्थव्यवस्था और अधिक डूब रही है। वास्तविक ब्याज दरें नकारात्मक हैं।

वास्तविक ब्याज दरें - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 5. वास्तविक ब्याज दरें

भारतीय बाजार। गिरावट के बाद बहाली (रिबाउंड)

Nifty50 में तेजी जारी है। बाजार के खुलने के बाद काफी मजबूत अंतर (गैप अप) के साथ 17 मार्च की शुरुआत हुई। सूचकांक 17,000 अंक के निशान को पार करने में कामयाब रहा। साप्ताहिक चार्ट पर सुधारात्मक गति के कई विकल्प उपलब्ध हैं। पहला परिदृश्य मानता है कि Nifty ज़िगज़ैग इलियट करेक्टिव वेव में है। यह 5-3-5 की आंतरिक ढाँचे सहित काफी गहरा सुधार है। पहले हमने गिरावट की 5 लहरें देखीं, फिर वृद्धि की 3 लहरें और अंत में, फिर से 5 सुधारात्मक लहरें नीचे देखी गईं।

Nifty50 चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 6. Nifty50 1 सप्ताह TF.

यदि यह परिदृश्य सही निकलता है, तो निकट भविष्य में हम सूचकांक में 15220.80 अंक तक की गिरावट जारी रहने के आसरा को देख सकते हैं।


कमोडिटी बाजार

तेल में सुधार (करेक्शन) है, लेकिन कब तक?

फिलहाल, ऊर्जा बाजार के लिए जोखिम बरकरार हैं। भू-राजनीतिक तनाव के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी ऊर्जा वाहकों के प्रतिस्थापन की व्यग्रतापूर्वक तलाश कर रहा है जो लगाए गए प्रतिबंधों के बीच "समस्याजनक" हो गए हैं। वेनेजुएला, ईरान और सऊदी अरब ऐसे तीन देश हैं जो वास्तव में बाजार में प्रस्ताव (ऑफर) डाल सकते हैं। लेकिन फिलहाल तीनों ने डील को अस्वीकार कर दिया है। वेनेजुएला और ईरान पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय ने पहले ही कहा है कि काराकस रूस का सच्चा सहयोगी है, ईरान ने मास्को के हितों को ध्यान में रखे बिना परमाणु समझौते को त्याग दिया है, और सऊदी अरब भी रूस और चीन के साथ सहयोग करने के लिए इच्छुक है।

OPEC के कार्टेल देशों को भी उत्पादन बढ़ाने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है।

इस हफ्ते तेल की कीमतों में तेजी कुछ धीमी हुई है। कीमत $105 प्रति बैरल के स्तर तक सुधर (करेक्ट) गई, और कुछ क्षणों के लिए $100 से भी नीचे गिर गई। हालाँकि, यह सुधार अभी तक समग्र परिस्थिति को प्रभावित नहीं करता है। मूल्य वृद्धि जारी रहने की संभावना काफी अधिक है।

Brent चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 7. Brent ऑयल 1D TF

तकनीकी दृष्टिकोण से, "दैनिक" चार्ट पर "मॉर्निंग स्टार" जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया है। कीमत गैप 03/16 को बंद हुआ और 03/15 को एक और गैप (अंतर) को बंद करने के लक्ष के साथ वृद्धि को फिर से शुरू किया है।

गोल्ड बाजार का हाल तेल बाजार की तरह ही है

तेल बाजार की तरह सोने के बाजार में भी कुछ सुधार हुआ है। कीमत $1,900 प्रति ट्रॉय औंस तक भी लौटने में कामयाब रही, लेकिन फिर भी डर ने अपना असर डाला - वृद्धि जारी रही। जहां तक ​​सोने का सवाल है, अब यह ट्रेडर के लिए संभवत सबसे स्पष्ट और लाभप्रद विकल्पों में से एक है। इस तरह के मजबूत उतार-चढ़ाव के समय में, एक रक्षात्मक असेट के रूप में सोने की परम्परागत समझ निवेशकों को बाजारों की तरफ आकर्षण का कारण बनेगी, जिसका अर्थ है मांग में केवल वृद्धि ही होगी।

Goldman Sachs अपने ग्राहकों का ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित कर रहा है कि 1970 के दशक में, वे सोना और कमोडिटी ही थीं जो प्रमुख लाभार्थी बन गईं थीं। इस बात का उल्लेख जेफ्रीज़, सैक्सो बैंक और ब्लैक रॉक ने भी किया था।

असेट मूल्य मुद्रास्फीति - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 8. 1973 - 1983 दशक के दौरान असेट मूल्य की मुद्रास्फीति और वास्तविक अर्थव्यवस्था की मुद्रास्फीति

इस कारण, सबसे बड़े निवेश घराने आश्वस्त हैं कि हम सोने में एक मजबूत और लंबी सुपरसाइकिल के कगार पर हैं। इसलिए, हम संभवत बुलिश (तेज़ी) ट्रेंड की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए हम सोने की कीमत में निरंतर वृद्धि को सबसे प्रबल परिदृश्य के रूप में देख रहे हैं।


क्रिप्टोकरेंसी बाजार

क्या Bitcoin को फायदा होगा?

बाजारों में समूचा अनिश्चितता का एक और संभावित लाभार्थी क्रिप्टोकरेंसी हो सकता है। लम्बे समय से यह बात चल रही है कि बढ़ती मुद्रास्फीति के प्रति Bitcoin एक सुरक्षित आश्रय (सेफ हैवन) असेट के रूप में कार्य कर सकता है। तनाव के बीच, CME ने पाया कि Bitcoin फ्यूचर्स कारोबार की मात्रा में वृद्धि तेज हुई है।

CME BTC फ्यूचर्स (वायदा) अनुबंध की मात्रा - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 9. दैनिक CME BTC फ्यूचर्स (वायदा) अनुबंध की मात्रा

इस सप्ताह Bitcoin 41000 अंक के करीब कंसोलिडेट हुआ है। सम्भावना है कि कीमत निचले स्तर पर पहुँच गई है। हालाँकि, हम अनुशंसा करते हैं कि आप वृद्धि की पूर्ण पुनर्बहाली के बाद ही Bitcoin में लॉन्ग पोजीशन खोलें। हम 46,000 पर निशान लगा रहे हैं। यदि बुल्स (तेज़ी) कीमतों को और ऊपर बढ़ाने में सक्षम होते हैं, तो हम सामान्य बढ़ती ट्रेंड में शामिल हो सकते हैं।

Bitcoin चार्ट - Olymp Trade - विशेषज्ञ समीक्षा 21.03.2022
चित्र 10. Bitcoin 1D TF

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।