Skip to content

सबसे उपयुक्त Forex ट्रेडिंग समय

Forex में ट्रेड करने के लिए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ दिन - Olymp Trade

Forex बाजार के प्रमुख फायदों में से एक यह है कि इस में चौबीसों घंटे ट्रेडिंग खुली रहती है और कई समय-क्षेत्रों (टाइम जोन) में संचालित होता है। एक स्वाभाविक प्रश्न उठता है कि सप्ताह के कौन से समय और कौन से दिन सबसे अधिक लाभदायक होते हैं। बाजार की अवधि को समझकर, ट्रेडर Forex बाजार में सफलतापूर्वक ट्रेड करने के लिए सबसे उपयुक्त समय निर्धारित कर सकते हैं।

विषय-वस्तु:

अतिरिक्त विवरण और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डैश युक्त नीला शब्द और चित्रों के ऊपर स्थित हरे बिंदु के साथ अंतर्क्रिया करें।

समय एक Forex ट्रेडर का सर्वोत्कृष्ट दोस्त है

Forex बाजार में चार ट्रेडिंग सत्र होते हैं जो सप्ताहांत के ब्रेक के साथ सोमवार से शुक्रवार तक एक दूसरे के बाद होते हैं। यूरोपीय बाजार को छोड़कर सभी ट्रेडिंग सत्र 9 घंटे तक चलते हैं, जिसकी अवधि 8 घंटे की होती है।

Forex ट्रेडिंग के सत्र:

  • सिडनी (या प्रशांत) 22:00 से 7:00 बजे UTC तक।
  • लंदन (या यूरोपीय) 8:00 से 17:00 UTC तक।
  • टोक्यो (या एशियाई) 23:00 से 9:00 UTC तक।
  • न्यूयॉर्क (या अमेरिकी) 13:00 से 22:00 UTC तक।

गौर करने वाली बात है कि दिन भर में ट्रेडिंग की गतिविधि एक ही तरह समान नहीं है। प्रत्येक सत्र के बीच एक समय अवधि होती है जब दो सत्रों में एक साथ ट्रेडिंग किया जाता है।

Forex पर ट्रेडिंग सत्रों का एक साथ होना

दो सत्रों के एक साथ संचालन के दौरान, Forex बाजार में ट्रेडिंग की मात्रा में वृद्धि और अस्थिरता देखी जाती है। ट्रेडिंग सत्रों का एक साथ होना एक ट्रेडर के लिए Forex बाजार में ट्रेडिंग के लिए दिन का सबसे लिक्विड समय होता है।

सबसे आश्चर्यजनक अस्थिरता लंदन और न्यूयॉर्क सत्रों के समय पर देखी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिकी डॉलर और यूरो ट्रेडिंग के लिए दो सबसे लोकप्रिय मुद्राएं हैं। सत्रों का जंक्शन (मिलाप) 13:00 से 17:00 UTC तक 5 घंटों का होता है।

दूसरा सबसे अस्थिर ट्रेडिंग सत्र, 2:00 से 4:00 UTC तक, सिडनी और टोक्यो बाजारों के बीच होता है।

सुबह 3:00 से 4:00 UTC तक, लंदन और टोक्यो के बाजारों में एक साथ ट्रेडिंग होता है। हालांकि, एक घंटे का क्रॉसओवर से उच्च अस्थिरता पैदा होने का अवसर नहीं मिलता है। इसके अलावा, अधिकांश अमेरिकी ट्रेडर इस समय सक्रिय नहीं रहते हैं।

ट्रेडिंग के सबसे उपयुक्त महीने और दिन

बाजारों और उनकी पारस्परिक क्रिया की समझ से एक ट्रेडर को अपने ट्रेडिंग कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। हालांकि, सप्ताह के इन दिनों कुछ बारीकियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

सोमवार सप्ताह का पहला और सबसे शांत कारोबारी दिन होता है। यदि इस समय विश्व की महत्वपूर्ण घटनाएं नहीं होती हैं, तो इस दिन बाजार में कम अस्थिरता और व्यापक स्प्रेड बना रहेगा। इसके अलावा, बाजार में छुट्टी का बंद सोमवार को सबसे अधिक बार मनाया जाता है। छुट्टियों के दौरान दुनिया भर में एक्सचेंजों के कारोबार के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इस तरह की हमारी विशेष सामग्री देखें।

मंगलवार और बुधवार Forex बाजार में गतिविधि के दिन हैं। अनुभवी ट्रेडर के लिए, Forex बाजार में ट्रेड करने के लिए ट्रेडिंग सप्ताह का मध्य सबसे अच्छे दिन होते हैं।

ट्रेडर के लिए गुरुवार और शुक्रवार रोमांचक दिन होते हैं। आर्थिक कैलेंडर समाचार, छुट्टियों और अन्य वित्तीय आंकड़ों से सम्बंधित जानकारी से भरा होता है। इस दिन Forex बाजार पर प्रभाव मिला-जुला हो सकता है।

वर्ष का महीना मुनाफे को कैसे प्रभावित करता है

यहां Forex पर ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छे महीनों का विश्लेषण प्रस्तुत है।

Forex में वित्तीय लेनदेन करने के लिए जनवरी से मई तक का समय संभावित रूप से अच्छा समय है। नए साल की समाप्ति और क्रिसमस की छुट्टियां निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाती हैं।

सबसे सपाट समय, जून से अगस्त तक, सबसे कम अस्थिरता का समय है। यह कम अस्थिरता और शरद ऋतु के महीनों की तैयारी के कारण सफल Forex ट्रेडिंग के लिए परिस्थिति तैयार करता है।

कई बाजार के सहभागी सितंबर और दिसंबर के बीच की बेकार अवधि में सुधार करना चाहते हैं। सकारात्मक संतुलन हासिल करने की इच्छा से बाजार में अस्थिरता बढ़ जाती है।

ट्रेडर की रणनीति और विश्व समाचार और घटनाओं के प्रभाव के आधार पर बाजार की स्थिति नाटकीय रूप से बदल सकती है। Forex बाजार में सफल ट्रेडिंग की कुंजी हमेशा सतर्क रहना है। यदि आप सप्ताह के किसी भी दिन ट्रेड करना चाहते हैं, तो Olymp Trade के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग एक बेहतरीन साधन हो सकता है।

सावधान रहने का समय

Forex में बेहतरीन ट्रेडिंग के समय सतर्कता और तैयारी ज़रूरी होती है। कुछ सरल नियमों का पालन करने से आपको ट्रेडिंग की दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सोमवार की सुबह अनिश्चितता और अस्थिरता की अवधि होती है, क्योंकि ट्रेडिंग की शुरुआत के दौरान ट्रेंड को निर्धारित करना मुश्किल होता है। कुछ घंटों के लिए अनिश्चितता की अवधि गुजरने का इंतज़ार करना बेहतर होता है।

महत्वपूर्ण आर्थिक समाचारों के जारी होने के दौरान, नौसिखियों को ट्रेडिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि ट्रेडिंग ट्रेंड की गतिविधि की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। खबरों पर बाजार की प्रतिक्रिया का इंतजार करना बेहतर होता है।

जब तक आपकी ट्रेडिंग रणनीति में उच्च अस्थिरता की आवश्यकता न हो, ट्रेडिंग सत्र क्रॉसओवर समय से बचें। उच्च अस्थिरता हमेशा एक ट्रेडर के हाथ में नहीं होती है।

छुट्टियां ट्रेंड को प्रभावित करती हैं, जिसका अर्थ है कि यह Forex बाजार में ट्रेड करने का सबसे अनुकूल समय नहीं है।

ज्ञान ही शक्ति है

Forex ट्रेडिंग सत्रों की विशेषताओं का ज्ञान कुशल मुद्रा ट्रेडिंग के लिए फायदाजनक है। व्यक्तिगत प्राथमिकताओं, लक्ष्यों और ट्रेडिंग रणनीतियों के आधार पर ट्रेडर व्यक्तिगत रूप से Forex बाजार में ट्रेड करने के लिए दिन का सबसे उपयुक्त समय चुनता है।

अर्जित ज्ञान को व्यवहार में लागू करने का सबसे अच्छा तरीका है Olymp Trade पर ट्रेडिंग करना। यदि आपको अभी तक अपने कौशल पर भरोसा नहीं है, तो Olymp Trade डेमो खाते पर अभ्यास करें, जो सुरक्षित और मुफ़्त है। एक बार जब आप तैयार हो जाएं, तो अपने वास्तविक खाते में छलांग मारें और अपने वास्तविक मुनाफे में वृद्धि करें।

Olymp Trade के साथ ट्रेड करें

जोखिम चेतावनी: लेख की सामग्री में निवेश की सलाह निहित नहीं है और आप अपनी ट्रेडिंग गतिविधि और/या ट्रेडिंग के परिणामों के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं।